अपने Mac और iPhone या iPad के बीच संगीत सिंक करें
आप अपने Mac पर सारा संगीत या संगीत का एक संग्रह अपने iPhone, iPad या iPod touch पर सिंक कर सकते हैं।
यदि आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं, तो आपका संगीत आपके सभी डिवाइस पर ऑटोमैटिकली ट्रांसफ़र होता है और सिंक करना ज़रूरी नहीं होता। आप यहाँ वर्णित सिंकिंग विधि का उपयोग नहीं कर सकते जब तक आप Apple Music प्राथमिकता में “लाइब्रेरी सिंक करें” का विकल्प बंद नहीं कर देते।
अपना Mac और अपने डिवाइस सिंक करने के लिए अवलोकन देखें।
अपने डिवाइस पर संगीत सिंक करें
अपने डिवाइस को अपने Mac से कनेक्ट करें।
आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके या वाई-फ़ाई कनेक्शन का उपयोग करके कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई सिंकिंग चालू करने के लिए कॉन्टेंट को अपने Mac और iPhone या iPad के बीच वाई-फ़ाई पर सिंक करें देखें।
अपने Mac के Finder में Finder साइडबार में डिवाइस चुनें।
यदि आप अपना डिवाइस USB केबल का उपयोग करते हुए अपने Mac के साथ कनेक्ट करते हैं और Finder साइडबार में डिवाइस नहीं देखते हैं, तो सिंकिंग करने पर यदि आपका डिवाइस साइडबार में नहीं दिखाई देता है देखें।
बटन बार में फ़िल्में चुनें।
अपने संगीत का सिंकिंग चालू करने के लिए “[डिवाइस नाम] पर संगीत सिंक करें” चेकबॉक्स चुनें।
चेकबॉक्स चुना जाने पर आपकी सभी संगीत को आपके डिवाइस पर ट्रांसफ़र करने के लिए सिंकिंग सेट किया जाता है।
संगीत का संग्रह सिंक करने के लिए “चयनित गीतसूची, आर्टिस्ट, ऐल्बम और शैलियाँ” पर क्लिक करें।
संगीत सूची में वांछित एकल आइटम सिंक करने के लिए उनके चेकबॉक्स चुनें। ऐसी किसी भी आइटम को जिसे आप सिंक करना नहीं चाहते हैं, उसके चेकबॉक्स का चयन हटाएँ।
अपने कॉन्टेंट को आर्टिस्ट, ऐल्बम, शैलियों या गीतसूचियों के अनुसार श्रेणी में व्यवस्थित देखने के लिए आर्टिस्ट, ऐल्बम, शैलियाँ या गीतसूचियाँ पर क्लिक करें।
सिंकिंग विकल्प चुनें :
सिंक करते समय वीडियो शामिल करने के लिए “वीडियो शामिल करें” चेकबॉक्स चुनें।
सिंक करते समय वॉइस मेमो शामिल करने के लिए “वॉइस मेमो शामिल करें” चेकबॉक्स चुनें।
सिंक करने के दौरान अपने डिवाइस पर मौजूद ख़ाली जगह Mac द्वारा भरवाने के लिए “ख़ाली जगह को गीतों से ऑटोमैटिकली भरें” चेकबॉक्स चुनें। यदि आपके Mac पर बड़ी संगीत लाइब्रेरी है लेकिन आपके डिवाइस पर सभी संगीत सिंक करने के लिए जगह नहीं है, तो इस विकल्प का उपयोग करें। यह विकल्प जितने संभव हों, उतने गीतों को सिंक करता है।
जब आप सिंक करने को तैयार हो जाएं, अप्लाइ पर क्लिक करें।
जब भी आप अपने Mac और अपने डिवाइस को कनेक्ट करें, तो आप उन्हें ऑटोमैटिकली सिंक करना चुन सकते हैं। ऑटोमैटिक सिंकिंग चालू करने के लिए बटन बार में “सामान्य” को चुनें, फिर “इस [डिवाइस] के कनेक्ट होने पर ऑटोमैटिकली सिंक करें” को चुनें।
अपने Mac से अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले Finder साइडबार में “बाहर निकालें” बटन पर क्लिक करें।
अपने iPhone या iPad से ऑटोमैटिकली सिंक किया गया संगीत हटाएँ।
अपने Mac और डिवाइस, दोनों से अवांछित संगीत को हटाने के लिए अपने Mac से संगीत को डिलीट करें और अपने डिवाइस को सिंक करें।
संगीत को अपने Mac पर बनाए रखते हुए इसे केवल अपने डिवाइस से हटाने के लिए इन चरणों का पालन करें :
अपने डिवाइस को अपने Mac से कनेक्ट करें।
आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके या वाई-फ़ाई कनेक्शन का उपयोग करके कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई सिंकिंग चालू करने के लिए कॉन्टेंट को अपने Mac और iPhone या iPad के बीच वाई-फ़ाई पर सिंक करें देखें।
अपने Mac पर Finder में साइडबार में अपना डिवाइस चुनें, फिर बटन बार में फ़िल्में चुनें।
अपने डिवाइस की संगीत सूची से आप जिस संगीत का हटाया जाना चाहते हैं, उसके चेकबॉक्स का चयन हटाएँ।
जब आप सिंक करने को तैयार हो जाएं, अप्लाइ पर क्लिक करें।
चेतावनी : यदि आप अपने Mac से ऑटोमैटिकली सिंक किया गया आइटम डिलीट करते हैं, तो डिलीट किया गया आइटम अगली बार आपके सिंक करने पर आपके डिवाइस से हट जाता है।
अपने Mac से अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले Finder साइडबार में “बाहर निकालें” बटन पर क्लिक करें।