Mac पर डिक्टेशन मुख्यशब्द वाक्यांश और मेनू का उपयोग करें
जब उन्नत डिक्टेशन चालू हो, आप डिक्टेशन कीबोर्ड वाक्यांश सक्षम कर सकते हैं जो आपको ऐसी स्थिति में भी डिक्टेशन शुरू करने और डिक्टेशन कमांड उपयोग करने देता है (इसे बोला गया कमांड भी कहते हैं) जब आप टेक्स्ट डिक्टेशन नहीं कर रहे हों।
डिक्टेशन कीबोर्ड वाक्यांश से आपका Mac यह जानता है वाक्यांश के बाद आप जो अगली चीज बोलेंगे वह डिक्टेशन कमांड होगा। उदाहरण के लिए, यदि वाक्यांश “कंप्यूटर” है, तो आप बोल सकते हैं “कंप्यूटर, डिक्टेशन आरंभ करें” (बजाए डिक्टेशन कीबोर्ड शॉर्टकट दबाने के)। यदि आपने उन्नत डिक्टेशन कमांड सक्षम किया है, तो आप ऐसे कमांड बोल सकते हैं “कंप्यूटर, Finder पर जाएँ” या “कंप्यूटर, संख्या दिखाएँ”।
नोट : डिक्टेशन कमांड उपयोग करने से पहले, आपको डिक्टेशन चालू करना होगा।
डिक्टेशन मुख्यशब्द वाक्यांश सक्षम करें
अपने Mac पर, चुनें Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, सहायक सेवा पर क्लिक करें, तब डिक्टेशन पर क्लिक करें।
“डिक्टेशन मुख्यशब्द वाक्यांश सक्षम करें” पर क्लिक करें।
कंप्यूटर के अतिरिक्त किसी मुख्यशब्द वाक्यांश के उपयोग के लिए, एक नया मुख्यशब्द टाइप करें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, ऐसा शब्द या वाक्यांश उपयोग करें जिसमें तीन सिलेबल या दो से पाँच शब्द हों।
मेनू बार में डिक्टेशन मेनू दिखता है। आप मेनू पर क्लिक कर सकते हैं और इसका उपयोग उपलब्ध डिक्टेशन कमांड की सूची दिखाने या छिपाने के लिए कर सकते हैं, और इस बात में बदलाव कर सकते हैं कि कैसे आपका Mac कमांड सुनता है।
इस बात में बदलाव करें कि कैसे आपका Mac डिक्टेशन कमांड सुनता है
वे कमांड सुनें जिनके लिए मुख्यशब्द वाक्यांश आवश्यक हों : मेनू बार में डिक्टेशन मेनू पर क्लिक करें, फिर “आवश्यक मुख्यशब्द वाक्यांश के साथ सुनें” चुनें। यह पूर्वनिर्धारित सेटिंग है (आवश्यक मुख्यशब्द वाक्यांश द्वारा चिह्नित : मेनू में “मुख्यशब्द")।
इस सेटिंग के साथ, डिक्टेशन कमांड पहचानने के लिए आपका Mac मुख्यशब्द वाक्यांश सुनता है। उदाहरण के लिए, “नीचे ले जाएँ” कमांड उपयोग करने के लिए आपको पहले वह मुख्यशब्द वाक्यांश कहना होगा जैसे, “कंप्यूटर, नीचे ले जाएँ” में। यदि आप बस यह कहते हैं कि “नीचे ले जाएँ”, तो आपका Mac कमांड निष्पादन नहीं करेगा।
वे कमांड सुनें जिनके लिए मुख्यशब्द वाक्यांश आवश्यक न हों : मेनू बार में डिक्टेशन मेनू पर क्लिक करें, फिर “आवश्यक मुख्यशब्द वाक्यांश के बिना सुनें” चुनें।
इस सेटिंग के साथ, कीबोर्ड फ्रेज़ बोलने की जरूरत नहीं पड़ती—आपका Mac हमेशा कमांड सुन रहा होता है। उदाहरण के लिए, अपने Mac द्वारा कमांड निष्पादित करान के लिए आप बस यह कह सकते हैं “नीचे ले जाएँ”। ध्यान रखें कि, जब मुख्यशब्द वाक्यांश जरूरी नहीं होता, तो आपका Mac सुने हुए किसी भी कमांड के निष्पादन का प्रयास करता है; जब आप अपने मित्र से बात कर रहे हों तब यदि यह सुनता है “नीचे ले जाएँ”, तो यह कमांड निष्पादित करने का प्रयास करता है।
नोट : यदि आप लॉग आउट या कंप्यूटर शट डाउन करते हैं तो यह विकल्प पूर्वनिर्धारित पर रीसेट होता है (मुख्यशब्द वक्यांश आवश्यक है) जब आप लॉग बैक करते हैं या कंप्यूटर पुनर्प्रारंभ करते हैं। मुख्यशब्द वाक्यांश के बिना डिक्टेशन करने के लिए, फिर से डिक्टेशन मेनू से “बिना मुख्यशब्द वाक्यांश की आवश्यकता के साथ सुनें” चुनें।