
Mac पर संगीत ऐप में संगीत खोजें
संगीत में खोज का उपयोग करते हुए आप अपनी पसंदीदा श्रेणियों का संगीत तेज़ी से ढूँढ सकते हैं, अपनी हालिया खोज हिस्ट्री देख सकते हैं और Apple Music, अपनी लाइब्रेरी या iTunes Store में खोज कर सकते हैं।
यदि आप Apple Music को सब्सक्राइब नहीं करते हैं, तब भी आप कैटलॉग खोज सकते हैं, संगीत और वीडियो के प्रीव्यू देख सकते हैं और Apple Music रेडियो स्टेशन मुफ़्त में सुन सकते हैं। (आपको अपने Apple खाते से साइन इन होना चाहिए)
नुस्ख़ा : खोजने का एक आसान तरीक़ा यह है कि स्वाभाविक अंदाज़ में बस यह बताएँ कि आप क्या खोज रहे हैं, जैसे कि “फ़िल्मों के हिट गीत” या “90 के दशक के पुराने गीत।”

संगीत के लिए Apple Music खोजें
जब आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं, तब आप Apple Music कैटलॉग के लाखों गीत चला सकते हैं।
नोट : Apple Music सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।विंडो के शीर्ष पर मौजूद खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें, फिर दाईं ओर Apple Music पर क्लिक करें।
आप जो खोज रहे हैं उसे दर्ज करें (कोई शब्द या वाक्यांश), फिर कोई सुझाव या “वापस जाएँ” चुनें।
संगीत के लिए अपनी लाइब्रेरी में खोजें
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।विंडो के शीर्ष पर मौजूद खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें, फिर दाईं ओर “आपकी लाइब्रेरी” पर क्लिक करें।
आप जो खोज रहे हैं वह दर्ज करें (जैसे किसी कलाकार या ऐल्बम का नाम), फिर कोई सुझाव या “वापस जाएँ” चुनें।
संगीत के लिए iTunes Store खोजें
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।विंडो के शीर्ष पर खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें, फिर दाईं ओर iTunes Store पर क्लिक करें।
अगर आपको iTunes Store दिखाई नहीं देता है, तो संगीत > सेटिंग चुनें, “सामान्य” पर क्लिक करें, सुनिश्चित करें कि iTunes Store चुना गया है, फिर “ठीक” पर क्लिक करें।
आप जो खोज रहे हैं उसे दर्ज करें (जैसे कोई संगीत शैली या गीत के बोल), फिर कोई सुझाव या “वापस जाएँ” चुनें।
विभिन्न श्रेणियों का संगीत ढूँढें
अपने Mac पर संगीत ऐप
पर जाएँ।विंडो के शीर्ष पर मौजूद खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें, फिर दाईं ओर Apple Music पर क्लिक करें।
श्रेणियाँ ब्राउज़ करें के नीचे, कोई शैली, मूड या ऐक्टिविटी चुनें जैसे डांस या फ़िटनेस।
यदि आपने हाल ही में कुछ (जैसे गीत, कलाकार या ऐल्बम) की खोज की है, तो आप श्रेणी के बजाय उस पर ही क्लिक कर सकते हैं।
अलग-अलग प्रकार के परिणाम मुख्य संगीत विंडो में दिखाई देते हैं—प्लेलिस्ट, फ़ीचर्ड कलाकार, गीत और बहुत कुछ।
इसके बजाय नई खोज शुरू करने के लिए,
पर क्लिक करें, फिर नया खोज शब्द दर्ज करें।