iTunes यूज़र गाइड
- स्वागत है
- iTunes क्या है?
-
- आइटम कैसे जोड़ें
- किसी मोबाइल डिवाइस से ख़रीदारियों को ट्रांसफ़र करें
- इंटरनेट से गाने इंपोर्ट करें
- अन्य ऐप्स से संगीत या वीडियो एक्सपोर्ट करें

Mac पर iTunes में गानों और अन्य कॉन्टेंट को रेट प्रदान करें
किसी गीत, ऐल्बम, वीडियो, पॉडकास्ट या अन्य आइटम को, यह बताने के लिए कि आप उन्हें कितना पसंद करते हैं, आप एक स्टार से लेकर पाँच स्टार तक की रेटिंग प्रदान कर सकते हैं। ऑटोमैटिकली गीतमाला बनाने अथवा अपनी लाइब्रेरी सॉर्ट या ब्राउज़ करने के लिए आप रेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं।
अपने Mac पर
iTunes ऐप में, चुनें व्यू > शो व्यू ऑप्शन, तब यदि यह चयनित न किया गया हो, तो रेटिंग का चयन करें।शीर्ष बाईं ओर के पॉपअप मेनू से एक विकल्प (उदाहरण के लिए संगीत या फ़िल्में) चुनें, फिर लाइब्रेरी पर क्लिक करें।

सूची में कंटेट देखने के दौरान, जिस आइटम को आप रेटिंग देना चाहते हैं उसे चयनित करें, फिर स्टार्स जोड़ने या हटाने के लिए रेटिंग कॉलम में क्लिक या ड्रैग करें।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद.