Mac पर संदेशों का ट्रैक रखें
आप वार्तालाप सूची में संदेशों को प्राथमिकता देने के लिए वार्तालापों को पिन या अनपिन कर सकते हैं, अपने छूटे SMS फिर से देख सकते या उनका सारांश देख सकते हैं और संदेशों को अपठित के रूप में चिह्नित कर सकते हैं।
संदेशों को वार्तालाप सूची में वार्तालाप के अनुसार समूहीकृत किया जाता है। डॉट इंगित करता है कि आपने उस वार्तालाप में एक या अधिक संदेश अभी तक नहीं पढ़े हैं।
वार्तालाप पिन करें
आप विशिष्ट वार्तालापों को संदेश सूची के शीर्ष पर पिन कर सकते हैं, जैसे कि उन लोगों के साथ जिनसे आप सबसे अधिक संपर्क करते हैं।
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
वार्तालाप को साइडबार के शीर्ष पर ड्रैग करें।
वार्तालाप पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “पिन करें” चुनें।
वार्तालाप का पिन हटाने के लिए उसे साइडबार के शीर्ष पर मौजूद सेक्शन से बाहर ड्रैग करें या वार्तालाप पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “अनपिन करें” चुनें।
जानें कि संदेश कब भेजे गए थे
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
वार्तालाप ट्रांसक्रिप्ट में संदेश पर कंट्रोल-क्लिक करें और “समय दिखाएँ” चुनें।
अगर आप ट्रैकपैड या Magic Mouse का उपयोग करते हैं, तो संदेश पर दो उँगलियों से बाईं ओर स्वाइप करें।
सीधे पहले अपठित संदेश पर जाएँ
अगर आप उस समय सूचनाएँ प्राप्त करते हैं जब आपकी सूचनाएँ पॉज़ पर हैं या आप अपने Mac से दूर हैं, तो आप सीधे वार्तालाप में मौजूद उस पहले संदेश पर जा सकते हैं जिसे आपने नहीं देखा है।
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
कोई अपठित वार्तालाप चुनें, फिर
पर क्लिक करें।
वार्तालाप में आपका दृश्य पहले अपठित संदेश तक जाता है।
वार्तालाप को अपठित के रूप में चिह्नित करें
आप वार्तालापों को अपठित के रूप में चिह्नित कर सकते हैं, ताकि आप उन पर तब लौट सकें जब आपके पास उनकी प्रतिक्रिया देने के लिए समय हो।
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
वार्तालाप चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
मेनू बार में वार्तालाप > “अपठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।
वार्तालाप पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “अपठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।
यदि आपके पास एक ट्रैकपैड या Magic Mouse है, तो साइडबार में वार्तालाप पर दो उँगलियों से दाईं ओर स्वाइप करें, फिर
पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आप कई वार्तालापों को एक ही समय पर अपठित के रूप में भी चिह्नित कर सकते हैं। साइडबार में वार्तालाप चुनें, कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “अपठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।
वार्तालाप को पठित के रूप में चिह्नित करने के लिए वार्तालाप > “पठित के रूप में चिह्नित करें” चुनें।
अपने अपठित संदेशों की सूची देखने के लिए दृश्य > अपठित संदेश चुनें।
संदेश सारांश चालू या बंद करें
Apple Intelligence के ज़रिए आप सारांश की मदद से अपने संदेशों को और भी तेज़ी से पढ़ सकते हैं जो आपको हर वार्तालाप के मुख्य बिंदु दिखाते हैं।
Apple Intelligence ऑटोमैटिकली संदेश प्रीव्यू को सारांश से बदल देता है। जब वार्तालाप सूची में किसी नाम के नीचे दिखाई देता है, तो उसके बाद का टेक्स्ट वार्तालाप के अपठित संदेशों का सारांश देता है।
अगर आप इसके बजाय, प्रत्येक वार्तालाप में सबसे हालिया संदेश देखना चाहते हैं, तो आप सारांश बंद कर सकते हैं।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उपयोग सीमाएँ लागू हो सकती हैं।*
अपने Mac पर संदेश ऐप
पर जाएँ।
संदेश > सेटिंग चुनें और फिर सामान्य पर क्लिक करें।
“संदेशों का सारांश बनाएँ” को चुनें या अचयनित करें।