Mac पर नोट्स बनाएँ और संपादित करें
अपने Mac पर नोट्स में आप नोट्स बना सकते हैं और संपादित कर सकते हैं, ड्रॉइंग जोड़ सकते हैं और टेक्स्ट कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं। आप नोट्स की कॉपी भी बना सकते हैं या किसी नोट से टेक्स्ट कॉपी करके पेस्ट भी कर सकते हैं।
नोट : इस गाइड में बताए गए सभी नोट्स फ़ीचर iCloud नोट्स का उपयोग करने के दौरान उपलब्ध होते हैं। अन्य प्रदाताओं के खातों का इस्तेमाल करते समय कुछ फ़ीचर उपलब्ध नहीं होते हैं।
नया नोट्स बनाएँ
Siri: Siri से कुछ ऐसा पूछें, जैसे “Create a note.” Siri का इस्तेमाल करना सीखें।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में, फ़ोल्डर पर क्लिक करें जहाँ आप नोट रखना चाहते हैं।
नोट : अगर आपको साइडबार दिखाई नहीं देता है, तो दृश्य > “साइडबार दिखाएँ” चुनें।
टूलबार में
पर क्लिक करें (या Touch Bar का इस्तेमाल करें)।
अपना नोट्स टाइप करें
नोट की पहली पंक्ति नोट का शीर्षक बन जाती है। आप नोट्स सेटिंग्ज़ में यह बदल सकते हैं कि पहली पंक्ति का फ़ॉर्मैटिंग कैसे हो।
आपके काम करने के दौरान आपका नोट ऑटोमैटिकली सहेजा जाता है।
नुस्ख़ा : आप विशिष्ट भाषाओं के लिए शब्दकोश चुन सकते हैं, शब्दों के लिए सुझाई गई वर्तनियाँ देख सकते हैं या किसी शब्दकोश में बार-बार उपयोग होने वाले शब्द या पारिभाषिक शब्द जोड़ सकते हैं। टाइपिंग सुझाव प्राप्त करें और ग़लतियाँ सुधारें देखें। आप नोट में टेक्स्ट का अनुवाद भी कर सकते हैं।
नोट्स संपादन करें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
वह नोट खोलें जिसे आप संपादित करना चाहते हैं या उसे जल्दी से ढूँढने के लिए अपने नोट खोजें।
अपने बदलाव करें।
आपके काम करते समय बदलाव ऑटोमैटिकली सहेज लिए जाते हैं।
नुस्ख़ा : जब अाप कोई विशिष्ट डेटा टाइप करते हैं (जैसे, तिथि, समय, स्थान या फ़ोन नंबर), तो आप इस जानकारी को अन्य ऐप में आसानी से जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, समय पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर कैलेंडर इवेंट बनाने के लिए इवेंट बनाएँ या रिमाइंडर बनाने के लिए रिमाइंडर बनाएँ चुनें। दस्तावेज़ों में तिथियों, संपर्कों इत्यादि का पता लगाएँ।
नोट में ड्रॉइंग जोड़ें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
नोट में मार्कअप पैलेट खोलने के लिए
पर क्लिक करें।
ड्रॉइंग शुरू करें या इनमें से कोई एक काम करें :
टूल चुनें : विंडो पर सबसे नीचे मार्कअप पैलेट में
पर क्लिक करें, फिर फ़ाउंटेन पेन या वॉटरकलर जैसा कोई टूल चुनें।
किसी टूल का आकार बदलें : मेन्यू के शीर्ष पर कोई निब आकार चुनें। रीड टूल के लिए आप कोई कोण भी चुन सकते हैं।
किसी टूल का रंग या अपारदर्शिता बदलें :
पर क्लिक करें, फिर कोई रंग चुनें। अपने स्ट्रोक या भरण की अपारदर्शिता बदलने के लिए “रंग दिखाएँ” पर क्लिक करें, फिर स्लाइडर को ऐडजस्ट करें।
अपनी ड्रॉइंग चुनें और संपादित करें :
पर क्लिक करें, फिर किसी स्ट्रोक को डबल-क्लिक करके चुनें या स्ट्रोक के आस-पास ड्रैग करके उन्हें चुनें। चयनित स्ट्रोक को मूव करने के लिए ड्रैग करें या नक़ल बनाएँ, मिलाएँ और अलग करें जैसे अधिक विकल्पों के लिए कंट्रोल-क्लिक करें।
ड्रॉइंग से स्ट्रोक हटाएँ : टूल मेन्यू में
पर क्लिक करें, इरेज़र चुनें, फिर स्ट्रोक के किसी हिस्से को मिटाने के लिए मेन्यू के शीर्ष पर पिक्सेल पर क्लिक करें या एक समय पर एक स्ट्रोक मिटाने के लिए ऑब्जेक्ट पर क्लिक करें।
स्ट्रोक का रंग बदलें :
पर क्लिक करें, स्ट्रोक चुनें, फिर
पर क्लिक करें।
ड्रॉइंग का आकार बदलें :
पर क्लिक करें, फिर नीले रंग के डॉट को ड्रैग करें।
आकृतियाँ, रेखाएँ और तीर जोड़ें :
पर क्लिक करें; किसी आकृति, रेखा या तीर पर क्लिक करें; फिर उसे अपने मनचाहे स्थान पर ड्रैग करें। इसका आकार बदलने के लिए, नीले रंग के हैंडल का उपयोग करें। यदि इसमें हरे रंग का हैंडल है, तो आकार बदलने के लिए इसका उपयोग करें।
टेक्स्ट बॉक्स जोड़ें :
पर क्लिक करें, अपना टेक्स्ट टाइप करें, फिर टेक्स्ट बॉक्स को अपने मनचाहे स्थान पर ड्रैग करें।
अपने हस्ताक्षर जोड़ें :
पर क्लिक करें। यदि हस्ताक्षर सूची में है, तो किसी एक पर क्लिक करें और इसे जहाँ चाहें वहाँ ड्रैग करें। इसका आकार बदलने के लिए, नीले रंग के हैंडल का उपयोग करें। नया सिग्नेचर बनाने के लिए [mh-सिग्नेचर बनाएँ और इस्तेमाल करें] देखें।
ड्रॉइंग पूरी करने पर मार्कअप पैलेट बंद करने के लिए
पर फिर से क्लिक करें।
नोट की कॉपी बनाएँ
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।
सूची से नोट चुनें, फिर फ़ाइल > नोट की नक़ल बनाएँ (या कमांड-D) चुनें।
नोट : यदि आप शेयर किए गए नोट की नक़ल बनाते हैं, तो कॉपी शेयर नहीं की जाएगी। आप लॉक किए गए नोट की कॉपी नहीं बना सकते हैं।
नोट्स में लेखन टूल का इस्तेमाल करें
Apple Intelligence के साथ, आप लेखन टूल का इस्तेमाल एक क्लिक से चयनित टेक्स्ट का सारांश प्रस्तुत करने के लिए कर सकते हैं, अपने काम को प्रूफ़रीड कर सकते हैं और सही शब्द और टोन ढूँढने में आपकी मदद करने के लिए समान टेक्स्ट के कई संस्करण बनाए जा सकते हैं। लेखन टूल का उपयोग करके कॉन्टेंट लिखें, सुधारें और सारांश बनाएँ देखें।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उपयोग सीमाएँ लागू हो सकती हैं।*