
iPad पर Numbers का उपयोग शुरू करें
Numbers से व्यवस्थित और पेशेवर दिखने वाली स्प्रेडशीट बनाना आसान हो जाता है। यहाँ जानें कि शुरू कैसे करते हैं।

टेम्पलेट के साथ शुरू करें
बजट बनाने जा रहे हैं? अपनी बचत को ट्रैक करने जा रहे हैं? इनवॉइस ड्राफ़्ट करने जा रहे हैं? Numbers में टेबल, चार्ट और फ़ॉर्मूला वाले टेम्पलेट तैयार हैं ताकि आप आसानी से शुरू कर पाएँ। अपने iPad पर Numbers ऐप
पर जाएँ, “टेम्पलेट चुनें” (या
) पर टैप करें, फिर किसी टेम्पलेट पर टैप करें।

टेबल, चार्ट, तथा और भी बहुत कुछ जोड़ें
आप अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट बॉक्स, तस्वीरें, और चार्ट जैसे ऑब्जेक्ट जोड़ सकते हैं। कोई ऑब्जेक्ट जोड़ने के लिए अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित टूलबार के मध्य में किसी एक ऑब्जेक्ट बटन पर टैप करें, फिर मेन्यू से कोई ऑब्जेक्ट चुनें। आप कॉन्टेंट हब से ऑब्जेक्ट जोड़ने के लिए
पर भी टैप कर सकते हैं।

अपनी शीट का स्वरूप बदलें
आप भरण रंग, बॉर्डर, शैडो, इत्यादि बदलकर ऑब्जेक्ट का स्वरूप बदल सकते हैं। ऑब्जेक्ट चुनने के लिए उस पर टैप करें, फिर फ़ॉर्मैटिंग नियंत्रणों को खोलने के लिए
पर टैप करें। प्रत्येक ऑब्जेक्ट के स्वयं के फ़ॉर्मैटिंग विकल्प होते हैं; उदाहरण के लिए, जब आप कोई इमेज चुनते हैं तब आपको केवल इमेज फ़ॉर्मैट करने के लिए नियंत्रण दिखाई देते हैं।

फ़ॉर्मूला और फ़ंक्शन के साथ काम करें
अपनी टेबल में मानों के परिकलन के लिए सरल या जटिल अंकगणितीय फ़ॉर्मूला बनाए जा सकते हैं। फ़ॉर्मूला कीबोर्ड खोलने के लिए सेल पर टैप करें, स्क्रीन के नीचे
पर टैप करें, फिर कीबोर्ड के ऊपर दाईं ओर
पर टैप करें।

अपनी स्प्रेडशीट को एक्सपोर्ट करें
आप अपनी स्प्रेडशीट को Numbers फ़ाइल के रूप में या अन्य फ़ॉर्मैट—PDF, Excel या CSV में भी भेज सकते हैं। टूलबार में
पर टैप करें, फिर “कॉपी भेजें” या “एक्सपोर्ट करें और भेजें” पर क्लिक करें, जिससे आपकी स्प्रेडशीट Numbers फ़ाइल को छोड़कर अन्य फ़ॉर्मैट में भेजी जाती है।
अधिक जानना चाहते हैं?
यह गाइड आपको अपने iPad पर Numbers 15.1 का उपयोग शुरू करने में मदद करती है। (यह देखने के लिए कि आपके पास Numbers का कौन-सा संस्करण है, सेटिंग्ज़
> ऐप्स > Numbers पर जाएँ।)
Numbers यूज़र गाइड को एक्सप्लोर करने के लिए पृष्ठ के शीर्ष पर स्थित कॉन्टेंट टेबल बटन पर टैप करें या खोज फ़ील्ड में शब्द या वाक्यांश दर्ज करें।
iPad पर Numbers 15.1 के लिए iPadOS 18 या उसके बाद का संस्करण आवश्यक है। App store में Numbers उपलब्ध है और उसे डाउनलोड करने के लिए Apple खाता आवश्यक है। फ़ीचर परिवर्तन के अधीन हैं और हो सकता है कुछ फ़ीचर के लिए इंटरनेट ऐक्सेस आवश्यक हो। अतिरिक्त शुल्क और नियम लागू हो सकते हैं।