![](https://help.apple.com/assets/5AA195BD094622847B7F3DA3/5AA195BE094622847B7F3DAA/hi_IN/de2b2b5574a8b3fd1fdb37f72123c104.png)
श्रुतलेखन प्राथमिकताएँ
परिष्कृत श्रुतलेखन के साथ इस्तेमाल किए जाने के लिए सहायक सेवाएँ सिस्टम प्राथमिकताएँ के श्रुतलेखन पैन का इस्तेमाल करें।
परिष्कृत श्रुतलेखन के साथ, आप macOS में शामिल श्रुतलेखन कमांड या ऐसे कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे आप अपने Mac के नियंत्रण तथा ऐप का इस्तेमाल करने के लिए उपयोग में लाते हैं। कमांड उपयोग करने में मदद के लिए आप एक श्रुतलेखन मुख्यशब्द वाक्यांश को भी सक्षम कर सकते हैं, यहाँ तक कि जब आप टेक्स्ट श्रुतलेखन न कर रहे हों तब भी यह कर सकते हैं।
यह पैन खोलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें, सहायक सेवाएँ पर क्लिक करें और तब श्रुतलेखन पर क्लिक करें।
श्रुतलेखन कमांड | परिष्कृत श्रुतलेखन चालू होने के समय आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले श्रुतलेखन कमांड की सूची दिखाएँ। यदि आपने उन्नत श्रुतलेखन कमांड सक्षम किया हो, तो वे भी दिखाई पड़ेंगे। अधिक जानकारी के लिए, श्रुतलेखन कमांड सक्षम करें, अक्षम करें और बनाएँ देखें। |
श्रुतलेखन मुख्यशब्द वाक्यांश सक्षम बनाएँ | श्रुतलेखन आरंभ करने के लिए एक मुख्यशब्द बोलें और जब आप श्रुतलेखन टेक्स्ट का इस्तेमाल न कर रहे हों तब भी श्रुतलेखन कमांड का इस्तेमाल करें। अधिक जानकारी के लिए, श्रुतलेखन मुख्यशब्द वाक्यांश (फ्रेज़) और मेनू का उपयोग करें देखें। |
जब कमांड की पहचान हो जाती है तब ध्वनि चलाएँ | अपने Mac को यह सूचित करने के लिए एक ध्वनि चलाने को कहें, कि इसने आपके बोले हुए श्रुतलेखन कमांड की पहचान कर ली है। |
श्रुतलेखन के दौरान ऑडियो आउटपुट म्यूट करें | आपके श्रुतलेखन के दौरान अपने Mac पर संगीत, पॉडकास्ट, वीडियो या अन्य ऑडियो प्लेइंग शांत करें। |
श्रुतलेखन कमांड तथा उन्नत कमांड विकल्प
कमांड सूची | कमांड क्रिया (चयन, नेविगेशन, संपादन, स्वरूपण तथा सिस्टम) द्वारा समूहीकृत किए जाते हैं। कोई कमांड पाने के लिए खोज फ़ील्ड का इस्तेमाल करें। यदि आप अपने श्रुतलेखन कमांड बनाते हैं, तो वे सूची के शीर्ष पर प्रयोक्ता सेक्शन में दिखाई पड़ते हैं। कमांड के आगे एक चेकमार्क यह सूचित करता है कि इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप कोई कमांड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, इसका चेकबॉक्स चयनित करें। |
पूर्वावलोकन क्षेत्र | सूची में कमांड पर क्लिक कर उसे कहने का तरीका दिखाएँ। किसी कमांड को कहने के कई तरीके हो सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी चयनित शब्द को बोल्ड बनाने के लिए आप कह सकते हैं “उसे बोल्ड बनाएँ”, “इसे बोल्ड बनाएँ” या “बोल्ड चयन”। |
सक्षम उन्नत कमांड | सूची के नीचे अतिरिक्त नेविगेशन तथा सिस्टम कमांड और साथ ही ऐप तथा दस्तावेज़ कमांड दिखाएँ। साथ ही अपने ख़ुद के श्रुतलेखन कमांड बनाने की क्षमता भी सक्षम करें। |
| अपका ख़ुद का श्रुतलेखन कमांड बनाने के लिए आपके द्वारा बनाए कमांड डिलीट करने के लिए, इसे उपयोगकर्ता सेक्शन में चुनें, फिर हटाएँ बटन पर क्लिक करें |