Mac पर गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग्ज़ बदलें
अपने Mac पर, आपके Mac द्वारा इंटरनेट या नेटवर्क पर दूसरों को क्या जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, इसे प्रबंधित करने और अपनी जानकारी को FileVault से एंक्रिप्ट करके इसे सुरक्षित रखने के लिए गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग्ज़ का उपयोग करें।
ये सेटिंग्ज़ बदलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में गोपनीयता और सुरक्षा पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
मेरे लिए गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग्ज़ खोलें
विकल्प | वर्णन |
---|---|
स्थान सेवाएँ | विभिन्न स्थान-आधारित सेवाएँ प्रदान करने के लिए अपने Mac के वर्तमान स्थान के आधार पर जानकारी इकट्ठी करने और उसका उपयोग करने के लिए ऐप्स, सिस्टम सेवाओं और वेबसाइट को अनुमति दें। आपके स्थान का उपयोग करने वाली विशिष्ट सिस्टम सेवाओं को देखने के लिए, बाईं ओर स्थित सूची में सबसे नीचे विवरण बटन पर क्लिक करें। आपके Mac के स्थान को Siri सुझावों और Safari सुझावों द्वारा उपयोग करने की अनुमति देने के लिए, स्थान-आधारित सुझाव चुनें। |
संपर्क | ऐप्स को अपने संपर्कों को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
कैलेंडर | ऐप्स को अपने कैलेंडर को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
रिमाइंडर | ऐप्स को अपने रिमाइंडर को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
तस्वीर | ऐप्स को अपनी तस्वीरों को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। नोट : तस्वीर में, यदि अपने कोई आइटम तस्वीर लाइब्रेरी के बाहर संग्रहित किया है, तो उसे अन्य ऐप्स ऐक्सेस कर सकते हैं। |
Bluetooth | ऐप्स को इस Mac पर Bluetooth का उपयोग करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। कोई ऐप जोड़ने के लिए, जोड़ें बटन पर क्लिक करें, सूची में ऐप चुनें, फिर खोलें पर क्लिक करें। |
माइक्रोफ़ोन | ऐप्स को अपने Mac के माइक्रोफ़ोन को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
कैमरा | ऐप्स को अपने Mac के कैमरे को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
HomeKit | ऐप्स को इस Mac पर अपने होम डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
बोली पहचान | ऐप्स को अपने Mac पर बोली पहचान को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
मीडिया व Apple Music | ऐप्स को इस Mac पर Apple Music, अपनी संगीत और वीडियो ऐक्टिविटी और अपनी मीडिया लाइब्रेरी को ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
फ़ाइल और फ़ोल्डर | ऐप्स को इस Mac पर फ़ाइल और फ़ोल्डर को अलग-अलग स्थानों पर ऐक्सेस करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
पूर्ण डिस्क ऐक्सेस | ऐप्स को अपने कंप्यूटर पर सभी फ़ाइल को ऐक्सेस करने की अनुमति दें, जिनमें अन्य ऐप्स का डेटा (उदाहरण के लिए, मेल, संदेश, Safari और होम), Time Machine बैकअप का डेटा और इस Mac के सभी यूज़र की कुछ ऐडमिनिस्ट्रेटिव सेटिंग्ज़ शामिल हैं। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। कोई ऐप जोड़ने के लिए, जोड़ें बटन पर क्लिक करें, सूची में ऐप चुनें, फिर खोलें पर क्लिक करें। |
फ़ोकस | सूचनाएँ सीमित करें। |
ऐक्सेसिबिलिटी | ऐप्स को अपने Mac को नियंत्रित करने के लिए स्क्रिप्ट और सिस्टम कमांड रन करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। कोई ऐप जोड़ने के लिए, जोड़ें बटन पर क्लिक करें, सूची में ऐप चुनें, फिर खोलें पर क्लिक करें। |
इनपुट मॉनिटरिंग | अपने द्वारा अन्य ऐप्स का उपयोग किया जाने के दौरान भी ऐप्स को अपने कीबोर्ड, माउस या ट्रैकपैड से इनपुट को मॉनिटर करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। कोई ऐप जोड़ने के लिए, जोड़ें बटन पर क्लिक करें, सूची में ऐप चुनें, फिर खोलें पर क्लिक करें। |
स्क्रीन रिकॉर्डिंग | ऐप्स को अपनी स्क्रीन के कॉन्टेंट को रिकॉर्ड करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। कोई ऐप जोड़ने के लिए, जोड़ें बटन पर क्लिक करें, सूची में ऐप चुनें, फिर खोलें पर क्लिक करें। |
वेब ब्राउज़र के लिए पासकी एक्सेस | ऐप्स को आपके द्वारा वेबसाइटों और ऐप्स के लिए सहेजी गई पासकी तक पहुँचने की अनुमति दें। |
ऑटोमेशन | ऐप्स को अपने Mac पर अन्य ऐप्स को ऐक्सेस और नियंत्रित करने की अनुमति दें। सूचीबद्ध ऐप्स ने ऐक्सेस के लिए अनुरोध किया है। |
ऐप प्रबंधन | ऐप्स को अपने Mac पर अन्य ऐप्स को अपडेट या डिलीट करने की अनुमति दें। |
ऐनालिटिक्स और सुधार | Apple और ऐप डेवलपर को ऐनालिटिक्स जानकारी ऑटोमैटिकली भेजें, जिससे उन्हें ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने और अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलती है।
Apple के साथ अपने Mac से विश्लेषण जानकारी शेयर करें और Siri और Spotlight सेटिंग्ज़ बदलें देखें। |
Apple विज्ञापन | कभी-कभी आपको Apple News, स्टॉक्स और Mac App Store में ऐसे विज्ञापन मिलेंगे जो आपके हितों पर लक्षित होते हैं। यह समझने के लिए कि कोई विशिष्ट विज्ञापन आपको क्यों दिखाया गया है, विज्ञापन पर स्थित विज्ञापन बटन पर क्लिक करें। आप व्यक्तिगत विज्ञापन को बंद कर सकते हैं, ताकि विज्ञापन लक्ष्यीकरण के लिए आपकी जानकारी का उपयोग करने से Apple को रोका जा सके। हो सकता है कि इससे आपको मिलने वाले विज्ञापनों की संख्या में कमी न आए, लेकिन विज्ञापन आपसे कम प्रासंगिक हो सकते हैं। वैयक्तिकृत विज्ञापनों को रोकने के लिए, सिस्टम सेटिंग्ज़ > गोपनीयता और सुरक्षा पर जाएँ, Apple विज्ञापन पर क्लिक करें, फिर वैयक्तिकृत विज्ञापनों को बंद करें। नोट : वैयक्तिकृत विज्ञापनों को बंद करने का विकल्प Apple News या स्टॉक द्वारा वैयक्तिकृत विज्ञापन भेजने के लिए आपकी अनुमति माँगने के बाद दिखाई देता है। Apple विज्ञापन और गोपनीयता नीति को देखने के लिए, विज्ञापन और गोपनीयता परिचय पर क्लिक करें। |
यहाँ से डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन को अनुमति दें | केवल App Store से या पहचाने गए डेवलपर से प्राप्त होने वाले ऐप्स को अनुमति देकर अपने Mac की मालवेयर से रक्षा करें।
|
ऐक्सेसरी को कनेक्ट करने की अनुमति दें | यदि आपके पास Apple silicon वाला Mac लैपटॉप है, तो आपको अपने Mac से USB या Thunderbolt डिवाइस और SD कार्ड कनेक्ट करने पर उन्हें अनुमोदित करना होता है।
Apple सहायता आलेख एक्सेसरीज़ को Apple silicon के साथ अपने Mac लैपटॉप कंप्यूटर से कनेक्ट होने दें देखें। |
सिस्टम सॉफ़्टवेयर ब्लॉक्ड | इंस्टॉल किए गए हालिया सॉफ़्टवेयर के डेवलपर के सिस्टम एक्सटेंशन लोड करें। |
FileVault | स्टार्टअप डिस्क पर वर्तमान में मौजूद सभी जानकारी को सुरक्षित रूप से एंक्रिप्ट करने के लिए FileVault चालू करें, और नई जानकारी को एंक्रिप्ट और डिक्रिप्ट करें क्योंकि इसे स्टोरेज पर रीड और राइट किया जाता है। डेटा संग्रह की मात्रा के आधार पर प्रारंभिक एंक्रिप्शन में कुछ समय लग सकता है, लेकिन एंक्रिप्शन के समय आप अपने Mac का उपयोग कर सकते हैं। जब आप एन्क्रिप्शन चालू करते हैं, तो सभी यूज़र को लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करना आवश्यक है। जब आप पहली बार FileVault को चालू करते हैं, तो आप चुनते हैं कि आप लॉगिन पासवर्ड को भूल जाने पर अपनी स्टार्टअप डिस्क कैसे अनलॉक करना चाहते हैं: आप iCloud के लिए जिस Apple ID का उपयोग करते हैं, उसके साथ या फिर आपके लिए बनाई गई रिकवरी की के साथ। यदि आप रिकवरी की चुनते हैं, तो आपको रिकवरी की को लिखना और स्वयं ट्रैक रखना चाहिए। आप अन्य यूज़र, जिन्हें आपके Mac पर अनलॉक करने और जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमति है, को भी जोड़ सकते हैं। जब आप FileVault बंद करते हैं, तो आपके Mac पर एन्क्रिप्ट की गई जानकारी को डिक्रिप्ट किया जाता है और आपका Mac नई जानकारी को एन्क्रिप्ट करना रोकता है। |
लॉकडाउन मोड | यदि आपको लगता है कि आप पर व्यक्तिगत रूप से अत्यंत परिष्कृत साइबर हमला हुआ है, तो लॉकडाउन मोड चालू करें। |
यूज़र सक्षम करें | यूज़र को स्टार्टअप पर लॉग इन करने और Mac पर एंक्रिप्ट की गई जानकारी को अनलॉक करने की अनुमति दें। जो यूज़र सक्षम नहीं हैं उनको Mac का उपयोग करने से पहले लॉग इन करने के लिए ऐडमिनिस्ट्रेटर की आवश्यकता होती है। |