Mac पर विश्वसनीय डिवाइस जोड़ें या हटाएँ
भरोसेमंद डिवाइस ऐसा Mac, iPhone, iPad, iPod touch या Apple Watch है जिसमें आपने पहले से ही टू-फ़ैक्टर प्रमाणीकरण का उपयोग करके साइन इन किया है। जब आप किसी अन्य डिवाइस या ब्राउज़र पर साइन इन करते हैं, तो आपका डिवाइस कोड दिखाता है जिसका उपयोग आप अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कर सकते हैं। अपने Mac पर विश्वसनीय डिवाइस जोड़ें या हटाएँ।
नुस्ख़ा : किसी अन्य Apple डिवाइस या वेब पर अपने विश्वसनीय डिवाइस प्रबंधित करने के लिए, Apple सहायता आलेख आपने कहाँ साइन इन किया है यह जानने के लिए अपने Apple खाता डिवाइस सूची जाँचें देखें।
एक विश्वसनीय डिवाइस जोड़ें
Mac (macOS 10.11 या बाद का संस्करण), iOS डिवाइस (iOS 9) या iPadOS डिवाइस को विश्वसनीय डिवाइस बनाने के लिए आपको Mac या डिवाइस पर अपने Apple खाते के उपयोग से साइन इन करना होगा।
Mac (macOS 13 या बाद का संस्करण) जोड़ें : Apple मेनू > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार के शीर्ष पर “साइन-इन” पर क्लिक करें। अपने Apple खाते का ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Mac (macOS 10.15, macOS 11 या macOS 12) जोड़ें : Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, फिर साइन इन करें पर क्लिक करें और अपना प्राथमिक ईमेल पता दर्ज करें। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन करें।
Mac (macOS 10.14 या पहले का) जोड़ें : Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, iCloud पर क्लिक करें, फिर “साइन इन करें” पर क्लिक करें और अपना प्राथमिक ईमेल पता दर्ज करें। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन करें।
iPhone या iPad जोड़ें : iPhone यूज़र गाइड या iPad यूज़र गाइड में “अपने Apple खाते के लिए टू-फ़ैक्टर प्रमाणन का उपयोग करें” देखें।
उस डिवाइस पर आपसे तब तक फिर से सत्यापन कोड नहीं पूछा जाएगा, जब तक आप पूरी तरह से Apple खाते से साइन आउट नहीं हो जाते, अपने डिवाइस का डेटा नहीं मिटाते या सुरक्षा कारणों से अपना पासवर्ड नहीं बदलते हैं।
विश्वसनीय डिवाइस देखें या हटाएँ
अपने Mac पर, Apple मेनू > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार के शीर्ष पर अपने नाम पर क्लिक करें।
अगर आपको अपना नाम दिखाई नहीं देता है, तो “साइन इन करें” पर क्लिक करें, अपना Apple खाता ईमेल पता या फ़ोन नंबर दर्ज करें, फिर अपना पासवर्ड दर्ज करें।
अपने विश्वसनीय डिवाइस की सूची देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
विश्वसनीय डिवाइस का विवरण देखें : डिवाइस का विवरण देखने के लिए सूची में इस पर क्लिक करें।
विश्वसनीय डिवाइस हटाएँ : सूची में डिवाइस पर क्लिक करें, “खाते से हटाएँ” पर क्लिक करें और फिर “हटाएँ” पर क्लिक करें।
आप अपने Apple खाता पृष्ठ में साइन इन करके अपने विश्वसनीय डिवाइस और फ़ोन नंबर भी प्रबंधित कर सकते हैं।