Mac पर प्रीव्यू में समर्थित 3D फ़ाइल फ़ॉर्मैट
प्रीव्यू में निम्नलिखित 3D फ़ाइल फ़ॉर्मैट खुल सकते हैं।
नोट : प्रीव्यू सिंगल-लेयर USD, USDA, USDC और USDZ फ़ाइलों को सीधे संपादित करता है। अन्य फ़ॉर्मैट के लिए—जिसमें कई स्तर से बनी USD फ़ाइलें शामिल हैं—प्रीव्यू फ़ाइल को पहली बार संपादित करने पर मूल फ़ाइल में कोई बदलाव न करते हुए आपके बदलावों को एक कॉपी में सहेजता है।
फ़ॉर्मैट | वर्णन | ||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
USDZ (.usdz) | एक पोर्टेबल, स्वतंत्र पैकेज जो 3D सीन और उसके सभी ऐसेट जैसे कि टेक्स्चर, मटीरियल और ज्यामिति, को एकल फ़ाइल में बंडल करता है। चूँकि सब कुछ एक साथ पैक किया जाता है, इसलिए 3D कॉन्टेंट शेयर करने के लिए USDZ पसंदीदा फ़ॉर्मैट है। iPhone और iPad पर AR झलक देखें में USDZ का उपयोग किया जाता है। | ||||||||||
USD, USDA और USDC (.usd, .usda, .usdc) | युनिवर्सल सीन डिस्क्रिप्शन (USD) 3D सीन के आदान-प्रदान के लिए Pixar द्वारा विकसित किया गया एक फ़ॉर्मैट है। USD तीन वेरिएंट में आता है : USDA सीन को रीड किए जाने योग्य टेक्स्ट के रूप में संग्रहित करता है, USDC इसे कॉम्पैक्ट बाइनरी फ़ाइल के रूप में संग्रहित करता है और USD फ़ाइलों का पता ऑटोमैटिकली लगाया जाता है कि वे इन दोनों में से क्या हैं। USDZ के विपरीत, ये फ़ाइलें अलग-अलग फ़ाइलों में संग्रहित टेक्स्चर जैसे बाहरी ऐसेट का संदर्भ ले सकती हैं। | ||||||||||
PLY (.ply) | 3D ज्यामिति संग्रहित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मेश फ़ॉर्मैट। प्रीव्यू में PLY फ़ाइलें भी समर्थित हैं जिनमें गॉसियन स्प्लैट शामिल हैं, जो ऐसी तकनीक है जिसमें वास्तविक दुनिया की तस्वीरों या वीडियो से फ़ोटो-रियलिस्टिक 3D पुनर्निर्माण किया जाता है। स्प्लैट केवल OpenUSD Storm में प्रदर्शित होते हैं; अन्यथा प्रीव्यू फ़ाइल को रेंडर किए बिना रीड करता है और बदलता है। | ||||||||||
STL (.stl) | व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला मेश फ़ॉर्मैट जो 3D प्रिंटिंग से संबद्ध है। | ||||||||||
Alembic (.abc) | जटिल ज्यामिति और ऐनिमेशन डेटा संग्रहित करने के लिए पेशेवर 3D और विज़ुअल प्रभाव वर्कफ़्लो में इस्तेमाल किया जाने वाला इंटरचेंज फ़ॉर्मैट। प्रीव्यू में केवल Ogawa फ़ॉर्मैट में Alembic फ़ाइलें समर्थित हैं। HDF5 फ़ॉर्मैट में मौजूद फ़ाइलें समर्थित नहीं हैं। | ||||||||||
GLTF और GLB (.gltf, .glb) | वेब पर और गेम इंजन में आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 3D फ़ॉर्मैट। GLB, GLTF का एकल-फ़ाइल बाइनरी संस्करण है, जिसमें एकाधिक फ़ाइलें हो सकती हैं। | ||||||||||
Wavefront OBJ (.obj) | सबसे व्यापक रूप से समर्थित 3D मेश फ़ॉर्मैट में से एक, जिसे आम तौर पर 3D ऐप्लिकेशन के बीच ज्यामिति का आदान-प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। | ||||||||||
MaterialX (.mtlx) | एक फ़ॉर्मैट जो किसी भी 3D ज्यामिति को सम्मिलित किए बिना निर्धारित करता है कि सतहें कैसी दिखें, उनका रंग, टेक्स्चर कैसा हो और मटीरियल प्रॉपर्टी क्या हो। जब आप MaterialX फ़ाइल खोलते हैं, तब प्रीव्यू ऑटोमैटिकली एक शेडर बॉल बनाता है, जो मटीरियल प्रदर्शित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रीव्यू स्फ़ियर है। | ||||||||||
OpenVDB (.vdb) | वॉल्यूमेट्रिक डेटा के लिए फ़ॉर्मैट—बादलों, आग, धुएँ और तरल पदार्थों जैसे त्रि-आयामी प्रभाव। जब आप VDB फ़ाइल खोलते हैं, तब प्रीव्यू वॉल्यूम डेटा के साथ एक सीन बनाता है और डिफ़ॉल्ट मटीरियल लागू करता है। रेंडरर के रूप में RealityKit का उपयोग करते समय वॉल्यूमेट्रिक प्रभाव प्रदर्शित नहीं होते हैं; उन्हें देखने के लिए OpenUSD Storm या Raytracer पर स्विच करें। | ||||||||||