अपग्रेड किया गया iCloud नोट्स

यदि नोट्स ऐप के साइडबार में iCloud के आगे “अपग्रेड करें” बटन है, तो इसका अर्थ है कि आपने नोट्स को अपग्रेड नहीं किया है। इसका अर्थ है कि जब तक आप अपग्रेड नहीं करते हैं, आप पैराग्राफ़ स्टाइल या चेकलिस्ट लागू नहीं कर सकते, अपने नोट्स में अटैचमेंट ब्राउज़ नहीं कर सकते, हाल में डिलीट किए नोट्स नहीं देख सकते और उन्हें फिर से वापस नहीं ला सकते, अपने नोट्स लॉक नहीं कर सकते या नोट्स में लोगों को नहीं जोड़ सकते।

यदि आप अपने नोट्स को अपग्रेड करते हैं, तो आप उन्हें OS X 10.11 या बाद के संस्करण, iOS 9 या बाद के संस्करण या iPadOS 13 या बाद के संस्करण वाले अन्य डिवाइस पर देख और संपादित कर सकते हैं, जो iCloud के लिए उसी Apple खाते में साइन इन हैं। OS X या iOS के पुराने संस्करणों वाले डिवाइस पर आप अपग्रेड किए हुए नोट्स तक नहीं पहुँच पाएँगे। साथ ही, उन डिवाइस पर बनाया गया या संपादित किया गया एक भी नोट अपग्रेड किए हुए नोट्स वाले डिवाइस पर दिखाई नहीं देगा।

आपके द्वारा अपग्रेड किए जाने पर आपके नोट्स में अधिकतर फ़ॉर्मैटिंग पहले जैसा ही रहता है। हालाँकि HTML फ़ॉर्मैटिंग वाले नोट्स (ऐसे नोट्स जिन्हें आपने किसी वेबसाइट से कॉपी और पेस्ट करके बनाया है) काफ़ी हद तक अलग दिखाई दे सकते हैं।

देखें iCloud सहायता।