Mac पर नक़्शा में इमर्सिव दृश्यों को एक्सप्लोर करें
नक़्शे पर कोई भी स्थान एक्सप्लोर करते समय, आप अतिरिक्त आयामों वाले क्षेत्र को देखने के लिए नक़्शे को घुमा सकते हैं। कुछ स्थानों पर आप विस्तृत, 3D सैटेलाइट दृश्य देखने के लिए ज़ूम इन कर सकते हैं। नक़्शा ऐप में एरियल इमेजरी का इस्तेमाल करके शहरों को वास्तविक विवरण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। इमारतों की बनावट या अलग-अलग पेड़ों के आकार जैसे स्पष्ट विवरण देखने के लिए 3D सैटेलाइट नक़्शे में ज़ूम इन करें। या “आस-पास देखें” से 360 डिग्री पैनोरमा दृश्य में एक जगह से दूसरी जगह पर देखें।
3D में किसी शहर को एक्सप्लोर करें
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
दृश्य > 3D नक़्शा दिखाएँ चुनें, फिर दृश्य > उपग्रह चुनें।
कई शहरों के लिए इमारतें, पेड़ और अन्य विवरण देखने के लिए ज़ूम इन करें।
कोण को ऐडजस्ट करने के लिए दाएँ किनारे के साथ-साथ स्लाइडर को ऊपर और नीचे मूव करें।
पृथ्वी को एक इंटरऐक्टिव ग्लोब के रूप में देखें
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शे के ग्लोब में बदलने तक ज़ूम आउट करें।
ग्लोब को घुमाने के लिए इसे ड्रैग करें या पर्वत शृंखलाएँ, रेगिस्तान, समुद्र आदि के विवरण एक्सप्लोर करने के लिए ज़ूम इन या ज़ूम आउट करें।
आस-पास के स्थान देखें
आप यात्रा करने से पहले किसी क्षेत्र को एक्सप्लोर कर सकते हैं या यह देख सकते हैं कि सड़क से स्थान कैसा दिखता है।
नोट : “आस-पास देखें” सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। macOS फ़ीचर उपलब्धता वेबपृष्ठ देखें।
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
चौराहा, लैंडमार्क या व्यवसाय खोजें।
कोई स्थान चुनें, फिर सबसे नीचे बाईं ओर
पर क्लिक करें (या कमांड-K दबाएँ)।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
पैन : तस्वीर को बाएँ से दाएँ ड्रैग करें।
आगे, बाएँ या दाएँ मूव करें : जिस दिशा में आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं, उस दिशा में तस्वीर पर क्लिक करें।
अन्य दृश्य पॉइंट पर मूव करें : नक़्शे पर अन्य स्थान पर क्लिक करें।
फ़ुल स्क्रीन में प्रवेश करें :
पर क्लिक करें। फ़ुल स्क्रीन से बाहर निकलने के लिए,
पर क्लिक करें। फ़ुल स्क्रीन दृश्य से स्ट्रीट और लैंडमार्क के नाम हटाने के लिए,
पर क्लिक करें, फिर “लेबल छिपाएँ” पर क्लिक करें।
प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद,
पर क्लिक करें।