Mac पर संगीत की सूचनाओं को प्रबंधित करें
यदि आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं, तो आप अपने पसंदीदा कलाकारों की नई रिलीज़ या अपने दोस्तों की ऐक्टिविटी, आदि विषयों की सूचनाएँ पाने का विकल्प चुन सकते हैं। आप सूचनाओं को एक साथ बंद भी कर सकते हैं।
Apple Music में सूचनाओं को प्रबंधित करें
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
विंडो के निचले-बाएँ कोने में प्रोफ़ाइल बटन पर क्लिक करें, फिर “सूचनाएँ” पर क्लिक करें।
जिन अपडेट के बारे में आप सूचना प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें चुनें, फिर पूर्ण पर क्लिक करें।
संगीत की सभी सूचनाओं को बदलें या उन्हें बंद करें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साडइबार में सूचनाएँ
पर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
दाईं ओर “ऐप्लिकेशन सूचनाएँ” पर जाएँ, संगीत पर क्लिक करें, फिर इनमें में से कोई एक काम करें :
सूचनाएँ बदलें : विकल्प सेट करें, जैसे कि सूचनाओं की शैली या उन्हें कहाँ दिखाना है। विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी के लिए सबसे निचले-दाएँ कोने में
पर क्लिक करें।
संगीत की सभी सूचनाओं को बंद करें : “सूचनाओं को अनुमति दें” को बंद करें।
नोट : फ़ोकस चालू होने पर संगीत की सूचनाओं को देखने के लिए आपको सूचनाओं को प्रकट होने देना चाहिए। फ़ोकस सेटअप करें देखें।