Apple School Manager में भूमिकाओं और विशेषाधिकारों का परिचय
प्रत्येक Apple School Manager यूज़र के पास एक या इससे अधिक भूमिकाएँ होती हैं जो परिभाषित करती हैं कि यूज़र क्या कर सकता है। कुछ भूमिकाएँ अन्य भूमिकाओं का प्रबंधन कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, एक यूज़र जिसके पास प्रशिक्षक की भूमिका है, वह उस यूज़र पर कार्य कर सकता है जिसके पास विद्यार्थी की भूमिका है। इस तरह, एक प्रशिक्षक, विद्यार्थी के पासकोड को बदल सकता है।
प्रशासक, साइट प्रबंधक, या लोग प्रबंधक की भूमिका वाले यूज़र्स फ़ेडरेट प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करके साइन इन नहीं कर सकते हैं; वे सिर्फ़ फ़ेडरेशन प्रोसेस को प्रबंधित कर सकते हैं।
इसके अलावा, हर भूमिका में विशेषाधिकारों का एक सेट होता है, जो उस भूमिका वाले सभी यूज़र्स को प्रभावित करता है। विद्यार्थी भूमिकाओं के बहुत ही सीमित विशेषाधिकार होते हैं, प्रशिक्षक और प्रबंधक भूमिकाओं के थोड़े अधिक और प्रशासकों के सबसे अधिक विशेषाधिकार होते हैं। भूमिकाएँ संपादित करने के लिए, आपके पास उचित विशेषाधिकार होना चाहिए। आप वह विशेषाधिकार जोड़ने में असमर्थ हैं जो आपके पास नहीं है।
महत्वपूर्ण : यदि किसी प्रशासक, प्रबंधक या प्रशिक्षक वाले खाते को विद्यार्थी की भूमिका भी असाइन की जाती है, तो वे कॉन्टेंट नहीं खरीद सकेंगे।
भूमिका | निम्नलिखित अन्य भूमिकाओं पर कार्य कर सकते हैं |
---|---|
प्रशासक | अन्य प्रशासक साइट प्रबंधक लोग प्रबंधक डिवाइस नामांकन प्रबंधक कॉन्टेंट प्रबंधक प्रबंधक स्टाफ़ प्रशिक्षक विद्यार्थी |
साइट प्रबंधक | अन्य साइट प्रबंधक लोग प्रबंधक डिवाइस नामांकन प्रबंधक कॉन्टेंट प्रबंधक प्रबंधक स्टाफ़ प्रशिक्षक विद्यार्थी |
लोग प्रबंधक | अन्य लोग प्रबंधक साइट प्रबंधक डिवाइस नामांकन प्रबंधक कॉन्टेंट प्रबंधक प्रबंधक स्टाफ़ प्रशिक्षक विद्यार्थी |
डिवाइस नामांकन प्रबंधक | कोई नहीं |
कॉन्टेंट प्रबंधक | कोई नहीं |
प्रबंधक | स्टाफ़ प्रशिक्षक विद्यार्थी |
स्टाफ़ | कोई नहीं |
प्रशिक्षक | विद्यार्थी |
विद्यार्थी | कोई नहीं |
भूमिका के विशेषाधिकार संपादित करें
Apple School Manager में, प्रशासक की भूमिका वाले किसी यूज़र से साइन इन करें।
साइडबार में ऐक्सेस प्रबंधन पर टैप करें, फिर भूमिकाओं पर टैप करें ।
कोई भूमिका चुनें, संपादित करें बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक कार्य करें:
किसी भूमिका से कोई विशेषाधिकार निकालने के लिए, उसके चेकबॉक्स को अचयनित करें, फिर सहेजें पर टैप करें।
विशेषाधिकार जोड़ने के लिए, उसके चेकबॉक्स को चुनें, फिर सहेजें पर टैप करें।
मूल विशेषाधिकार
मूल विशेषाधिकार प्रबंधित करें, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है:
मूल विशेषाधिकार | प्रशासक | साइट प्रबंधक | लोग प्रबंधक | डिवाइस नामांकन प्रबंधक | कॉन्टेंट प्रबंधक | प्रबंधक |
---|---|---|---|---|---|---|
नियम व शर्तों को स्वीकार करें | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
अन्य भूमिकाओं के लिए विशेषाधिकार को संपादित करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
Apple ग्राहक संख्याएँ और पुनर्विक्रेता संख्याएँ जोड़ें | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
कर स्थिति जानकारी सेट करें | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
स्थान बनाएँ, संपादित और डिलीट करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
वि.सू.प्र की जानकारी कॉन्फ़िगर करना | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
नए विद्यार्थियों के लिए डिफ़ॉल्ट पासवर्ड नीति सेट करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
प्रबंधित डिवाइस का उपयोग करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू |
प्रबंधित Apple ID से iCloud.com पर साइन इन करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू |
प्रबंधित ऐप्स और किताबों का उपयोग करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा चालू |
IT के लिए AppleSeed को प्रशासित करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
IT के लिए AppleSeed में भाग लें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
IT के लिए AppleSeed पर अधिक जानकारी के लिए, IT के लिए AppleSeed वेबसाइट देखें।
लोग विशेषाधिकार
लोग विशेषाधिकार प्रबंधित करें, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है:
लोग विशेषाधिकार | प्रशासक | साइट प्रबंधक | लोग प्रबंधक | डिवाइस नामांकन प्रबंधक | कॉन्टेंट प्रबंधक | प्रबंधक |
---|---|---|---|---|---|---|
प्रबंधित Apple ID बनाना, संपादित और डिलीट करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
यूज़र्स को भूमिकाएँ असाइन करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
विद्यार्थियों की पासवर्ड नीतियाँ बदलें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
यूज़र्स के खाते का स्टेटस बदलें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
यूज़र खातों का निरीक्षण करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
खाता निरीक्षण लॉग देखें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
कक्षाएँ बनाएँ, संपादित और डिलीट करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
यूज़र के लिए पासवर्ड रीसेट करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
सत्यापन कोड जनरेट करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
डिवाइस विशेषाधिकार
डिवाइस के विशेषाधिकार प्रबंधित करें, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है।
उपकरण विशेषाधिकार | प्रशासक | साइट प्रबंधक | लोग प्रबंधक | डिवाइस नामांकन प्रबंधक | कॉन्टेंट प्रबंधक | प्रबंधक |
---|---|---|---|---|---|---|
मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर प्रबंधित करना | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
डिवाइस जोड़ें, असाइन करें और हटाएँ | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
संगठन को डिवाइस असाइन करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
डिवाइस को रिलीज़ करें | हमेशा चालू | हमेशा चालू | हमेशा बंद | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद |
कॉन्टेंट विशेषाधिकार
कॉन्टेंट सेटिंग्ज़ कॉन्फ़िगर करें, जैसा कि आगे दी गई तालिका में दिखाया गया है।
कॉन्टेंट विशेषाधिकार | प्रशासक | साइट प्रबंधक | लोग प्रबंधक | डिवाइस नामांकन प्रबंधक | कॉन्टेंट प्रबंधक | प्रबंधक |
---|---|---|---|---|---|---|
ऐप्स और किताबें देखें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद |
ऐप्स और किताबें खरीदें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
ऐप्स के लिए लाइसेंस फिर से असाइन करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
ऐप्स और किताबों के लिए असाइन नहीं किए गए लाइसेंस होल्ड करें | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | हमेशा बंद | हमेशा बंद | हमेशा चालू | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
कर्मचारियों के विशेषाधिकार
स्टाफ़ के विशेषाधिकार कॉन्फ़िगर करें, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है।
कर्मचारियों के विशेषाधिकार | ऐक्सेस | ||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
प्रबंधित डिवाइस का उपयोग करें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित Apple ID से iCloud.com में साइन इन करें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित ऐप्स और किताबों का उपयोग करें | हमेशा चालू | ||||||||||
IT के लिए AppleSeed में भाग लें | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
प्रशिक्षक के विशेषाधिकार
प्रशिक्षक के विशेषाधिकार कॉन्फ़िगर करें, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है।
प्रशिक्षक विशेषाधिकार | ऐक्सेस | ||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
छात्रों के लिए पासवर्ड की नीति बदलें | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | ||||||||||
विद्यार्थियों के लिए पासवर्ड रीसेट करें और विद्यार्थियों के लिए सत्यापन कोड जनरेट करें | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | ||||||||||
छात्रों के खाते की स्थिति बदलें | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | ||||||||||
कक्षाएँ बनाएँ, संपादित और डिलीट करें | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू | ||||||||||
प्रबंधित Apple ID बनाना, संपादित और डिलीट करें | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | ||||||||||
व्यक्तियों को भूमिकाएँ असाइन करें | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | ||||||||||
विद्यार्थी खातों का निरीक्षण करें और खाता निरीक्षण लॉग देखें | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | ||||||||||
ऐप्स और किताबें देखें | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | ||||||||||
ऐप्स और किताबें खरीदें | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | ||||||||||
ऐप्स और किताबों के लिए लाइसेंस फिर से असाइन करें और ‘ऐप्स और किताबें’ के लिए असाइन नहीं किए गए लाइसेंस होल्ड करके रखें | डिफ़ॉल्ट रूप से बंद | ||||||||||
विद्यार्थी प्रगति डैशबोर्ड देखें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित डिवाइस का उपयोग करें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित Apple ID से iCloud.com में साइन इन करें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित ऐप्स और किताबों का उपयोग करें | हमेशा चालू | ||||||||||
IT के लिए AppleSeed में भाग लें | डिफ़ॉल्ट रूप से चालू |
विद्यार्थी विशेषाधिकार
विद्यार्थी के विशेषाधिकार कॉन्फ़िगर करें, जैसा कि नीचे दी गई तालिका में दिखाया गया है।
विद्यार्थी विशेषाधिकार | विद्यार्थी | ||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
प्रबंधित डिवाइस का उपयोग करें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित Apple ID से iCloud.com में साइन इन करें | हमेशा चालू | ||||||||||
प्रबंधित ऐप्स और किताबों का उपयोग करें | हमेशा चालू | ||||||||||
IT के लिए AppleSeed में भाग लें | हमेशा बंद |