Mac पर नोट्स में शेयर किए गए नोट्स और फ़ोल्डर प्रबंधित करें
ऐक्सेस हटाकर, देखने की अनुमति बदलकर, सूचनाएँ छिपाकर, और बहुत कुछ करके शेयर किए गए नोट्स और फ़ोल्डरों को प्रबंधित करें। नोट्स ऐप में नोट्स शेयर करें और सहयोग करें देखें।
नोट : इस गाइड में बताए गए सभी नोट्स फ़ीचर iCloud नोट्स का उपयोग करने के दौरान उपलब्ध होते हैं। अन्य प्रदाताओं के खातों का इस्तेमाल करते समय कुछ फ़ीचर उपलब्ध नहीं होते हैं।
शेयरिंग सेटिंग्ज़ बदलें
आपके साथ शेयर किए गए नोट्स या फ़ोल्डर के साथ आप क्या कर सकते हैं, यह उसे देने वाले ओनर की अनुमतियों पर निर्भर करता है।
यदि आपके पास केवल-देखें अनुमति है : आप खुद को नोट से अलग कर सकते हैं, लिंक कॉपी कर सकते हैं, और यह तय कर सकते हैं कि जब भागीदार कोई बदलाव करते हैं तो चिह्नांकन और सूचना कैसे दिखाई दें।
यदि आपके पास बदलाव करने की अनुमति है : आप ऊपर वर्णित सभी कर सकते हैं, साथ ही नोट को संपादित कर सकते हैं, नोट्स या सबफ़ोल्डर को जोड़ या डिलीट कर सकते हैं, और मुख्य फ़ोल्डर में से नोट्स और सबफ़ोल्डर को ले जा सकते हैं। फ़ोल्डर जोड़ें और हटाएँ देखें।
अगर आप ओनर या को-ओनर हैं : आप उपरोक्त सभी कार्य कर सकते हैं और मौजूदा सहभागियों के लिए शेयरिंग सेटिंग भी बदल सकते हैं।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
उस नोट या फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं, फिर शेयर किए गए नोट प्रबंधित करें या शेयर किए गए फ़ोल्डर प्रबंधित करें चुनें।
नुस्ख़ा : शेयर किए गए नोट्स प्रबंधित करने के लिए आप टूलबार में
या सहभागी संपर्क इमेज पर भी क्लिक कर सकते हैं। शेयर किए गए फ़ोल्डर के लिए साइडबार में
पर क्लिक करें।
अगर शेयर किया गया फ़ोल्डर या नोट किसी अन्य शेयर किए फ़ोल्डर में है, तो हो सकता है कि आपको बदलाव करने के लिए “शेयर किया गया फ़ोल्डर दिखाएँ” पर क्लिक करना पड़े। इनमें से कोई एक काम करें :
सहभागियों को सहयोग करने के लिए आमंत्रित करें : विंडो के शीर्ष पर “सहभागी जोड़ें” पर क्लिक करें।
ऐक्सेस हटाएँ या आमंत्रण रद्द करें : सभी सहभागियों के साथ शेयर करना बंद करने के लिए विंडो पर सबसे नीचे “शेयरिंग रोकें” पर क्लिक करें, फिर “जारी रखें” पर क्लिक करें।
एक सहभागी के साथ शेयरिंग रोकने के लिए उस सहभागी के नाम के ऊपर पॉइंटर को मूव करें। दाईं ओर
पर क्लिक करें, फिर “सहभागी हटाएँ” या “आमंत्रण रद्द करें” चुनें।
नोट : सहभागी अब नोट नहीं देख पाएँगे, लेकिन आपके पास उसका ऐक्सेस अब भी बना रहेगा।
बदलें कि नोट या फ़ोल्डर को कौन देख सकता है और उसमें बदलाव कर सकता है : सभी सहभागियों के लिए अनुमति सेटिंग बदलनी हों, तो विंडो में सबसे नीचे “अनुमतियाँ” पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
एक सहभागी के लिए अनुमतियाँ बदलनी हों, तो विंडो में उस व्यक्ति के नाम के ऊपर पॉइंटर को मूव करें। दाईं ओर
पर क्लिक करें, फिर को-ओनर या “संपादित कर सकते हैं” जैसा कोई विकल्प चुनें। किसी सहभागी को को-ओनर बनाने पर उन्हें ओनर को छोड़कर सभी के लिए सहभागियों और अनुमतियों को प्रबंधित करने की अनुमति मिलती है।
सहयोग के लिए अधिक लोग आमंत्रित करें : “सहभागी जोड़ें” पर क्लिक करें, फिर चरणों का पालन करके नोट या नोट्स के फ़ोल्डर पर सहयोग करें।
लिंक कॉपी करें : लिंक कॉपी करें पर क्लिक करें। यदि आप किसी अन्य शेयर किए गए फ़ोल्डर में स्थित नोट या फ़ोल्डर देख रहे हैं, तो जो लिंक आप कॉपी करते हैं वह मुख्य फ़ोल्डर का होता है।
नोट : हालाँकि, ओनर या सहभागी अन्य लोगों को भेजने के लिए लिंक कॉपी कर सकते हैं लेकिन नोट्स खोलने के लिए आमंत्रित व्यक्ति ही केवल उस लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
ऐसा नोट या फ़ोल्डर छोड़ें जिसे आपके साथ शेयर किया गया है
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
उस शेयर किए गए नोट या फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं, फिर “शेयर किया गया नोट प्रबंधित करें” या “शेयर किया गया फ़ोल्डर प्रबंधित करें” पर क्लिक करें।
आपने जिस नोट पर कंट्रोल-क्लिक किया है, अगर वह नोट शेयर किए फ़ोल्डर में है, तो “शेयर किया गया फ़ोल्डर दिखाएँ” पर क्लिक करें।
विंडो में सबसे नीचे “शेयर छोड़ें” पर क्लिक करें।
सूचनाएँ का प्रबंधन करें
सहभागी और मालिक यह चुन सकते हैं कि जब अन्य लोग नोट्स में बदलाव करें तो सूचनाएँ कैसे दिखाई जाएँ। मालिक की पसंद सहभागियों की देखने की प्राथमिकताओं को प्रभावित नहीं करती है और इसके विपरीत भी।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
उस नोट या फ़ोल्डर पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप प्रबंधित करना चाहते हैं, फिर शेयर किए गए नोट प्रबंधित करें।
अलर्ट छिपाएँ चुनें।
आप इस विकल्प को केवल किसी व्यक्तिगत नोट के लिए सेट कर सकते हैं—शेयर किए गए फ़ोल्डर के लिए नहीं।
इस विकल्प को चुने जाने पर, इस नोट में अन्य सहभागियों द्वारा परिवर्तन करने पर आपको सूचित नहीं किया जाएगा।
आप किसी सहभागी द्वारा किए गए बदलावों को भी चिह्नांकित कर सकते हैं। शेयर किए गए नोट में ऐक्टिविटी देखें देखें।