![](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/a33905283c1d56f94106106b7ac6d40d.png)
अपने Mac से शुरू करें
![खुली हुई सिस्टम सेटिंग्ज़ के साथ Mac डेस्कटॉप जो Apple ID साइन-इन सेटिंग्ज़ दिखा रहा है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/d8f1395c9d0e0a34554f36a78d5b629c.png)
अपनी Apple ID से साइन इन करें
Apple ID वह निजी खाता है जिसका उपयोग आप App Store, Apple Music, FaceTime, iCloud और अन्य Apple सेवाओं को ऐक्सेस करने के लिए करते हैं। समान Apple ID से हर जगह साइन इन करें और आपके सभी डिवाइस पर सबकुछ अप-टू-डेट रहता है।
![मरुस्थली पहाड़ की तस्वीर वाले लॉक स्क्रीन को डेस्कटॉप पिक्चर के रूप में सेट किया गया है। वर्तमान में लॉगइन यूज़र की प्रोफ़ाइल तस्वीर स्क्रीन के निचले भाग में दिखाई देती है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/7e533dd610c1baa3ac4933072bf5e3f5.png)
अपने डेस्कटॉप को अपना ख़ुद का बनाएँ
अपने वॉलपेपर के लिए मनचाहा लुक चुनें—एक साधारण रंग बैकग्राउंड से पसंदीदा तस्वीर तक। जब आप एरियल चुनते हैं, तो वॉलपेपर आपका स्क्रीन सेवर भी बन जाता है।
![Mac स्क्रीन के शीर्ष-दाएँ कोने में स्थित कंट्रोल सेंटर, जो वाई-फ़ाई, फ़ोकस और स्टेज मैनेजर आदि के विकल्प दिखा रहा है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/1ccbe4ebfe4a7eec51b7e2ca73d36b05.png)
तेज़ी-से सेटिंग्ज़ बदलें
कंट्रोल सेंटर आपको अपने द्वारा सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाले नियंत्रणों का तुरंत ऐक्सेस देता है, जैसे वाई-फ़ाई, ध्वनि वॉल्यूम और डिस्प्ले ब्राइटनेस। मेनू बार में बस कंट्रोल सेंटर आइकॉन पर क्लिक करें।
![macOS के साथ शामिल ऐप्स के आइकॉन।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/7b9e05122ddce1856d5a1bb4136c4ab4.png)
ऐप्स खोजें और खोलें
आपका Mac पहले से बिल्ट-इन कई लोकप्रिय ऐप्स के साथ आता है। इन ऐप्स को आसानी से देखने और खोलने के लिए—Dock में Launchpad आइकॉन पर क्लिक करें।
![खुली हुई Spotlight विंडो के साथ Mac डेस्कटॉप। खोज परिणाम किसी संगीत कलाकार और उनके कई ऐल्बम का विवरण दिखा रहा है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/f36dc4febf315719741d637c91bf122f.png)
Spotlight से कुछ भी खोजें
अपने Mac पर ऐप्स, दस्तावेज़, इमेज आदि तेज़ी से ढूँढने के लिए Spotlight से खोजें। खोज परिणामों में से आप वेब पर अधिक जानकारी से जुड़ सकते हैं। आप त्वरित रूपांतरणों या गणनाओं के लिए Spotlight का उपयोग भी कर सकते हैं।
अधिक जानना चाहते हैं? यदि आप अभी-अभी PC से Mac में माइग्रेट हुए हैं, तो Windows से Mac में स्विच हुए हैं? देखें।