
Mac पर सहायक सेवाएँ के लिए वैकल्पिक नियंत्रण विधियाँ प्राथमिकताएँ बदलें
अपने Mac पर, माउस कुंजियाँ सक्षम करने, कीबोर्ड शॉर्टकट, सहायक स्विच या चेहरे के हाव-भाव का उपयोग करके कुछ माउस क्रियाएँ करने या हेड पॉइंटर का उपयोग करके पॉइंटर आगे खिसकाने के लिए, नियंत्रण प्राथमिकता के वैकल्पिक नियंत्रण विधियाँ पेन का उपयोग करें।
इन प्राथमिकता को बदलने के लिए, Apple मेनू
> सिस्टम प्राथमिकता चुनें, सहायक सेवाएँ पर क्लिक करें, पॉइंटर नियंत्रण पर क्लिक करें, फिर वैकल्पिक नियंत्रण विधि पर क्लिक करें।
मेरे लिए वैकल्पिक नियंत्रण विधियाँ पेन खोलें
विकल्प | वर्णन |
|---|---|
माउस-की सक्षम करें | कीबोर्ड या न्यूमेरिक कीपैड का उपयोग करके पॉइंटर खिसकाएँ और माउस बटन दबाएँ। नोट : जब माउस की चालू रहता है, आप टेक्स्ट दर्ज करने के लिए कीबोर्ड या न्युमेरिक कीपैड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। माउस कुँजियों को कस्टमाइज़ करने के लिए, विकल्प पर क्लिक करें :
|
वैकल्पिक पॉइंटर क्रियाओं को सक्षम करें | कीबोर्ड शॉर्टकट, सहायक स्विच या चेहरे के हाव-भाव (जैसे मुस्कान या खुला मुँह) का उपयोग करके बायाँ-क्लिक, दायाँ-क्लिक, डबल-क्लिक या ड्रैग और ड्रॉप क्रिया पूरी करें। कुंजियाँ, स्विच और चेहरे के हाव-भाव निर्दिष्ट करने के लिए या वह देखने के लिए जिसे वर्तमान में निर्दिष्ट किया गया है, विकल्प पर क्लिक करें।
नोट : जैसे ही आप निर्दिष्ट स्विच का उपयोग करते हैं, तो बायाँ-क्लिक, दायाँ-क्लिक या डबल-क्लिक क्रिया होती है। उदाहरण के लिए, यदि आप स्विच को दाएँ क्लिक के लिए चेहरे के हाव-भाव “ज़बान बाहर निकालें” पर सेट करते हैं, तो जैसे ही आप अपनी ज़बान बाहर निकालते हैं बायाँ क्लिक दिखाई देता है। ड्रैग और ड्रॉप क्रिया के लिए ज़रूरी है कि आप स्विच का इस्तेमाल दो बार करें : एक बार ड्रैग करने के लिए, फिर दूसरी बार ड्रॉप करने के लिए। उदहारण के लिए, यदि आप अपनी ज़बान बाहर निकालते हैं, तो ड्रैग सक्रिय हो जाता है। इसे ड्रॉप करने के लिए, आपको अपनी ज़बान फिर से बाहर निकालना होगा। |
हेड पॉइंटर सक्षम करें | अपने चेहरे या सिर की उन गतिविधियों का उपयोग करके पॉइंटर को खिसकाएँ, जिनका पता बिल्ट-इन या आपके Mac से कनेक्टेड कैमरा द्वारा लगाया जाता है। हेड पॉइंटर को कस्टमाइज़ करने के लिए, विकल्पों पर क्लिक करें।
|
सहायक सेवाएँ विकल्प शॉर्टकट पैनल के उपयोग से माउस कुंजियाँ, वैकल्पिक पॉइंटर क्रियाएँ या हेड पॉइंटर तेज़ी से सक्षम या अक्षम करने के लिए ऑप्शन-कमांड-F5 दबाएँ (या आपके Mac में Touch ID है, तो Touch ID तेज़ी से तीन बार दबाएँ)।
शॉर्टकट पैनल में कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं यह निर्दिष्ट करने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, सहायक सेवाएँ पर क्लिक करें, फिर शॉर्टकट पर क्लिक करें।