Mac पर टेक्स्ट संदेशों को स्क्रीन और फ़िल्टर करें
अज्ञात प्रेषकों के संदेशों को स्क्रीन करके आप प्राप्त होने वाले अनचाहे टेक्स्ट संदेशों की संख्या कम कर सकते हैं।
अज्ञात प्रेषकों की कॉल स्क्रीन करें और संदेश फ़िल्टर करें
आप अज्ञात प्रेषकों को सीधे आपको SMS करने से रोक सकते हैं। उनके संदेश अन्य फ़ोल्डर में फ़िल्टर किए जाते हैं और आपको उनकी सूचना तब तक नहीं मिलती जब तक आप ऐसा नहीं चाहते हैं।
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
साइडबार के शीर्ष पर
पर क्लिक करें, फिर “फ़िल्टरिंग प्रबंधित करें” पर क्लिक करें।
अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो
पर क्लिक करें।
“अज्ञात प्रेषकों को फ़िल्टर करें” चुनें।
यदि आप कुछ अज्ञात प्रेषकों से—उदाहरण के लिए टाइम-सेंसटिव टेक्स्ट जैसे सत्यापन कोड—की सूचनाएँ प्राप्त करना चाहते हैं, तो सूचनाएँ पर क्लिक करें, फिर उन श्रेणियों को चालू करें जिन्हें आप अनुमति देना चाहते हैं। (देश और क्षेत्र के अनुसार विकल्प अलग-अलग होते हैं।)
आप अज्ञात SMS, MMS और RCS संदेशों के लिए अतिरिक्त स्पैम फ़िल्टरिंग और स्क्रीनिंग सेटअप कर सकते हैं। iPhone यूज़र गाइड में टेक्स्ट संदेशों को स्क्रीन और फ़िल्टर करें देखें।
अज्ञात प्रेषकों से प्राप्त संदेशों की समीक्षा करें और उन्हें ज्ञात के रूप में चिह्नित करें
आप किसी भी समय अज्ञात प्रेषक फ़ोल्डर में फ़िल्टर किए गए संदेशों की समीक्षा कर सकते हैं। अगर आप तय करते हैं कि प्रेषक वैध है, तो उन्हें ज्ञात के रूप में चिह्नित कर सकते हैं या उन्हें संपर्क में जोड़ सकते हैं। फिर उनके संदेश आपकी वार्तालाप सूची में चले जाते हैं और आप उनके द्वारा भेजे गए लिंक खोल सकते हैं और कोई भी धुँधली इमेज देख सकते हैं।
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
साइडबार के शीर्ष पर
पर क्लिक करें, फिर अज्ञात प्रेषक पर क्लिक करें।
अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो
पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
उस प्रेषक से आए संदेश पर क्लिक करें जिसके संदेश आप देखना चाहते हैं, फिर “ज्ञात के रूप में चिह्नित करें” पर क्लिक करें।
वार्तालाप के शीर्ष पर भेजने वाले के ईमेल पते या फ़ोन नंबर पर क्लिक करें, फिर “नया संपर्क बनाएँ” पर क्लिक करें।
जब तक आप प्रेषक को ज्ञात के रूप में चिह्नित नहीं करते हैं या उन्हें संपर्क में नहीं जोड़ते हैं, तब तक सभी भविष्य के संदेश अज्ञात प्रेषक के रूप में फ़िल्टर कर दिए जाएँगे।
नुस्ख़ा : अनचाहे संदेश रोकने का अन्य तरीक़ा यह है कि आप संचार सीमाएँ सेटअप करने के बाद ही अपने संपर्कों को अनुमति दें।
सूचनाएँ किस प्रकार दिखाई देंगी और इसके अलावा काफ़ी कुछ बदलने के लिए, आप अपने सूचना विकल्प सेट कर सकते हैं।
संदेश से सूचनाएँ रोकने के लिए, डू नॉट डिस्टर्ब या अन्य फ़ोकस चालू करें।
रिपोर्ट करने और अनचाहे संदेशों से बचने के अन्य तरीक़े सीखने के लिए, Apple सहायता आलेख धोखाधड़ी संदेशों, नक़ली समर्थन कॉल और अन्य घोटालों को पहचानना और उनसे बचना देखें।