macOS Tahoe 26

Apple Music में नया क्या है
Apple Music में नया क्या है

कभी भी कोई शब्द न छूटे
सुनते समय रियल-टाइम में हाइलाइट किए जाने वाले गीत के बोल दोहराएँ। समर्थित भाषाओं में गीतों के अनुवाद और उच्चारण देखें।

महत्वपूर्ण चीज़ों को पिन करें
अपने पसंदीदा ऐल्बम, प्लेलिस्ट या कलाकारों को पिन करें ताकि वे आपकी लाइब्रेरी के शीर्ष पर बने रहें, उन्हें ढूँढने के लिए अब स्क्रोल करने की ज़रूरत नहीं है।

AutoMix: निर्बाध रूप से ट्रांज़िशन करें
अपने गीतों को निर्बाध रूप से चलाते रहने के लिए AutoMix चालू करें। प्रत्येक ट्रांज़िशन को इस तरह बनाया जाता है कि गीत स्वाभाविक रूप से एक साथ चलाए जाएँ।

एक सब्सक्रिप्शन, छह लोग
Apple Music या पारिवारिक सब्सक्रिप्शन वाले Apple One के साथ, आप Apple Music को अधिकतम पाँच अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ शेयर करने के लिए फ़ैमिली शेयरिंग का उपयोग कर सकते हैं। सभी को अपनी निजी संगीत लाइब्रेरी और सुझाव मिलते हैं।