Apple आमंत्रण में इवेंट बनाएँ
Apple आमंत्रण से आप इवेंट बना सकते हैं और मेहमानों को आमंत्रित कर सकते हैं। आप बैकग्राउंड इमेज, विवरण, शेयर किए गए तस्वीर ऐल्बम और प्लेलिस्ट आदि से इवेंट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
कोई इवेंट बनाने के लिए आपके पास iCloud+ सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। आपके मेहमानों को iCloud+ या Apple खाते की भी ज़रूरत नहीं है—इवेंट में कोई भी शामिल हो सकता है। iCloud+ क्या है? देखें
नोट : सभी फ़ीचर सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होते। 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे (देश या क्षेत्र के अनुसार आयु भिन्न होती है) इवेंट नहीं बना सकते हैं।
ऐप में इवेंट बनाएँ
अपने iPhone पर Apple आमंत्रण ऐप
पर जाएँ।
ऊपरी दाएँ कोने में
पर टैप करें।
इनमें से कोई विवरण जोड़ें :
बैकग्राउंड इमेज : बैकग्राउंड जोड़ें पर टैप करें, फिर तस्वीर (अपनी लाइब्रेरी से तस्वीर चुनने के लिए) या कैमरा (नई तस्वीर लेने के लिए) चुनें। आप ईमोजी, फ़ोटोग्राफ़िक और रंगीन बैकग्राउंड के संग्रह में से भी चुन सकते हैं।
अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप
पर टैप कर सकते हैं और अपने इवेंट के बैकग्राउंड के लिए अनोखी इमेज बनाना चाहते हैं, तो Image Playground का इस्तेमाल कर सकते हैं। iPhone पर Image Playground से मूल इमेज बनाएँ देखें।
बैकग्राउंड इमेज जोड़ने के बाद इसे ऐडजस्ट करने, बदलने या हटाने के लिए “बैकग्राउंड संपादित करें” पर टैप करें।
शीर्षक : इवेंट के शीर्षक पर टैप करें, फ़ॉन्ट शैली चुनें, अपने इवेंट का नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न पर टैप करें।
तिथि और समय : तिथि और समय पर टैप करें, फिर अपने इवेंट के लिए विकल्प चुनें। आप समय क्षेत्र भी चुन सकते हैं, चाहे इवेंट ख़त्म होने का निर्धारित समय हो या यह पूरे दिन का इवेंट हो।
स्थान : स्थान पर टैप करें, फिर कोई स्थान ढूँढें या सुझाए गए स्थान पर टैप करें। वैकल्पिक रूप से आप स्थान के लिए कोई नाम दर्ज कर सकते हैं, जैसे “दिलीप का घर”।
जब आप कोई स्थान सेट करते हैं, तो नक़्शा जानकारी आमंत्रण में ऑटोमैटिकली जुड़ जाती है। यदि आप कोई तिथि भी सेट करते हैं, तो उस तिथि का मौसम का पूर्वानुमान जुड़ जाता है।
इवेंट विवरण : “विवरण जोड़ें” पर टैप करें, फिर इवेंट का विवरण दर्ज करें। आप मेज़बान का नाम भी बदल सकते हैं।
शेयर किया गया ऐल्बम : “ऐल्बम बनाएँ” पर टैप करें, कोई नाम दर्ज करें, फिर
पर टैप करें।
अगर आपको “ऐल्बम बनाएँ” दिखाई नहीं देता है, तो आपको अपनी तस्वीर लाइब्रेरी के ऐक्सेस की अनुमति देनी होगी। सेटिंग पर टैप करें, तस्वीर ऐप पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें। आइटम जोड़ने के लिए शेयर किए गए तस्वीर ऐल्बम या प्लेलिस्ट में आइटम जोड़ें देखें।
लिंक : “लिंक जोड़ें” पर टैप करें, फिर वेब पता दर्ज करें। आप शीर्षक और वर्णन भी दर्ज कर सकते हैं।
शेयर की गई प्लेलिस्ट : “प्लेलिस्ट जोड़ें” पर टैप करें, अपनी लाइब्रेरी से प्लेलिस्ट चुनें या सार्वजनिक प्लेलिस्ट ढूँढने के लिए खोज फ़ील्ड का उपयोग करें, फिर चुनें कि यह सहयोगात्मक है या नहीं। या “नई प्लेलिस्ट” पर टैप करें, कोई नाम दर्ज करें, फिर
पर टैप करें।
अगर आपको “प्लेलिस्ट जोड़ें” दिखाई नहीं देता है, तो आपको Apple Music के ऐक्सेस की अनुमति देनी होगी। सेटिंग पर टैप करें, फिर मीडिया और Apple Music चालू करें। आइटम जोड़ने के लिए शेयर किए गए तस्वीर ऐल्बम या प्लेलिस्ट में आइटम जोड़ें देखें।
नोट : शेयर की गई प्लेलिस्ट जोड़ने के लिए आपको Apple Music सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत होती है। प्लेलिस्ट को सहयोगात्मक बनाने के लिए आपको Apple Music प्रोफ़ाइल की ज़रूरत होती है और “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू होना चाहिए (सेटिंग ऐप
पर जाएँ, ऐप्स पर टैप करें, संगीत पर टैप करें, फिर “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू करें)। यदि मेहमानों के पास Apple Music सब्सक्रिप्शन है और यदि Apple Music में उस प्लेलिस्ट के लिए सहयोग चालू है, तो वे योगदान कर सकते हैं। iPhone पर संगीत में प्लेलिस्ट पर सहयोग करें देखें।
प्रीव्यू पर टैप करें, जाँच करें कि सब कुछ अपेक्षा के अनुरूप दिखाई दे रहा है, फिर अगला पर टैप करें।
नुस्ख़ा : अगर आप इवेंट को इसके बजाय ड्राफ़्ट के रूप में सहेजना चाहते हैं, तो ऊपरी बाएँ कोने में
पर टैप करें, फिर “इवेंट सहेजें” पर टैप करें।
इवेंट सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करने के लिए,
पर टैप करें।
मेहमानों को अपने इवेंट में आमंत्रित करें, फिर
पर टैप करें।
iCloud.com पर इवेंट बनाएँ
icloud.com/invites पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आपने पहले से ऐसा नहीं किया है)।
ऊपरी दाएँ कोने में नया इवेंट चुनें।
इनमें से कोई विवरण जोड़ें :
बैकग्राउंड इमेज : iCloud तस्वीर से तस्वीर जोड़ने के लिए
चुनें या अपने डिवाइस से तस्वीर अपलोड करने के लिए
चुनें।
शीर्षक : इवेंट के नाम पर टैप करें, फ़ॉन्ट शैली चुनें, फिर अपने इवेंट का नाम दर्ज करें।
तिथि और समय : तिथि और समय चुनें, फिर अपने इवेंट के लिए विकल्प चुनें। आप यह भी चुन सकते हैं कि क्या यह पूरे दिन का इवेंट है या क्या इसका समाप्ति समय है।
स्थान : स्थान चुनें, पता दर्ज करें, फिर पॉप-अप मेन्यू से कोई विकल्प चुनें।
जब आप कोई स्थान सेट करते हैं, तो नक़्शा ऐप के दिशानिर्देश आमंत्रण में ऑटोमैटिकली जुड़ जाते हैं। यदि आप कोई तिथि भी सेट करते हैं, तो उस तिथि का मौसम का पूर्वानुमान जुड़ जाता है।
इवेंट विवरण : होस्ट टाइल में, इवेंट का वर्णन टेक्स्ट फ़ील्ड में दर्ज करें।
शेयर किया गया ऐल्बम : “ऐल्बम बनाएँ” चुनें, नाम दर्ज करें, फिर “बनाएँ” चुनें। आइटम जोड़ने के लिए शेयर किए गए तस्वीर ऐल्बम या प्लेलिस्ट में आइटम जोड़ें देखें।
लिंक : “लिंक जोड़ें” चुनें, फिर वेब पता दर्ज करें। आप शीर्षक और वर्णन भी दर्ज कर सकते हैं।
शेयर की गई प्लेलिस्ट : “प्लेलिस्ट जोड़ें” चुनें, फिर अपने Apple Music खाते में साइन इन करें (यदि आपने पहले से नहीं किया है)। मौजूदा प्लेलिस्ट चुनें, सार्वजनिक प्लेलिस्ट खोजें या नई प्लेलिस्ट का नाम दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ या टैप करें। आइटम जोड़ने के लिए शेयर किए गए तस्वीर ऐल्बम या प्लेलिस्ट में आइटम जोड़ें देखें।
नोट : शेयर की गई प्लेलिस्ट बनाने के लिए आपको Apple Music सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत होती है। प्लेलिस्ट को सहयोगात्मक बनाने के लिए आपको Apple Music प्रोफ़ाइल की ज़रूरत होती है और “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू होना चाहिए (Apple Music ऐप
पर जाएँ, मेन्यू बार में संगीत चुनें, सेटिंग चुनें, सामान्य चुनें, फिर “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू करें)। यदि मेहमानों के पास Apple Music सब्सक्रिप्शन है और यदि Apple Music में उस प्लेलिस्ट के लिए सहयोग चालू है, तो वे योगदान कर सकते हैं। Mac पर संगीत में प्लेलिस्ट पर सहयोग करें देखें।
इवेंट सेटिंग ऐडजस्ट करने के लिए
चुनें।
प्रीव्यू चुनें, जाँच करें कि सब कुछ अपेक्षा के अनुरूप दिखाई दे रहा है, फिर “अगला” चुनें।
नुस्ख़ा : यदि आप इसके बजाय इवेंट को ड्राफ़्ट के रूप में सहेजना चाहते हैं, तो ऊपरी बाएँ कोने में होम या
चुनें।
मेहमानों को अपने इवेंट में आमंत्रित करें, फिर चुनें।
इस बारे में कोई सीमा नहीं है कि आप कितने इवेंट होस्ट कर सकते हैं। आप कोई इवेंट बनाने के बाद इसे संपादित कर सकते हैं।
Apple आमंत्रण ऐप के बारे में और यह जानने के लिए आप इससे क्या कर सकते हैं, Apple आमंत्रण का परिचय देखें।