Mac पर नोट्स में नोट्स कैसे दिखाई देते हैं, इसे कस्टमाइज़ करें
आप अपने नोट्स को सूची या गैलरी के रूप में देख सकते हैं, उनके अलग-अलग तरीक़ों से समूह बना सकते हैं और बदल सकते हैं कि लिंक और हाइलाइट कैसे दिखाई दें।
नोट : इस गाइड में बताए गए सभी नोट्स फ़ीचर iCloud नोट्स का उपयोग करते समय उपलब्ध हैं। अन्य प्रदाताओं के खातों का इस्तेमाल करते समय कुछ फ़ीचर उपलब्ध नहीं होते हैं।
नोट्स प्रदर्शित करने के तरीक़े बदलें
आप नोट्स को गैलरी या सूची के रूप में देख सकते हैं।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
नोट्स को गैलरी के रूप में देखें : थंबनेल के ग्रिड में अपने नोट्स देखने के लिए, “दृश्य” > गैलरी के रूप में चुनें।
गैलरी दृश्य में अपने नोट्स देखने के लिए ज़रूरी है कि आप iCloud नोट्स या आपके Mac पर संग्रहित नोट्स का इस्तेमाल कर रहे हों। नोट देखने के बाद गैलरी दृश्य पर वापस जाने के लिए
पर क्लिक करें।
नोट्स को सूची के रूप में देखें : अपनी नोट्स सूची में देखने के लिए, दृश्य > सूची के रूप में चुनें।
तिथि के अनुसार नोट्स के समूह बनाएँ
आप नोट्स को इस आधार पर समूह में डाल सकते हैं कि वे कितने हाल में बनाए गए थे या संपादित किए गए थे (उदाहरण के लिए, आज, कल या 30 दिन पहले)।
नोट : यदि आपने नोट्स सेटिंग्ज़ में शीर्षक के अनुसार नोट्स को सॉर्ट करने का विकल्प चुना है, तो आप तिथि के अनुसार समूह नहीं बना सकते।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
तिथि के अनुसार सभी नोट्स के समूह बनाएँ : नोट्स > सेटिंग्ज़ चुनें, फिर “तिथि के अनुसार नोट्स के समूह बनाएँ” चुनें।
तिथि के अनुसार फ़ोल्डर में नोट्स समूहबद्ध करें : पॉइंटर को फ़ोल्डर के ऊपर होल्ड करें, फिर
पर क्लिक करें। “तिथि के अनुसार समूह बनाएँ” चुनें और कोई विकल्प चुनें।
नोट : अगर फ़ोल्डर शीर्षक के अनुसार सॉर्ट किया गया है, तो “तिथि के अनुसार समूह बनाएँ” उपलब्ध नहीं होगा।
लिंक और हाइलाइट का रंग बदलें
आप अपने Mac की प्रकटन सेटिंग्ज़ में लिंक और हाइलाइट का रंग बदल सकते हैं। (आपके द्वारा वहाँ किए गए बदलाव सभी ऐप्स में मौजूद लिंक और हाइलाइट पर लागू होते हैं।) प्रकटन सेटिंग्ज़ बदलें देखें।
नुस्ख़ा : आप नोट्स टूलबार में आइकॉन जोड़ सकते हैं, उन्हें हटा सकते हैं या उन्हें फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं। टूलबार अनुकूलित करें देखें।