Mac पर एकाधिक सार्वजनिक IP पतों में कॉन्टेंट कैश की खोज सक्षम करें
यदि आपका नेटवर्क इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए एकाधिक सार्वजनिक IP पतों का उपयोग करता है, इस प्रकार से कि कॉन्टेंट कैश पता लगाने के लिए क्लाइंट उपयोग के स्थान पर अन्य पते का उपयोग कर पंजीकरण करा सकता है, तो आपको कॉन्टेंट कैश और क्लाइंट दोनों को इन पतों की सूची उपलब्ध करानी होती है। इन सूचियों का उपयोग एकाधिक सार्वजनिक IP पतों के क्रॉस-मैच पंजीकरण और पता लगाने के अनुरोधों के लिए करता है।
क्लाइंट के मैनुअल से बचने के लिए, कॉन्टेंट कैशिंग द्वारा DNS TXT रिकॉर्ड का उपयोग आपके नेटवर्क पर क्लाइंट के लिए सार्वजनिक IP पते की जानकारी प्रकाशित करने के लिए किया जाता है। आपके क्लाइंट द्वारा प्रयुक्त डिफ़ॉल्ट DNS खोज डोमेन में TXT रिकॉर्ड प्रकाशित करना होता है।
macOS 10.15 या उसके बाद के संस्करण के साथ, आप केवल पसंद के स्थानीय IP पते भी निर्दिष्ट कर सकते हैं जिससे आपके नेटवर्क पर अन्य कॉन्टेंट कैश का प्रभाव कम किया जा सके। यदि TXT रिकॉर्ड में कोई और पक्ष का स्थानीय IP पता घोषित नहीं किया गया है, तो सभी क्लाइंट उपलब्ध कॉन्टेंट कैश का उपयोग करेंगे।
सार्वजनिक IP पता रेंज के लिए TXT रिकॉर्ड हेतु सही डेटा ऑटोमैटिकली या मैनुअली बनाना होता है। किसी भी स्थिति में, आपको DNS रिकॉर्ड संपादित करना होता है या अपने DNS प्रदाता को सेटिंग्ज़ देनी होती है ताकि ज़ोन फ़ाइल में TXT रिकॉर्ड बनाया या संपादित किया जाए। ध्यान रखें कि पक्ष वाले स्थानीय IP पतों के लिए TXT रिकॉर्ड को ऑटोमैटिकली जनरेट नहीं कर सकते हैं—उन्हें मैनुअली ही बनाना होगा।
नोट : ये रिकॉर्ड केवल आपके आंतरिक नेटवर्क के लिए आवश्यक होते हैं। बाहरी DNS को अतिरिक्त रिकॉर्ड की आवश्यकता नहीं होती।
एकाधिक IP पते को समर्थन देने के लिए कॉन्टेंट कैशिंग क्लायंट को कॉन्फ़िगर करें।
अपने Mac पर कॉन्टेंट कैशिंग प्राथमिकता खोलने के लिए, चुनें Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता, शेयरिंग पर क्लिक करें, फिर कॉन्टेंट कैशिंग चुनें।
ऑप्शन कुंजी को दबाए रखें, फिर उन्नत विकल्पों पर क्लिक करें।
क्लाइंट पर क्लिक करें।
“मेरे स्थानीय नेटवर्क” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें फिर “कस्टम पब्लिक IP पते” चुनें।
जोड़ें बटन पर क्लिक करें फिर पब्लिक IP पते की रेंज दर्ज करें।
IP पतों की अतिरिक्त रेंज के लिए दोहराएँ जिसे आप दर्ज करना चाहते हैं।
ऐसा DNS टेक्स्ट रिकॉर्ड बनाएँ जो आपके द्वारा दर्ज किए गए पब्लिक IP पते का वर्णन करता हो।
आप टेक्स्ट रिकॉर्ड जनरेट करने के लिए कॉन्टेंट कैशिंग का उपयोग कर सकते हैं या उसे मैनुअली (फ़ॉर्मैट नीचे दिया गया है) बना सकते हैं। टेक्स्ट रिकॉर्ड बनाने के लिए :
DNS कॉन्फ़िगरेशन बटन पर क्लिक करें।
अपना सर्वर प्रकार चुनें (BIND या Windows)।
बनाया हुआ टेक्स्ट रिकॉर्ड कॉपी करें और फिर उसे टेक्स्ट फ़ाईल में पेस्ट करें जिसका उपयोग बाद में करे सकते है ( जब आप उसे DNC ज़ोन फ़ाइल में जोड़ते है)।
पूर्ण पर क्लिक करें।
कॉन्फ़िगरेशन पूरी होने पर, ठीक पर क्लिक करें।
डोमेन के लिए आधिकारिक DNS ज़ोन फ़ाइल में टेक्स्ट रिकॉर्ड जोड़ें।
DNS TXT रेकोर्ड प्रारूप
TXT रिकॉर्ड निर्दिष्ट करने और TXT रिकॉर्ड में ग़ैर-ASCII वर्णों के लिए सिंटैक्स आपके DNS सर्वर के लिए अलग-अलग होगा। यहाँ दिए गए उदाहरण केवल रेखांकन के लिए हैं।
कॉन्टेंट कैशिंग के लिए DNS टेक्स्ट रिकॉर्ड में DNS-SD TXT रिकॉर्ड के समान फ़ॉर्मैट है (कुंजी-मान पेयर) :
name._tcp 10800 IN TXT "[prs|prn|fss|fsn]=addressRanges"
सार्वजनिक IP पता रेंज के लिए prs और prn कुंजियों का उपयोग करें; पक्ष के कॉन्टेंट कैश की स्थानीय IP पता रेंज के लिए fss और fsn कुंजियों का उपयोग करें।
IPv4 और IPv6 दोनों पते स्वीकृत हैं लेकिन केवल IPv4 समर्थित है।
निम्न उदाहरणों में से प्रत्येक दो IP पते की रेंज के समान सेट को परिभाषित करते हैं : रेंज 17.53.22.2 से शुरू और 17.53.22.254 पर समाप्त होती है और रेंज जिसमें एकल IP पता शामिल होता है, 93.184.216.119. उनके बीच में अंतर है कि पहला उदाहरण prs कुंजी का उपयोग करता है और दूसरा उदाहरण prn कुंजी का उपयोग करता है।
_aaplcache._tcp 10800 IN TXT "\x2aprs=17.53.22.2-17.53.22.254,93.184.216.119"
_aaplcache._tcp 10800 IN TXT "\x12prn=\x24\x11\x35\x16\x02\x11\x35\x16\xfe\x14\x5d\xb8\xd8\x77"
कुंजियाँ मान में निर्दिष्ट IP पते की रेंज के लिए अलग-अलग फ़ॉर्मैट का उपयोग करती हैं :
prs या fss: prs या fss कुंजी का मान प्रस्तुतीकरण प्रारूप (ASCII डॉट नोटेशन) में IP पतों की अल्पविराम द्वारा विभाजित रेंज का अनुक्रम होता है। यह आसान कॉन्फ़िगरेशन के लिए होता है। किसी रेंज में एकल IP पता या दो IP पते होते हैं जो हाइफ़न से विभाजित होते हैं।
prn या fsn: prn या fsn कुंजी का मान बाइनरी नेटवर्क-बाइट-क्रम प्रारूप में IP पतों की शृंखलाबद्ध रेंज का अनुक्रम होता है। यह सिंटैक्स उन रेंज अनुक्रमों के लिए होता है जो प्रस्तुतीकरण प्रारूप में निर्दिष्ट किए जाने पर DNS रिकॉर्ड के लिए बहुत लंबे होते हैं। हर रेंज के आख़िरी में बाइट होता है जो रेंज के प्रकार को इस तरह निर्दिष्ट करता है :
0x14, एकल IPv4 पते को बताता है।
0x16, एकल IPv6 पते को बताता है।
0x24, IPv4 पते की रेंज के आरंभ और समाप्ति को बताता है।
0x26, IPv6 पते की रेंज के आरंभ और समाप्ति को बताता है।
आप एकाधिक रिकॉर्ड को चेन में एकसाथ रख सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं, तो पहले _aaplcache._tcp
और उसके बाद के _aaplcache1._tcp
तक _aaplcache24._tcp
रिकॉर्ड को नाम दें, अधिकतम २५ चेन रिकॉर्ड के लिए।
macOS 10.14 या उससे पहले के संस्करण का उपयोग करने वाले क्लाइंट के साथ संगतता बनाए रखने के लिए, उस रिकॉर्ड को पहले रखें जो prs या prn कुंजियों का उपयोग fss या fsn कुंजियों का उपयोग करने वाले किसी भी रिकॉर्ड से पहले करता हो।
अंतिम TXT रिकॉर्ड को छोड़कर सभी रिकॉर्ड पर कन्टीनुएशन मार्कर लगाकर उन्हें आपस में शृंखलाबद्ध करें।
prs और prn सिंटैक्स को शृंखला में रिकॉर्ड के बीच मिलाया जा सकता है। prs सिंटैक्स के साथ, रिकॉर्ड मान के अंत में “अधिक” जोड़ें। prn सिंटैक्स के साथ, रिकॉर्ड मान के अंत में “+” (0x2b) जोड़ें। इस प्रकार के कन्टीनुएशन मार्कर की अनुपस्थिति वाले पहले रिकॉर्ड से शृंखला समाप्त हो जाती है।
चेन किए गए रिकॉर्ड का समाधान एक बार में पाँच के बैच में किया जाता है—यानी कि, _aaplcache._tcp और _aaplcache1._tcp से लेकर _aaplcache4._tcp तक का समाधान समानांतर सूची में किया जाता है और यदि वे सभी कन्टीनुएशन मार्कर से समाप्त होते हैं तो इसके बाद _aaplcache5._tcp से लेकर _aaplcache9._tcp तक का और आगे भी इसी प्रकार समाधान किया जाता है।
तीन शृंखलाबद्ध रिकॉर्ड के उदाहरण ये हैं :
_aaplcache._tcp 10800 IN TXT "\x2bprs=17.250.1.1,17.250.2.1-17.250.2.254,more"
_aaplcache1._tcp 10800 IN TXT "\x0eprn=\x24\x11\xfa\x03\x01\x11\xfa\x03\xfe+"
_aaplcache2._tcp 10800 IN TXT "\x0eprs=17.250.4.5"
TXT रिकॉर्ड निर्दिष्ट करने और TXT रिकॉर्ड में ग़ैर-ASCII वर्णों के लिए सिंटैक्स आपके DNS सर्वर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ सर्वर को (उदाहरण में क्रमश:, \x2a, \x12, \x2b, \x0e और \x0e) अग्रणी लंबाई बाइट की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि वे इसे ऑटोमैटिकली प्रीपेंड करते हैं।
उदाहरण 1
यह उदाहरण उस परिदृश्य को बताता है जहाँ prs या prn रिकॉर्ड और fss या fsn रिकॉर्ड आवश्यक होते हैं।
मानें कि आपके पास एक DNS TXT रिकॉर्ड है जिसका नाम “_aaplcache._tcp” है जिसका मान “prs=203.0.113.10-203.0.113.19” है और तीन कॉन्टेंट कैश को स्थानीय पते 10.0.0.30, 10.1.0.30, और 10.2.0.30 के साथ डिप्लॉय किया गया है। पहले दो केवल शेयर किए गए कॉन्टेंट को बताते हैं और आख़िरी तीन शेयर और iCloud कॉन्टेंट दोनों को बताता है।
क्लाइंट को अनाधिकृत कॉन्टेंट कैश का उपयोग करने से रोकने के लिए आप उस रिकॉर्ड में “अधिक” शामिल कर सकते हैं ओर दूसरा रिकॉर्ड जोड़ सकते हैं, इस तरह :
_aaplcache._tcp prs=203.0.113.10-203.0.113.19,more
_aaplcache1._tcp fss=10.0.0.30,10.1.0.30,10.2.0.30
शेयर किए गए कॉन्टेंट की तलाश कर रहे क्लाइंट कम-से-कम तीन में से एक कॉन्टेंट कैश के चलने तक macOS 10.15, iOS 13, iPadOS 13 या tvOS 13 या उसके बाद के क्लाइंट इसका विशेष रूप से उपयोग करेंगे।
यदि सभी तीन ऑफ़लाइन हैं, तो शेयर्ड कॉन्टेंट की तलाश कर रहे क्लाइंट किसी भी उपलब्ध कॉन्टेंट कैश का उपयोग करेंगे।
iCloud कॉन्टेंट की तलाश कर रहे क्लाइंट 10.2.0.30 के चलने तक macOS 10.15, iOS 13, iPadOS 13, tvOS 13 या उसके बाद के क्लाइंट इसका विशेष रूप से उपयोग करेंगे। यदि यह है, तो iCloud कॉन्टेंट की तलाश कर रहे क्लाइंट किसी भी उपलब्ध कॉन्टेंट कैश का उपयोग करेंगे।
macOS 10.14 या पहले के संस्करण या iOS 12 या उससे पहले के संस्करण वाले डिवाइस किसी भी उपलब्ध कॉन्टेंट का उपयोग करते हैं, न कि केवल इन तीन का।
उदाहरण 2
यह उदाहरण उस परिदृश्य को बताता है जहाँ prs या prn रिकॉर्ड आवश्यक नहीं होते हैं।
मानें कि आपके पास केवल एक सार्वजनिक IP पता है और आप DNS TXT रिकॉर्ड फ़ीचर का बिलकुल भी उपयोग नहीं करते हैं, लेकिन सर्वर मशीन (192.168.50/24) के लिए आरक्षित सबनेट पर कुछ कॉन्टेंट कैश आपके पास हैं।
अनधिकृत कॉन्टेंट कैश को रोकने के लिए आप केवल इस तरह का एक रिकॉर्ड सेट कर सकते हैं :
_aaplcache._tcp fss=192.168.50.1-192.168.50.254
जब तक क्लाइंट के प्रकार के लिए इस रेंज में कम-से-कम एक कॉन्टेंट कैश उपलब्ध है (शेयर या iCloud), macOS 10.15, iOS 13, iPadOS 13, tvOS 13 या बाद के क्लाइंट इस कॉन्टेंट कैश का विशेष रूप से उपयोग करेंगे।
DNS ज़ोन फ़ाइल में TXT रिकॉर्ड जोड़ें
अपने DNS सर्वर पर स्थानीय डोमेन के लिए ज़ोन फ़ाइल में एक या अधिक TXT रिकॉर्ड जोड़ें। उस ज़ोन में DNS TXT रिकॉर्ड जोड़ें जो :
डोमेन के लिए आधिकारिक है
नेटवर्क क्लाइंट के लिए डिफ़ॉल्ट खोज डोमेन से मेल खाता है
उदाहरण के लिए, यदि आपका संगठन आपके अपने डोमेन के लिए DNS सेवा उपलब्ध कराता है वह example.com के होस्ट नाम के लिए अधिकार का स्रोत है तो आप example.com ज़ोन फ़ाइल में कैशिंग TXT रिकॉर्ड रखते हैं।
महत्वपूर्ण : यदि आप अपने डोमेन के लिए आधिकारिक DNS सेवा को होस्ट नहीं करते हैं तो आप स्वयं TXT रिकॉर्ड नहीं जोड़ सकते हैं। अपने DNS प्रदाता से समन्वय करें ताकि वे प्रदत्त TXT रिकॉर्ड को जोड़ें।
यदि आप BIND9 DNS उपयोग करते हैं तो बनाए गए TXT रिकॉर्ड को कॉपी करें और इसे अपनी DNS ज़ोन फ़ाइल में पेस्ट करें।
Linux पर BIND9-आधारित DNS के लिए, यह फ़ाइल /etc/bind/
डायरेक्ट्री में है और ज़ोन फ़ाइल नाम को /etc/bind/named.conf
(सर्वाधिक संभावित रूप से “db.example.com”) में निर्धारित किया गया है।
यदि आप उपयोग करते हैं तो निम्न में से कोई एक कार्य करें :
यदि आप कॉन्टेंट कैशिंग सेवा का उपयोग करके टेक्स्ट रिकॉर्ड जनरेट करते हैं, तो : जनरेट की गई कमांड में ZoneName वैरिएबल को अपने नेटवर्क के DNS ज़ोन नाम से बदलें फिर अपने Windows DNS कंप्यूटर पर कमांड चलाएँ।
यदि आपने टेक्स्ट रिकॉर्ड मैनुअली बनाया है : Windows सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन टूल्स का उपयोग कर स्वयं TXT रिकॉर्ड जानकारी दर्ज करें।