इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

PC पर iTunes में iPhone, iPad या iPod touch का सॉफ़्टवेयर अपडेट करें
iTunes के उपयोग से आप अपने iPhone, iPad या iPod पर सॉफ़्टवेयर अपडेट कर सकते हैं।
अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
आप अपना डिवाइस USB या USB-C केबल की मदद से या वाई-फ़ाई कनेक्शन की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई सिंकिंग चालू करने के लिए Wi-Fi वाली डिवाइसेज़ के साथ PC पर iTunes कॉन्टेंट सिंक करें देखें।
अपने PC पर iTunes ऐप
पर जाएँ।
iTunes विंडो के शीर्ष बाईं ओर डिवाइस बटन पर क्लिक करें।
सारांश पर क्लिक करें।
अपडेट के लिए चेक पर क्लिक करें।
उपलब्ध अपडेट इन्स्टॉल करने के लिए अपडेट पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण : अपने कंप्यूटर से अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले पर क्लिक करें।