Mac पर नक़्शा ऐप में स्थान और जगहों को खोजें
आप पते, बिज़नेस, लैंडमार्क इत्यादि - चाहे वे निकट हों या बहुत दूर - ढूँढ सकते हैं और किसी स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्थान खोजें
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
साइडबार के शीर्ष पर खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें।
अगर आपको साइडबार नहीं दिखाई देता है, तो
पर क्लिक करें।
कोई पता या अन्य जानकारी दर्ज करें। आप इनमें से कोई एक चीज़ खोज सकते हैं, उदाहरण के लिए :
अनुरोध या प्रश्न (“ऐसा कोई पार्क जिसके आस-पास खेल के मैदान हैं?”)
चौराहा (“आठवाँ और बाज़ार”)
क्षेत्र (“ग्रीनविच विलेज”)
लैंडमार्क (“गुगेनहाइम”)
पिन कोड (“60622”)
व्यवसाय (“फ़िल्में,” “रेस्तराँ सैन फ़्रैंसिस्को CA,” “Apple Inc न्यूयॉर्क”)
GPS निर्देशांक (“37.8199 N, 122.4783 W”)
आपके संपर्कों में से किसी व्यक्ति का नाम
परिणाम को नक़्शा ऐप पर दिखाने के लिए इस पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : जिस स्थान को आप देख रहे हैं उसे खोए बिना, किसी अन्य स्थान को खोजने के लिए, किसी नई विंडो या टैब में खोजें। फ़ाइल > नई विंडो या फ़ाइल > नया टैब चुनें।
आस-पास के व्यवसाय और आकर्षण ढूँढें
जब आप किसी अपरिचित क्षेत्र में हों, तो आप आस-पास की ख़ास जगहें, रेस्तराँ या सेवाएँ ढूँढ सकते हैं।
Siri: ऐसा कुछ Siri से कहें, “Find coffee near me.” जानें कि Siri का उपयोग कैसे करते हैं।
नोट : सभी फ़ीचर सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते। macOS फ़ीचर उपलब्धता वेबपृष्ठ देखें।
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
खोज फ़ील्ड पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई भी काम करें :
“आस-पास ढूँढें” के नीचे किराना स्टोर या रेस्तराँ जैसी श्रेणी पर क्लिक करें।
खोज फ़ील्ड में “खेल के मैदान” या “पार्क” जैसा कुछ दर्ज करें, फिर खोज परिणामों के शीर्ष पर “आस-पास खोजें” पर क्लिक करें।
संयुक्त राज्य अमेरिका के चुनिंदा शहरों में, “स्थानीय सूची” दर्ज करें, “गाइड” पर क्लिक करें, फिर रेस्तराँ या बच्चों के अनुकूल स्थान जैसा कोई संग्रह चुनें। सुझाव उस क्षेत्र में ट्रेंडिंग चीज़ों से आते हैं और आपकी अपनी ऐक्टिविटी से कनेक्टेड नहीं होते हैं।
आप जो खोज रहे हैं उसके आधार पर, आप अधिक खोज मानदंड लागू कर सकते हैं, अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी सुझाव पर क्लिक कर सकते हैं, और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
अगर आपको खोजें फ़ील्ड दिखाई नहीं देता है, तो
पर क्लिक करें।
आस-पास का क्षेत्र बदलने के लिए नक़्शे को ड्रैग करें।
आप एयरपोर्ट या शॉपिंग मॉल जैसी कुछ बड़ी जगहों के लिए विस्तृत, आंतरिक नक़्शे देख सकते हैं। अन्य लेवल देखने के लिए फ़्लोर के लिए बटन जैसे L2 पर क्लिक करें। अगर आपको लेवल बटन दिखाई नहीं देता है, तो तब तक ज़ूम इन करें जब तक वह विंडो की दाईं ओर दिखाई न दे।
स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त करें
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शे पर किसी स्थान पर क्लिक करें, फिर जगह कार्ड में नीचे स्क्रोल करें।
जगह कार्ड द्वारा किसी स्थान का पता, स्थान का प्रकार (उदाहरण के लिए, कोई लैंडमार्क या व्यवसाय), आपके वर्तमान स्थान से दूरी, रेटिंग और समीक्षाएँ आदि भी दिखाई जा सकती हैं। आप दिशानिर्देश भी प्राप्त कर सकते हैं, अपनी जगह या संपर्क में स्थान सहेज सकते हैं या समस्या की रिपोर्ट कर सकते हैं।
जगह कार्ड बंद करने के लिए,
पर क्लिक करें।
दुनिया भर में खाने-पीने, ख़रीदारी करने और एक्सप्लोर करने के लिए कई जगहों के सुझाव पाने के लिए गाइड के साथ जगहें एक्सप्लोर करें देखें।