Apple आमंत्रण में मेहमानों को आमंत्रित करें
Apple आमंत्रण में आपके द्वारा इवेंट बनाने के बाद आप मेहमानों को लिंक भेजकर उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं।
ऐप में मेहमानों को आमंत्रित करें
अपने iPhone पर Apple आमंत्रण ऐप
पर जाएँ।
इवेंट पर टैप करें, फिर “मेहमानों को आमंत्रित करें” पर टैप करें।
निम्न में से कोई भी कार्य करें :
लिंक के ज़रिए आमंत्रित करें : “लिंक कॉपी करें” चुनें, फिर लिंक शेयर करें या “लिंक शेयर करें” चुनें, फिर शेयर करने का तरीक़ा चुनें जैसे ईमेल या टेक्स्ट।
नोट : जिस किसी के पास भी लिंक हो वह आपका इवेंट देख सकता है और उसमें शामिल हो सकता है। आप चुन सकते हैं कि क्या लोग ऑटोमैटिकली जुड़ सकते हैं या क्या आपको पहले उनके अनुरोधों को अनुमोदित करना होता है। मेहमान इवेंट से जुड़ सकें इससे पहले उन्हें अनुमोदित करने के लिए “मेहमानों को अनुमोदित करें” चालू करें। RSVP अनुरोधों को स्वीकार या अस्वीकार करें देखें।
संपर्क को आमंत्रित करें : “मेहमान चुनें” पर टैप करें, कोई नाम खोजें या संपर्कों की अपनी सूची में से कोई नाम चुनें, फिर विशिष्ट रूप से जनरेट किया गया लिंक शेयर करें। इस तरीक़े से आपको संपर्कों को एक-एक करके आमंत्रित करना होता है।
ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित करें जो आपके संपर्कों में नहीं है : “मेहमान चुनें” पर टैप करें, फिर “नया मेहमान” पर टैप करें। मेहमान का नाम दर्ज करें, आमंत्रण भेजें पर टैप करें, फिर चुनें कि लिंक कैसे भेजना है।
नुस्ख़ा : अगर आपके iPhone पर Apple आमंत्रण ऐप डाउनलोड किया हुआ है, तो आप संदेश ऐप में वार्तालापों के आमंत्रण लिंक भी जोड़ सकते हैं। संदेश में,
(टेक्स्ट फ़ील्ड के बाईं ओर) पर टैप करें, फिर “आमंत्रण” पर टैप करें। आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है। जिस किसी के पास भी लिंक हो वह आपका इवेंट देख सकता है और उसमें शामिल हो सकता है।
अपने आमंत्रण की इमेज शेयर करें
आप अपने आमंत्रण के साथ शेयर करने के लिए इवेंट कार्ड की इमेज डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने iPhone पर Apple आमंत्रण ऐप
पर जाएँ।
इवेंट पर टैप करें, फिर “मेहमानों को आमंत्रित करें” पर टैप करें।
“लिंक के ज़रिए आमंत्रित करें” के ऊपर इमेज पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
iCloud.com पर मेहमानों को आमंत्रित करें
icloud.com/invites पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आपने पहले से ऐसा नहीं किया है)।
इवेंट चुनें, फिर “मेहमानों को प्रबंधित करें” चुनें।
निम्न में से कोई भी कार्य करें :
लिंक के ज़रिए आमंत्रित करें : “लिंक कॉपी करें” चुनें, फिर लिंक शेयर करें या “शेयर करें” चुनें, फिर ईमेल या टेक्स्ट जैसे कोई तरीक़ा चुनें।
नोट : जिस किसी के पास भी लिंक हो वह आपका इवेंट देख सकता है और उसमें शामिल हो सकता है। आप चुन सकते हैं कि क्या लोग ऑटोमैटिकली जुड़ सकते हैं या क्या आपको पहले उनके अनुरोधों को अनुमोदित करना होता है। मेहमान इवेंट से जुड़ सकें इससे पहले उन्हें अनुमोदित करने के लिए “मेहमानों को अनुमोदित करें” चालू करें। RSVP अनुरोधों को स्वीकार या अस्वीकार करें देखें।
संपर्क को आमंत्रित करें : “व्यक्तियों को आमंत्रित करें” के नीचे संपर्क का नाम दर्ज करें, फिर प्रदान किए गए लिंक को कॉपी और शेयर करें।
जब मेहमानों को लिंक मिलता है, तो वे RSVP भेज सकते हैं। आप इन श्रेणियों में सॉर्ट की गई उनकी RSVP को ट्रैक कर सकते हैं : “जाना है”, “नहीं जाना है,” “शायद” और “जवाब नहीं दिया।”
आप इवेंट से किसी भी समय मेहमान को हटा भी सकते हैं।
Apple आमंत्रण ऐप के बारे में और यह जानने के लिए आप इससे क्या कर सकते हैं, Apple आमंत्रण का परिचय देखें।