Mac पर सहायक सेवा डिक्टेशन प्राथमिकता बदलें
अपने Mac पर, परिष्कृत डिक्टेशन के साथ इस्तेमाल किए जाने के लिए सहायक सेवा सिस्टम प्राथमिकता के डिक्टेशन पैन का इस्तेमाल करें।
इन प्राथमिकताओं को बदलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, सहायक सेवा पर क्लिक करें और तब डिक्टेशन पर क्लिक करें।
डिक्टेशन कमांड | परिष्कृत डिक्टेशन चालू होने के समय अपने Mac को नियंत्रित करने और ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रयोग में लाए जा सकने वाले डिक्टेशन कमांड की सूची दिखाएँ। यदि आपने उन्नत डिक्टेशन कमांड सक्षम किया हो, तो वे भी दिखाई पड़ेंगे। देखें डिक्टेशन कमांड सक्षम करें, अक्षम करें और बनाएँ। |
डिक्टेशन मुख्यशब्द वाक्यांश सक्षम बनाएँ | डिक्टेशन आरंभ करने के लिए एक मुख्यशब्द बोलें और जब आप डिक्टेशन टेक्स्ट का इस्तेमाल न कर रहे हों तब भी डिक्टेशन कमांड का इस्तेमाल करें। देखें Mac पर डिक्टेशन मुख्यशब्द वाक्यांश और मेनू का उपयोग करेंडिक्टेशन मुख्यशब्द वाक्यांश (फ्रेज़) और मेनू का उपयोग करें। |
जब कमांड की पहचान हो जाती है तब ध्वनि चलाएँ | अपने Mac को यह सूचित करने के लिए एक ध्वनि चलाने को कहें, कि इसने आपके बोले हुए डिक्टेशन कमांड की पहचान कर ली है। |
डिक्टेशन के दौरान ऑडियो आउटपुट म्यूट करें | आपके डिक्टेशन के दौरान अपने Mac पर संगीत, पॉडकास्ट, वीडियो या अन्य ऑडियो प्लेइंग शांत करें। |
डिक्टेशन कमांड तथा उन्नत कमांड विकल्प
कमांड सूची | कमांड क्रिया (चयन, नेविगेशन, संपादन, स्वरूपण तथा सिस्टम) द्वारा समूहीकृत किए जाते हैं। कोई कमांड पाने के लिए खोज फ़ील्ड का इस्तेमाल करें। यदि आप अपने डिक्टेशन कमांड बनाते हैं, तो वे सूची के शीर्ष पर प्रयोक्ता सेक्शन में दिखाई पड़ते हैं। कमांड के आगे एक चेकमार्क यह सूचित करता है कि इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप कोई कमांड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, इसका चेकबॉक्स चयनित करें। |
प्रीव्यू क्षेत्र | सूची में कमांड पर क्लिक कर उसे कहने का तरीका दिखाएँ। किसी कमांड को कहने के कई तरीके हो सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी चयनित शब्द को बोल्ड बनाने के लिए आप कह सकते हैं “उसे बोल्ड बनाएँ”, “इसे बोल्ड बनाएँ” या “बोल्ड चयन”। |
सक्षम उन्नत कमांड | सूची के नीचे अतिरिक्त नेविगेशन तथा सिस्टम कमांड और साथ ही ऐप तथा दस्तावेज़ कमांड दिखाएँ। साथ ही अपने ख़ुद के डिक्टेशन कमांड बनाने की क्षमता भी सक्षम करें। |
जोड़ें, हटाएँ। | अपका ख़ुद का डिक्टेशन कमांड बनाने के लिए जोड़ें बटन पर क्लिक करें। आपके द्वारा बनाए कमांड डिलीट करने के लिए, इसे उपयोगकर्ता सेक्शन में चुनें, फिर हटाएँ बटन पर क्लिक करें । |