Mac डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए ऊर्जा बचत प्राथमिकताएँ बदलें
अपने कंप्यूटर के पॅावर उपयोग को नियंत्रित करने वाले विकल्प सेट करने के लिए एनर्जी सेवर प्राथमिकताओं का उपयोग करें।
नोट : आपके Mac के आधार पर कुछ विकल्प उपलब्ध नहीं होंगे।
पेन को खोलने के लिए, Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, फिर एनर्जी सेवर पर क्लिक करें।
मेरे लिए एनर्जी सेवर प्राथमिकता खोलें
विकल्प | वर्णन |
---|---|
पॉवर अडैप्टर और UPS पेन | पॉवर अडैप्टर पेन पर या UPS पेन पर क्लिक करें, फिर उस पॉवर स्रोत के लिए ऊर्जा बचत विकल्प चुनें। जब आपका Mac उस स्रोत से पॉवर का उपयोग कर रहा होगा तो यह उन विकल्पों का उपयोग करेगा। आप UPS बटन को केवल तभी देखते हैं, जब आपका Mac अप्रतिरोध्य पॅावर स्रोत से कनेक्टेड हो। |
“कंप्यूटर स्लीप” और “डिस्प्ले स्लीप” स्लाइडर। | स्लीप पर जाने से पहले स्लाइडर को अपने कंप्यूटर या डिस्प्ले के समय की मात्रा निर्धारित करने के लिए ड्रैग करें। |
जब संभव हो तो हार्ड डिस्क को स्लीप में रखें: | जब भी कंप्यूटर निष्क्रिय हो, तब कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव को स्लीप में रखता है। |
नेटवर्क पहुंच के लिए वेक | स्लीप मोड में भी शेयर किए गए संसाधनों, जैसे कि शेयर किए गए प्रिंटर या संगीत गीतमालाओं का ऐक्सेस प्रदान करने के लिए सक्रिय होता है। |
Power Nap सक्षम करें | बैटरी पॉवर पर स्लीप करते समय ईमेल, कैलेंडर और अन्य iCloud अपडेट की जाँच करता है। |
कंप्यूटर को स्लीप करने के लिए पॅावर बटन को अनुमति दें | आपके कंप्यूटर को स्लीप मोड पर करने के लिए पॅावर बटन दबाने की अनुमति देता है। |
डिस्प्ले बंद होने पर कंप्यूटर को ऑटोमैटिकली स्लीप पर जाने से रोकें | जब डिस्प्ले स्लीप पर हो, तो कंप्यूटर को स्लीप पर जाने से रोकता है। |
बिजली की विफलता के बाद ऑटोमैटिकली शुरू करें | बिजली रुकावट के बाद अपने Mac को शुरू करें। |
शेड्यूल | अपने Mac को स्लीप या इसे बंद करने और चालू करने के लिए दैनिक शेड्यूल सेट करें। |