Mac पर प्रिंट डायलॉग में सेटिंग्ज़ चुनें
फ़ाइल > प्रिंट करें चुनने के बाद, प्रिंट करें डायलॉग दिखाई देता है जिससे आप प्रिंटर और प्रिंट विकल्प चुन सकते हैं। जिस प्रिंटर और ऐप का आप उपयोग कर रहे हैं, उसके आधार पर प्रिंट करें डायलॉग में विभिन्न विकल्प दिखाता हैं। यदि आपको “विवरण दिखाएँ” बटन दिखाई देता है, तो अधिक प्रिंट विकल्प देखने के लिए इस पर क्लिक करें।
यदि आपको किसी प्रिंटर की सेटिंग में मदद की जरूरत हो, तो प्रिंटर जोड़ें देखें।
प्रिंट डायलॉग का इस्तेमाल करके प्रिंट करने का तरीक़ा सीखने के लिए, अपने Mac से दस्तावेज़ प्रिंट करें। देखें।
विकल्प | वर्णन |
---|---|
प्रिंटर पॉप-अप मेनू | प्रिंटर चुनें जिसका उपयोग आप करना चाहते हैं। यदि आप मनचाहा प्रिंटर नहीं देखते हैं, तो प्रिंटर जोड़ें विकल्प चुनें, फिर प्रिंटर सेट अप करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें। आप प्रिंटर के नाम के आगे एक आइकॉन देख सकते हैं। आइकॉन तथा उनके अर्थों के बारे में जानकारी के लिए प्रिंटर की स्थिति देखें देखें। |
प्रीसेट पॉप-अप मेनू | प्रिंट सेटिंग्ज़ के समूह को प्रीसेट के रूप में सहेजने के लिए उसे चुनें। फिर आप अन्य प्रिंट कार्यों के लिए सेटिंग्ज़ का दुबारा उपयोग करने के लिए पॉप-अप मेनू से प्रीसेट चुन सकते हैं। मेनू या तो वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे प्रीसेट दिखाता है या फिर आख़िरी बार इस्तेमाल की गईं सेटिंग्ज़। |
प्रतियाँ | प्रतियों की संख्या निर्दिष्ट करें जितनी आपको प्रिंट करनी है। |
Pages | प्रिंट करने के लिए सभी प्रिंट करें या पृष्ठों की सीमा निर्दिष्ट करें। एकल पृष्ठ प्रिंट करने के लिए दोनों रेंज बॉक्स में समान संख्या दर्ज करें। उदाहरण के लिए, किसी दस्तावेज़ का तीसरा पृष्ठ प्रिंट करने के लिए, दोनों रेंज बॉक्स में 3 दर्ज करें। |
काला और सफ़ेद | काले और सफ़ेद रंग में प्रिंट करें। यह विकल्प केवल तभी प्रदर्शित होता है यदि आपके प्रिंटर में काला और सफेद प्रिंटिंग की सुविधा मौजूद है। |
द्वि-पक्षीय | काग़ज़ के दोनों ओर प्रिंट करें (इसे ड्युप्लेक्स प्रिंटिंग या डबल-साइड वाला प्रिंटिंग भी कहते हैं)। यह विकल्प केवल तभी प्रदर्शित होता है यदि आपके प्रिंटर में द्वि-पक्षीय प्रिंटिंग की सुविधा मौजूद है। |
काग़ज़ आकार पॉप-अप मेनू | काग़ज़ का आकार निर्दिष्ट करें जिसका उपयोग आप कर रहे हैं। सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा चुना गया काग़ज़ का आकार प्रिंटर में लोड है। |
ओरिएंटेशन | चुनें कि आप दस्तावेज़ को पोर्ट्रेट (लंबवत) या लैंडस्केप (क्षैतिज) ओरिएंटेशन में प्रिंट करना चाहते हैं। |
प्रिंट विकल्प पॉप-अप मेनू | काग़ज़ संचालन, पृष्ठ लेआउट, मीडिया प्रकार इत्यादि के लिए सेटिग्ज़ चुनें। आप जिस प्रिंटर और ऐप का उपयोग कर रहे हैं, उसके आधार पर इस पॉप-अप मेनू में मौजूद विकल्प और इसके नीचे दिखाई देने वाले विकल्प बदलते हैं। |
PDF पॉप-अप मेनू | PDF या PostScript फ़ाइल बनाएँ। PDF बनाने के बारे में जानकारी पाने के लिए, देखें दस्तावेज़ को PDF के रूप में सुरक्षित करें। |
विवरण दिखाएँ/विवरण छिपाएँ | सभी प्रिंट विकल्प प्रदर्शित करें या आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले विकल्पों का सरलीकृत दृश्य प्रदर्शित करें। |
प्रिंटिंग विकल्पों के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी के लिए Mac पर काग़ज़ आकार, काग़ज़ फ़ीड इत्यादि के लिए प्रिंटिंग विकल्प सेट करें देखें।