Mac पर iTunes Store से आइटम रेंट पर लें
आप अपने कंप्यूटर, iPod, iPhone, या iPad पर iTunes Store से फ़िल्में किराए पर लेकर प्ले कर सकते हैं। आपके पास अगर कोई Apple TV हो, तो इसे आप आइटम को किराए पर लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें आप होम थिएटर सिस्टम पर प्ले कर सकते हैं।
आपका किराया जब तक ख़त्म नहीं होता, आप किराए पर ली गई फ़िल्में को सीधा किसी अधिकृत कंप्यूटर या डिवाइस पर भी डाउनलोड कर सकते हैं, इनमें वे फ़िल्में भी शामिल होंगी जिन्हें आपने देखना शुरु कर दिया हो।
अपने कंप्यूटर की सहायता से iTunes Store से आइटम रेंट पर लें।
अपने Mac पर iTunes ऐप में, नैविगेशन बार में स्टोर पर क्लिक करें।
जो फ़िल्म आप किराए पर लेना चाहते हैं उसे खोजें, फिर उसे चुनें।
"किराए पर लें” बटन पर क्लिक करें (यदि आपको यह बटन नहीं दिखता, तो आइटम किराए पर उपलब्ध नहीं है)।
मूवी आपकी iTunes लाइब्रेरी में डाउनलोड हो गई है। रेटेंड आइटम आपके द्वारा उसे रेंट पर लेने के 30 दिनों के बाद या आप जब उसे प्ले करना शुरु करते हैं उसके 48 घंटे बाद, जो भी पहले आए, समाप्त हो जाता है। समाप्त हुए रेंटल्स ऑटोमैटिक डिलीट हो जाते हैं।
नोट : दिखाई गई कीमतें केवल चित्रांकन उद्देश्य के लिए हैं। वास्तविक क़ीमतें और मुद्राएँ आइटम और देश या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती हैं।
अपनी iTunes लाइब्रेरी से रेंटल्स को iOS डिवाइस या Apple TV पर ट्रासफ़र करें।
iTunes Store से किराए की फ़िल्में सीधा डिवाइस पर डाउनलोड करने के अलावा, आप उन्हें अपने कंप्यूटर से अपने iPod touch, iPhone, iPad, या Apple TV पर भी ट्रांसफ़र कर सकते हैं, बशर्ते कि आपका डिवाइस उस किराए के आइटम को प्ले कर सके। यदि आप किसी ऐसे डिवाइस पर मूवी देखना चाहते हैं, तो इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है, तो यह कारगर होता है।
आपके पास अगर iPhone 3GS (या पूर्व संस्करण) या iPod touch (तीसरी पीढ़ी या उससे पहले की) हो, तो आप किराए की फ़िल्में को अपने डिवाइस से अपने कंप्यूटर में भी ट्रांसफ़र कर सकते हैं।
अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
अपने Mac पर iTunes ऐप में, iTunes विंडो के शीर्ष बाएँ भाग के निकट स्थित डिवाइस बटन पर क्लिक करें।
फ़िल्में पर क्लिक करें।
रेंटेड आइटम चुनें।
मूव पर क्लिक करें।
नोट : iTunes Store में कुछ फ़िल्में HD-गुणवत्ता फॉर्मैट में रेंट के लिए उपलब्ध होती हैं। आप केवल उन्हीं HD रेंटल्स को iOS डिवाइस पर ट्रांसफ़र कर सकते हैं, जो HD सामग्री को दिखा सके।
अपनी डिवाइस की सहायता से फ़िल्में रेंट पर लेने के बारे में जानकारी के लिए डिवाइस का डॉक्युमेंटेशन देखें।
नोट : ये शर्तें U.S. रेंटल्स पर लागू होती हैं। रेंटल शर्तें देश या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती हैं।