Mac पर नोट्स में नोट्स शेयर करें और सहयोग करें
नोट्स ऐप में आप किसी नोट की कॉपी किसी दोस्त को भेज सकते हैं। आप iCloud में किसी नोट या नोट्स के किसी फ़ोल्डर में रीयल टाइम में सहयोग करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी लोगों को आमंत्रित करने के लिए लिंक शेयर कर सकते हैं और फिर हर व्यक्ति को नवीनतम बदलाव दिखाई देंगे।
नोट : इस गाइड में बताए गए सभी नोट्स फ़ीचर iCloud नोट्स का उपयोग करने के दौरान उपलब्ध होते हैं। अन्य प्रदाताओं के खातों का इस्तेमाल करते समय कुछ फ़ीचर उपलब्ध नहीं होते हैं। शेयर किए गए नोट पर सहयोग करने के लिए आपको अपग्रेड किए हुए iCloud नोट्स का इस्तेमाल करना होगा।
किसी नोट की कॉपी शेयर करें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
वह नोट खोलें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।
इनमें से कोई एक काम करें :
नोट्स सूची या गैलरी दृश्य से : उस नोट पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं, फिर “नोट शेयर करें” चुनें। आप ट्रैकपैड पर दो उँगलियों (Magic Mouse पर एक उँगली) का इस्तेमाल करके किसी नोट पर बाईं ओर स्वाइप भी कर सकते हैं, फिर
पर क्लिक करें।
नोट से : टूलबार में
पर क्लिक करें।
पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर “कॉपी भेजें” चुनें।
नोट : कॉपी शेयर करने से आप नोट की केवल स्टैटिक कॉपी भेजते हैं—जब तक आप प्राप्तकर्ताओं को यह नोट फिर से नहीं भेज देते, तब तक वे नोट में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं या नोट का अपडेट किया हुआ संस्करण नहीं देख सकते हैं।
iCloud का इस्तेमाल करके, किसी नोट या नोट्स के फ़ोल्डर में सहयोग करें
अन्य लोगों के साथ सहयोग करने के लिए आप iCloud में नोट या नोट्स के फ़ोल्डर में लिंक शेयर कर सकते हैं। आप यह सेट कर सकते हैं कि आप जो शेयर करते हैं उन्हें कौन ऐक्सेस कर सकता है और संपादन अनुमतियाँ सेट कर सकता है। शेयर किए गए नोट्स और फ़ोल्डर प्रबंधित करें देखें।
महत्वपूर्ण : आपके द्वारा शेयर किए गए फ़ोल्डर में जोड़े गए नोट्स ऑटोमैटिकली उस फ़ोल्डर को शेयर करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर कर दिए जाते हैं। किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर में नोट जोड़ने से पहले, सुनिश्चित करें कि नोट का कॉन्टेंट फ़ोल्डर को शेयर करने वाले सभी लोगों के लिए है। आप लॉक किए गए नोट पर या लॉक किए गए नोट्स वाले फ़ोल्डर पर सहयोग नहीं कर सकते।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
नोट पर सहयोग करें : वह नोट खोलें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं, फिर टूलबार में
पर क्लिक करें। पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर “लिंक शेयर करें” चुनें।
नुस्ख़ा : यदि आप नोट को संदेश में शेयर करते हैं, तो जब भी कोई व्यक्ति शेयर किए गए नोट में बदलाव करता है, तब आपके संदेश के वार्तालाप में अपडेट आते हैं।
फ़ोल्डर पर सहयोग करें : उस फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं, फिर “फ़ोल्डर शेयर करें” चुनें।
आप साइडबार में फ़ोल्डर के आगे
पर भी क्लिक कर सकते हैं, फिर “फ़ोल्डर शेयर करें” चुनें।
ऐक्सेस और अनुमतियाँ बदलने के लिए “आपके द्वारा चुने गए लोग संपादन कर सकते हैं” पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक सेट करें :
कौन ऐक्सेस कर सकता है : “आपके द्वारा चुने गए लोग” या “जिस किसी के पास भी लिंक हो” चुनें। “आपके द्वारा चुने गए लोग” के साथ आप ऐक्सेस अनुरोध चालू कर सकते हैं।
नोट : किसी नोट के ऐक्सेस का अनुरोध करने पर ओनर के Apple खाते से संबद्ध पते पर ईमेल भेजा जाता है।
अनुमतियाँ : “संपादित कर सकते हैं” या “देखने और डाउनलोड करने की अनुमति” चुनें।
शेयर किए गए नोट को खोलने और संपादित करने के लिए इनमें से कोई एक काम करें :
अगर आपने नोट शेयर किया है : अपने Mac या iCloud.com पर नोट चुनें।
यदि नोट किसी और के द्वारा आपसे शेयर किया गया है : आपको प्राप्त हुए लिंक पर क्लिक करें, फिर खोलें पर क्लिक करें।
नोट : सुरक्षा के लिए, आप किसी अन्य व्यक्ति द्वारा शेयर किया गया नोट केवल तभी खोल सकते हैं जब आपको निमंत्रण भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया ईमेल पता या फ़ोन नंबर आपके Apple खाते से संबद्ध हो। यदि यह स्थिति नहीं है, तो आपसे अपने Apple खाते में ईमेल पता या फ़ोन नंबर जोड़ने के लिए कहा जाता है। देखें शेयर किए गए आइटम खोलने के लिए अपना ईमेल पता या फ़ोन नंबर सत्यापित करें। नोट्स खोलने के बाद, यह आपके नोट्स की सूची में मौजूद रहता है।
सहभागी का उल्लेख करने और उसे महत्वपूर्ण अपडेट की सूचना देने के लिए, @ चिह्न के बाद उसका नाम टाइप करें। आप केवल उन डिवाइस पर उल्लेख वाले नोट्स देख सकते हैं जिनमें iOS 14.5, iPadOS 14.5 या macOS 11.3 या बाद के संस्करण हैं। यदि आप या अन्य सहभागी किसी iCloud नोट में उल्लेख जोड़ते हैं, तो वह नोट iOS, iPadOS या macOS के पिछले संस्करणों वाले किसी भी डिवाइस पर आप और सहभागी दोनों के लिए ग़ायब हो जाता है। इसे iCloud.com पर भी नहीं देखा जा सकता है। नोट्स कुछ डिवाइस पर छिपे हुए क्यों रहते हैं देखें।
शेयर किए गए नोट में ऐक्टिविटी देखें
आप इसके विवरण देख सकते हैं कि शेयर किए गए नोट में किसने परिवर्तन किए हैं। ऐसे सभी सहभागी जिनके पास शेयर किया गया नोट खुला हुआ है, वे आपके और अन्य लोगों के किए हुए बदलाव लगभग रियल टाइम में देख सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा नोट में बदलाव किए जाते समय आपके पास नोट खुला हुआ न हो, तो नोट्स सूची या गैलरी दृश्य में नोट के बाईं ओर पीले रंग का छोटा डॉट दिखाई देता है जिससे आपको पता चलता है कि कुछ बदलाव किए गए हैं जिन्हें आपने नहीं देखा है।
सहभागी जिन्होंने सिस्टम सेटिंग्ज़ में द्वि आंशिक प्रमाणीकरण सक्षम किया है और iCloud कीचेन चालू किया है, वे अन्य लोगों के परिवर्तनों को तत्काल देख पाएँगे और रंग कोड से चिह्नित त्रिभुज दिखाते हैं कि नोट में अन्य लोग कहाँ काम कर रहे हैं। जानकारी को ऑटोफ़िल करने के लिए iCloud कीचेन सेटअप करें देखें।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
शेयर किए गए नोट पर क्लिक करें, फिर नोट में टेक्स्ट के ऊपर दो उँगलियों से दाईं ओर स्वाइप करें।
आप टूलबार में
या सहभागी संपर्क इमेज पर भी क्लिक कर सकते हैं, फिर “हाइलाइट दिखाएँ” चुनें।
प्रत्येक सहभागी का नाम और उनके द्वारा अंतिम बार नोट संपादित करने का समय बाईं ओर दिखाई देता है और उस टेक्स्ट से मिलान करने के लिए कलर-कोडेड किया जाता है जिसे उन्होंने बदला है।
नुस्ख़ा : आप आख़िरी बार नोट देखने के बाद हुए अपडेट का सारांश और प्रत्येक सहभागी की ऐक्टिविटी की दैनिक सूची देख सकते हैं। टूलबार में
या सहभागी संपर्क इमेज पर क्लिक करें, फिर “सभी ऐक्टिविटी दिखाएँ” चुनें।
किसी फ़ोल्डर में ऐक्टिविटी देखें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
उस फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं, फिर “फ़ोल्डर ऐक्टिविटी दिखाएँ” चुनें।
साइडबार में फ़ोल्डर के आगे
पर क्लिक करें, फिर “फ़ोल्डर ऐक्टिविटी दिखाएँ” चुनें।