Mac पर नक़्शा ऐप की सूचनाओं को बदलें या बंद करें
अपने Mac पर, नक़्शा से आपको मिलने वाली सूचनाओं के प्रकार नियंत्रित करें—जिसमें आपके दोस्तों से शेयर किए गए ETA के अलर्ट या आपकी तस्वीरों और रिपोर्ट के अपडेट शामिल हैं—या उन्हें पूरी तरह बंद करें।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में सूचनाएँ
पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
दाईं ओर सूची में नक़्शा पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
सूचनाएँ बदलें : विकल्प सेट करें, जैसे कि प्राप्त होने वाली सूचनाओं की शैली या उन्हें कहाँ दिखाना है। विकल्पों के बारे में अधिक जानकारी के लिए सबसे निचले-दाएँ कोने में
पर क्लिक करें।
नक़्शा की सभी सूचनाओं को बंद करें : “सूचनाओं की अनुमति दें” बंद करें।
नोट : फ़ोकस चालू होने पर नक़्शा की सूचनाओं को प्रदर्शित करने के लिए आपको सूचनाओं को प्रकट होने देना चाहिए। फ़ोकस सेटअप करें देखें।