Mac पर संगीत में देखें कि दोस्त क्या सुन रहे हैं
Apple Music प्रोफ़ाइल बनाने के बाद दोस्तों को ढूँढकर उन्हें फ़ॉलो कर सकते हैं ताकि आपको पता चले कि वे क्या सुन रहे हैं।
नोट : Apple Music सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।
दोस्त ढूँढने का तरीक़ा चुनें
यह चुनने से पहले कि आप किन दोस्तों के साथ संगीत शेयर कर सकते हैं, आपको अपने संपर्क ऐक्सेस करने की अनुमति संगीत ऐप को देनी होती है।
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
विंडो के निचले-बाएँ कोने में प्रोफ़ाइल बटन पर क्लिक करें, फिर “शुरू करें” पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
Apple Music को अपने संपर्क ऐक्सेस करने की अनुमति दें : Apple Music विकल्प पर संपर्क चुनें ताकि Apple Music आपके संपर्कों का ऐक्सेस कर सके और आपको समय-समय पर नए दोस्तों का सुझाव दे।
अपने मित्रों को Apple खाते द्वारा आपको ढूंढने की अनुमति दें : “Apple खाते से ढूँढने की अनुमति दें” विकल्प चुनें और जिन दोस्तों के पास आपके Apple खाते की जानकारी होती है, वे आपको अनुशंसित दोस्त के रूप में देख पाएँगे।
पूर्ण पर क्लिक करें।
दोस्तों को फ़ॉलो करें
आप जब संगीत को अपने संपर्कों को ऐक्सेस करने की अनुमति देते हैं, तो उसके बाद आप ऐसे किसी भी संपर्क को फ़ॉलो करने का अनुरोध भेज सकते हैं जो Apple Music में पहले से ही संगीत शेयर कर रहा है; विकल्प के रूप में, आप Apple Music को सब्सक्राइब करने के लिए अन्य संपर्कों को भी आमंत्रित कर सकते हैं।
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
विंडो के निचले-बाएँ कोने में प्रोफ़ाइल बटन पर क्लिक करें, “संगीत प्रोफ़ाइल” पर क्लिक करें, फिर अपने प्रोफ़ाइल के निचले भाग में “अधिक मित्र फ़ॉलो करें” पर क्लिक करें।
नोट : इस सूची में कौन दिखे, यह निर्दिष्ट करने के लिए खाता > “दोस्त ढूँढें” सेटिंग्ज़ चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
संगीत शेयर करने वाले अपने किसी संपर्क के सामने फ़ॉलो करें पर क्लिक करें।
अगर आपके मित्र को अनुरोध स्वीकृत करना है, तो उन्हें एक सूचना मिलती है; अन्यथा, आप उन्हें फ़ॉलो करना शुरू कर देते हैं और तुरंत देख सकते हैं कि वे क्या सुन रहे हैं।
नाम के सामने आमंत्रित करें पर क्लिक करें, फिर ईमेल या टेक्स्ट संदेश आमंत्रण भेजना चुनें।
जब आपके दोस्त को आमंत्रण मिलता है, तो उसे Apple Music को सब्सक्राइब करना, प्रोफ़ाइल बनाना और आपको फ़ॉलोअर के रूप में अनुमोदित करना होता है जिसके बाद आप देख सकते हैं कि वह क्या सुन रहा है।
“बंद करें” पर क्लिक करें।
वैकल्पिक तौर पर, आप खोज क्षेत्र में किसी दोस्त का नाम दर्ज कर सकते हैं, परिणाम चुन सकते हैं, फिर "फ़ॉलो करें" पर क्लिक कर सकते हैं। यदि आप किसी को नहीं ढूँढ सकते हैं, तो ध्यान दें कि उन्होंने प्रोफ़ाइल बनाई हो। यदि दोस्त की प्रोफ़ाइल निजी हो, तो उन्हें आपके अनुरोध को स्वीकार करना होगा।
नोट : Apple संगीत प्रोफ़ाइल चलाने के लिए ज़रूरी है कि आप 13 वर्ष या उससे अधिक के हों। (क्षेत्र के अनुसार आयु प्रतिबंध।)
देखें कि आपके दोस्त क्या सुन रहे हैं
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
विंडो के निचले-बाएँ कोने में प्रोफ़ाइल बटन पर क्लिक करें, फिर “शुरू करें” पर क्लिक करें।
फ़ॉलो कर रहे हैं या फ़ॉलोअर के नीचे, यह देखने के लिए दोस्त की प्रोफ़ाइल तस्वीर पर क्लिक करें कि वह क्या सुन रहा है।
नुस्ख़ा : अगर आपको कोई ऐसी प्लेलिस्ट दिखाई देती है जिसमें आपकी रुचि है, तो
पर क्लिक करें, फिर “लाइब्रेरी में जोड़ें” चुनें। यदि आपको कोई ऐसी प्लेलिस्ट दिखाई देती है जिसमें आपकी रुचि है, तो उसके अधिक बटन पर क्लिक करें, फिर लाइब्रेरी में जोड़ें चुनें।
दोस्तों को फ़ॉलो करना बंद करें
अगर आप यह नहीं देखना चाहते हैं कि आपके दोस्त क्या सुन रहे हैं, तो आप दोस्त को फ़ॉलो करना रोक सकते हैं।
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।
विंडो के निचले-बाएँ कोने में प्रोफ़ाइल बटन पर क्लिक करें, फिर “शुरू करें” पर क्लिक करें।
फ़ॉलो कर रहे हैं या फ़ॉलोअर के नीचे, दोस्त की प्रोफ़ाइल पर जाने के लिए उसकी प्रोफ़ाइल तस्वीर पर क्लिक करें।
उनकी प्रोफ़ाइल की दाईं ओर
पर क्लिक करें, फिर “अनफ़ॉलो करें” पर क्लिक करें।