नोट्स कुछ डिवाइस पर छिपे हुए क्यों रहते हैं
यदि किसी नोट में टैग, उल्लेख या अन्य नोट्स के लिंक हैं, तो हो सकता है कि कुछ डिवाइस पर ये आपके लिए और नोट शेयर किए गए किसी भी व्यक्ति के लिए छिपे हुए हों।
अगर किसी iCloud नोट में टैग, उल्लेख या लिंक शामिल है जो लिंक किए गए नोट का शीर्षक दिखाने के लिए ऑटोमैटिकली अपडेट होता हो (नोट आइकॉन द्वारा दर्शाया गया), तो इसे केवल iOS 14.5, iPadOS 14.5 या macOS 11.3 या उसके बाद के संस्करण वाले डिवाइस पर ही देखा जा सकता है। पुराने संस्करणों वाले Apple डिवाइस पर इन नोट्स को उपलब्ध कराने के लिए, आप टैग, उल्लेख या नोट लिंक को डिलीट कर सकते हैं।
जब आप पहली बार टैग, उल्लेख या ऐसा लिंक जोड़ते हैं जो लिंक किए गए नोट का शीर्षक दिखाने के लिए ऑटोमैटिकली अपडेट होते हैं, तो एक अलर्ट आपको बताता है कि नोट देखने में सक्षम होने के लिए क्या आपके किसी डिवाइस को अपग्रेड करने की आवश्यकता है। अपने डिवाइस अपग्रेड करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई Apple सहायता आलेख देखें :