

नई चीज़ें खोजें
Apple Music आपके संगीत का आनंद लेने और उसे शेयर करने के नए तरीक़े पेश करता है। वैयक्तिकृत प्लेलिस्ट एक्सप्लोर करें, टाइम-सिंक किए गए गीत के बोलों को साथ में गाएँ, अपनी लाइब्रेरी में गाने पिन करें और बहुत कुछ करें।

असीमित ऐक्सेस प्राप्त करें
लाखों गानों, क्यूरेट की गई प्लेलिस्ट और वैयक्तिकृत अनुशंसाओं को ऐक्सेस करने के लिए Apple Music को सब्सक्राइब करें।

मिलजुलकर संगीत का आनंद लें
SharePlay के ज़रिए, FaceTime कॉल पर होने के दौरान आप और आपके दोस्त मिलजुलकर संगीत सुन सकते हैं। प्लेबैक को सिंक किया गया है, ताकि समान गीत सुनने के दौरान प्रत्येक व्यक्ति रीयल-टाइम कनेक्शन का आनंद ले सके।

आपका संगीत, सभी जगह
अपनी पूरी संगीत लाइब्रेरी जैसे प्लेलिस्ट, डाउनलोड और पसंदीदा को अपने सभी Apple डिवाइस पर ऐक्सेस करने के लिए अपने Apple खाते में साइन इन करें।

एक्सप्लोर करना शुरू करें
संगीत खोजने और उसे अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए गीत, कलाकार, ऐल्बम या गीत के बोल के अनुसार खोजें।
Apple Music यूज़र गाइड के बारे में जानने के लिए, पृष्ठ के सबसे ऊपर कॉन्टेंट तालिका पर क्लिक करें या खोज फ़ील्ड में कोई शब्द या वाक्यांश दर्ज करें।
यदि आपको अधिक सहायता चाहिए, तो संगीत सहायता वेबसाइट पर जाएँ।