Mac पर नक़्शा ऐप सेटअप करें
दिशानिर्देश ज़्यादा आसानी से पाने के लिए आप अपने घर, कार्यस्थल और स्कूल के पते सेट कर सकते हैं। आप अपना वर्तमान स्थान भी दिखा सकते हैं और अपना पसंदीदा यात्रा मोड सेट कर सकते हैं।
नोट : “पिन किए गए” स्थान एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड हैं और Apple द्वारा इन्हें पढ़ा नहीं जा सकता है।
अपने घर, कार्यस्थल या स्कूल का पता सेट करें
आप अपने घर, कार्यस्थल और स्कूल के पते सेट करके अपने नक़्शे को वैयक्तिकृत कर सकते हैं, जिससे उन स्थानों तक या उन स्थानों से आने-जाने के लिए दिशानिर्देश मिलना आसान हो जाएगा। आप घर या कार्यस्थल का ऐसा पता सेट कर सकते हैं जो संपर्क ऐप में आपके संपर्क कार्ड पर दिए गए घर या कार्यस्थल के पते से अलग है।
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
निम्न में से कोई एक कार्य करें :
नक़्शे पर कोई जगह चिह्नित करें : अपने घर, कार्यस्थल या स्कूल के स्थान पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “स्थान चिह्नित करें” चुनें।
नुस्ख़ा : अगर जगह का नाम नक़्शे पर दर्ज है—उदाहरण के लिए “Apple Park”—तो लेबल पर क्लिक करें।
कोई जगह खोजें : उस स्थान का नाम या पता खोजें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं, फिर कोई परिणाम चुनें।
जगह कार्ड में नीचे स्क्रोल करें, फिर “पिन करें” पर क्लिक करें।
साइडबार में “पिन किए गए” पर क्लिक करें, फिर आपको जो पिन अपने घर, कार्यस्थल या स्कूल पते के लिए असाइन करना है, उसके आगे
पर क्लिक करें।
अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो
पर क्लिक करें।
प्रकार के नीचे, “मेरा घर”, “मेरा कार्यस्थल” या “मेरा स्कूल” चुनें।
इस पते को संपर्क ऐप में जोड़ने के लिए “संपर्क कार्ड में जोड़ें” चुनें।
पिन सेट करने के बाद, आप स्थान भी ऐडजस्ट कर सकते हैं या उसे हटा सकते हैं।
नोट : यदि आप अपने घर, कार्यस्थल या स्कूल का पता अपने संपर्क कार्ड में जोड़ने के बाद बदलते हैं, तो आपको संपर्क में अपना पता अपडेट करना पड़ सकता है। अपना मेरा कार्ड सेटअप करें देखें।
अपना वर्तमान स्थान ऑटोमैटिकली दिखाएँ
जब आप “स्थान सेवा” चालू करते हैं, तो नक़्शा ऐप आप जहाँ हैं वहाँ से आपको जहाँ जाना है वहाँ तक के दिशानिर्देश ढूँढने और व्यवसाय, रेस्तराँ और आस-पास की अन्य दिलचस्पी वाली जगहों को दिखाने में मदद करने के लिए आपके स्थान का उपयोग कर सकता है।
मेरे लिए गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग्ज़ खोलें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में गोपनीयता और सुरक्षा
पर क्लिक करें, फिर “स्थान सेवा” पर क्लिक करें।
“स्थान सेवा” चालू करें, फिर नक़्शा ऐप चालू करें।
अपना स्थान देखने के लिए नक़्शे के ऊपरी-दाएँ हिस्से के पास पर क्लिक करें। नक़्शे पर एक डॉट दिखाई देता है, जो यह दिखाता है कि आप कहाँ हैं।
अपना पसंदीदा यात्रा प्रकार सेट करें
आप ड्राइविंग, पैदल यात्रा, सार्वजनिक ट्रैंज़िट या साइक्लिंग को दिशानिर्देश के लिए अपनी पसंदीदा यात्रा के प्रकार के रूप में सेट कर सकते हैं।
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शा > सेटिंग चुनें, फिर रूट प्लानर पर क्लिक करें।
अपनी प्राथमिकताएँ चुनें।
निर्दिष्ट करें कि आपको किससे बचना है (टोल, हाइवे, व्यस्त सड़कें, सीढ़ियाँ या पहाड़ियाँ) या ट्रैंज़िट के लिए आप किस सिस्टम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं (बस, रेल या नौका)।
नुस्ख़ा : यह सेटिंग निर्धारित करती है कि कैलेंडर में जोड़े गए किसी इवेंट के लिए प्रस्थान की याद आपको कब दिलाई जाए। अगर आप यात्रा के किसी ऐसे प्रकार का उपयोग करने की योजना बनाते हैं जो आपकी सेट की गई प्राथमिकताओं से अलग है, तो नक़्शा ऐप में इस सेटिंग को बदलें, फिर कैलेंडर में इवेंट जोड़ने के बाद इसे अपनी प्राथमिकताओं में रीसेट करें। कैलेंडर में इवेंट जोड़ें, संशोधित करें या डिलीट करें देखें।