Mac पर नोट्स में तस्वीरें, PDF इत्यादि जोड़ें
आप तस्वीरें, वीडियो, PDF, ड्रॉइंग, ईमोजी और अन्य आइटम अपने नोट्स में जोड़ सकते हैं। यदि आप अपग्रेड किए हुए iCloud नोट्स या अपने Mac पर संग्रहित किए गए नोट्स का उपयोग करते हैं, तो आप नक़्शा स्थान और वेबसाइट प्रीव्यू भी अटैच कर सकते हैं। (यदि आपने अपने iCloud नोट्स को अपग्रेड नहीं किया है या आप iCloud के अतिरिक्त किसी और खाते का उपयोग कर रहे हैं, तो आप नक़्शा स्थान या वेबपृष्ठ लिंक जोड़ सकते हैं, लेकिन आप उनका प्रीव्यू नहीं देख सकते।)
यदि आपके नोट्स Exchange खाते में हैं, तो आप कोई भी फ़ाइल, नक़्शा स्थान या वेबसाइट प्रीव्यू अटैच नहीं कर सकते।
अपनी तस्वीर लाइब्रेरी से तस्वीरें और अपने Mac से फ़ाइलें जोड़ें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
नोट में टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
आप नोट में अटैच करने के बाद अटैचमेंट (स्कैन किए गए दस्तावेज़ों सहित) और PDF को मार्कअप कर सकते हैं।
नुस्ख़ा : तस्वीर ऐप से किसी तस्वीर को नोट में ड्रैग करके उसे तुरंत जोड़ें। किसी फ़ाइल को Finder या डेस्कटॉप से ड्रैग करके जल्दी से नोट में जोड़ें।
यह बदलने के लिए कि सभी इमेज, स्कैन किए हुए दस्तावेज़ या PDF कितने बड़े दिखाई दें, अपने सभी नोट्स से अटैचमेंट देखें पर नज़र डालें।
अपने iPhone या iPad से तस्वीरें और फ़ाइलें जोड़ें
आप अपने iPhone या iPad से अपनी तस्वीरें, स्कैन और अन्य फ़ाइलें अपने Mac में जोड़ सकते हैं। iPhone या iPad से स्केच, तस्वीर और स्कैन डालें देखें।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
नोट में फ़ाइल > “iPhone या iPad से शामिल करें” पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक चुनें :
तस्वीर लें
दस्तावेज़ स्कैन करें
स्केच जोड़ें
अन्य ऐप से सीधे आइटम जोड़ें
आप दूसरे ऐप के भीतर से किसी नोट में नक़्शा स्थान या वेबपृष्ठ प्रीव्यू जैसा आइटम अटैच कर सकते हैं। आप अटैचमेंट के साथ नया नोट बना सकते हैं या मौजूदा नोट में अटैचमेंट जोड़ सकते हैं।
अपने Mac पर नक़्शा, Safari, प्रीव्यू या तस्वीर जैसे किसी अन्य ऐप पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
टूलबार से शेयर करें :
पर क्लिक करें, फिर नोट्स चुनें।
नोट : शेयर करें बटन सभी ऐप्स में दिखाई नहीं देता है।
चयन से शेयर करें : कुछ टेक्स्ट या इमेज चुनें, अपने चयन पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर शेयर करें > नोट्स चुनें।
“नोट चुनें” के आगे मेन्यू पर क्लिक करें, फिर नया नोट या मौजूदा नोट चुनें।
सहेजें पर क्लिक करें।