
Mac पर संगीत को रेटिंग दें और वैयक्तिकृत करें
आप अपनी लाइब्रेरी में गीतों को रेटिंग दे सकते हैं, Apple Music को अपनी सुनने की हिस्ट्री को अनदेखा करने के लिए कह सकते हैं या किसी गीत या ऐल्बम को पसंदीदा बना सकते हैं ताकि आप उसे बाद में आसानी से ढूँढ सकें और फिर से चला सकें। यदि आप किसी गीत या ऐल्बम को नापसंद करते हैं, तो आप समान संगीत के लिए कम सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
अपनी लाइब्रेरी में संगीत को रेटिंग दें
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।संगीत > सेटिंग्ज़ चुनें और फिर “सामान्य” पर क्लिक करें।
स्टार रेटिंग चालू करें।
किसी गीत को रेटिंग देने के लिए, लाइब्रेरी के नीचे गीत पर क्लिक करें, स्क्रोल करके रेटिंग पंक्ति पर जाएँ, फिर एक से पाँच स्टार तक कोई रेटिंग चुनें।
गीत रेटिंग उन सभी डिवाइस पर सिंक होती हैं, जिन पर समान Apple खाते से साइन इन किया जाता है।
Apple Music से आपकी सुनने की आदतें नज़रअंदाज़ करने के लिए कहें
आप अपनी श्रवण हिस्ट्री बंद कर सकते हैं, ताकि Apple Music आपके सुनने की आदतों को नज़रअंदाज़ कर सके और नई संगीत अनुशंसाओं और “प्लेलिस्ट फिर चलाएँ” के कॉन्टेंट को ऐडजस्ट कर सके।
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।संगीत > सेटिंग्ज़ चुनें और फिर “सामान्य” पर क्लिक करें।
“श्रवण हिस्ट्री का इस्तेमाल करें” को बंद करें।
यह क्रिया Apple Music पर आपके सभी फ़ॉलोवर से वह सभी संगीत छिपा लेती है, जो आप चलाते हैं। केवल कुछ प्लेलिस्ट या ऐल्बम छिपाने के लिए अपने फ़ॉलोअर से संगीत छिपाएँ देखें।
नुस्ख़ा : आप “श्रवण हिस्ट्री का उपयोग करें” को बंद करने के लिए कस्टम फ़ोकस बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप माता-पिता हैं और अपने पसंदीदा गीत सुन रहे हैं और आपका बच्चा उसकी पसंद के गीत सुनना चाहता है, तो आप वह फ़ोकस चालू कर सकते हैं ताकि उनके गीतों से आपके गीतों के सुझाव प्रभावित न हों।
आप जिन गीत या ऐल्बम को पसंद या नापसंद करते हैं, उन्हें चिह्नित करें
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।साइडबार में लाइब्रेरी के नीचे कोई विकल्प (उदाहरण के लिए ऐल्बम या गीत) चुनें।
इनमें में से कोई एक कार्य करें :
किसी आइटम पर नैविगेट करें (जैसे कोई गीत या ऐल्बम), पॉइंटर को आइटम के ऊपर मूव करें,
चुनें, फिर पसंदीदा, डिसलाइक या कम सुझाव दें चुनें। विकल्पों के बीच स्विच करने के लिए
,
, या
पर क्लिक करें।
Apple Music को अपनी पसंद और नापसंद बता कर आप भविष्य की अनुशंसाओं में सुधार कर सकते हैं।
नोट : आपके सभी पसंदीदा गीत और ऐल्बम ऑटोमैटिकली एक ही जगह पर व्यवस्थित होते हैं - पसंदीदा गीत की प्लेलिस्ट (साइडबार में प्लेलिस्ट के नीचे)।