Mac पर नक़्शा में समस्या की रिपोर्ट करें
आप स्थानों, दिशानिर्देशों आदि के लिए ग़लत या अधूरी जानकारी की रिपोर्ट कर सकते हैं। सत्यापित होने पर ट्रैफ़िक और अन्य समस्याएँ नक़्शे पर दिखाई दे सकती हैं।
अपने Mac पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शा > समस्या की रिपोर्ट करें चुनें।
पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक चुनें :
किसी ग़ैर-मौजूदगी की रिपोर्ट करें
सड़क की समस्या की रिपोर्ट करें
जगह की समस्या की रिपोर्ट करें
जानकारी देने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
सबमिट करें पर क्लिक करें।
आप ऐसी किसी भी रिपोर्ट की समीक्षा कर सकते हैं जिसे आपने पिछले 90 दिनों में सबमिट किया है। नक़्शे के शीर्ष-दाएँ कोने में अपने आइकॉन पर क्लिक करें, फिर रिपोर्ट पर क्लिक करें।
आप किसी स्थान के जगह कार्ड से भी किसी समस्या की रिपोर्ट कर सकते हैं। नक़्शे पर किसी स्थान पर क्लिक करें, जगह कार्ड में नीचे स्क्रोल करें, किसी समस्या की रिपोर्ट करें चुनें, फिर ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
यदि आपका व्यवसाय है (बड़ा या छोटा), तो आप Apple Maps, Wallet, Siri आदि में उसे ढूँढने में ग्राहकों की मदद करने के लिए Apple Business का उपयोग कर सकते हैं।