Mac पर मेल में स्मार्ट मेलबॉक्स का उपयोग करें
स्मार्ट मेलबॉक्स ऐसे संदेश दिखाते हैं, जो अन्य मेलबॉक्स में स्टोर्ड रहते हैं और वह आपके द्वारा वर्णित मानदंड पूरा करते हैं। उदाहरण के लिए स्मार्ट मेलबॉक्स में किसी विशेष प्रॉजेक्ट के बारे में आपको प्राप्त होने वाले संदेश शामिल रहते हैं, इसके कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि किन मेलबॉक्स में संदेश स्टोर होते हैं।
नुस्ख़ा : मेल, एक पूर्वनिर्धारित स्मार्ट मेलबॉक्स प्रदान करता है, जिसे टुडे का नाम दिया जाता है, जो वर्तमान दिन के दौरान देखे गए संदेश प्रदर्शित करता है। यदि आपको यह मेल साइडबार में नहीं दिखाई पड़ता है, तो पॉइंटर को स्मार्ट मेलबॉक्स पर ले जाएँ और तब शो पर क्लिक करें।
स्मार्ट मेलबॉक्स बनाएँ
अपने Mac पर मेल ऐप में, मेलबॉक्स > न्यू स्मार्ट मेलबॉक्स चुनें।
मेलबॉक्स के लिए मानदंड परिभाषित करने हेतु पॉप-अप मेनू तथा टेक्स्ट फ़ील्ड का इस्तेमाल करें, फिर ठीक पर क्लिक करें।
आप किसी मौजूदा स्मार्ट मेलबॉक्स को भी कॉपी कर सकते हैं। इसे मेल साइडबार में चुनें, तब मेलबॉक्स > डूप्लिकेट स्मार्ट मेलबॉक्स चुनें।
स्मार्ट मेलबॉक्स संपादित करें
अपने Mac पर मेल ऐप में, मेल साइडबार में स्मार्ट मेलबॉक्स चुनें।
मेलबॉक्स > संपादित स्मार्ट मेलबॉक्स चुनें, तब मानदंड बदलें।
स्मार्ट मेलबॉक्स डिलीट करें
अपने Mac पर मेल ऐप में, मेल साइडबार में स्मार्ट मेलबॉक्स चुनें।
मेलबॉक्स > डिलीट स्मार्ट मेलबॉक्स चुनें।
स्मार्ट मेलबॉक्स में प्रदर्शित संदेश अपने मूल स्थान पर बने रहते हैं।
स्मार्ट मेलबॉक्स फ़ोल्डर बनाएँ :
यदि आपके पास स्मार्ट मेलबॉक्स हो, तो आप उन्हें स्मार्ट मेलबॉक्स फ़ोल्डरों में व्यवस्थित कर सकते हैं।
अपने Mac पर मेल ऐप में, मेलबॉक्स > न्यू स्मार्ट मेलबॉक्स फ़ोल्डर चुनें।
नाम दर्ज करें और तब ओके पर क्लिक करें।
फ़ोल्डर में एक या अधिक स्मार्ट मेलबॉक्स ड्रैग करें।
जब आपको एक स्मार्ट मेलबॉक्स फ़ोल्डर दिखाई पड़ता है, सभी स्मार्ट मेलबॉक्सों के संदेशों में शामिल फ़ोल्डर दिखाई पड़ते हैं।
यदि आप स्मार्ट मेलबॉक्स में कोई संदेश बदलते हैं- जैसे कि संदेश को पठित या अपठित के रूप में चिह्नित करते हैं, अथवा संदेश को हटाते या मिटाते हैं - बदलाव उस मेलबॉक्स में दिखाई पड़ताहै, जहाँ संदेश स्टोर किया गया होता है।
यदि आप iCloud Drive का इस्तेमाल करते हैं, आपका स्मार्ट मेलबॉक्स आपके अन्य Mac कंप्यूटर पर उपलब्ध होते हैंम जिनपर iCloud Drive चालू हुए हों। दस्तावेज़ संग्रहित करने के लिए iCloud Drive का उपयोग करें देखें।