
पासवर्ड सेट करने के बारे में
आपके नोट लॉक रहने पर वे ऐसे अन्य यूज़र से गोपनीय रहते हैं, जो आपके Mac, iPhone, iPad, या iPod touch का उपयोग कर सकते हैं। “नोट्स” आपके द्वारा चुने गए नोट को लॉक करने के लिए एक पासवर्ड का उपयोग करता है—आपके iCloud खाते और आपके डिवाइस पर संग्रहित नोट दोनों। यदि आपने विकल्प को सक्षम किया है, तो आप अपने नोट्स को Touch ID या Face ID का समर्थन करने वाले डिवाइस से ऐक्सेस कर सकते हैं, फिर अपने निजी नोट्स खोलने के लिए दोनों में से किसी एक विधि का उपयोग कर सकते हैं।
पासवर्ड सेट करने के दौरान महत्वपूर्ण विवेचनाएँ :
यदि आप अपने डिवाइस और नोट्स के लिए Touch ID या Face ID को सक्षम करते हैं, तो वह जिसके पास आपका पासकोड है आपके लॉक किए गए नोट ऐक्सेस कर सकता है।
यदि आपके पास “मेरा Mac खाता” और iCloud खाता, दोनों हैं, तो आप यह चुन सकते हैं कि दोनों खातों के लिए कस्टम पासवर्ड का उपयोग करना है या अपने लॉगइन पासवर्ड का। आप सिस्टम सेटिंग्ज़ में कस्टम पासवर्ड और अपने लॉगइन पासवर्ड का उपयोग करने के बीच स्विच कर सकते हैं।
यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप लॉक किए हुए नोट को Touch ID या Face ID की मदद से देख सकते हैं (यदि आपके पास इनमें से किसी फ़ीचर का समर्थन करने वाला डिवाइस हो और पासवर्ड भूलने से पहले आपने उसे सक्षम किया हो)। इसकी सख़्त अनुशंसा की जाती है कि आप कस्टम पासवर्ड बनाते समय कोई संकेत ज़रूर जोड़ें। दो विफल कोशिशों के बाद नोट्स द्वारा संकेत दर्शाया जाता है। इसके अतिरिक्त, यदि आप अपनी Touch ID या Face ID सेटिंग्ज़ अपडेट करते हैं, तो आपको पासवर्ड फिर से दर्ज करने की आवश्यक होती है।
कस्टम पासवर्ड बदलने के लिए आपको वर्तमान पासवर्ड पता होना चाहिए (जब तक आपने Touch ID सक्षम न किया हो)।
जब आप एक डिवाइस पर नोट्स के लिए कस्टम पासवर्ड बनाते हैं, तो उसी iCloud खाते का उपयोग करने वाले अन्य सभी डिवाइस पर भी उसी पासवर्ड का उपयोग किया जाता है।
यदि आप अपने नोट्स को अनलॉक करने के लिए अपने लॉगइन पासवर्ड का उपयोग करते हैं और आप Touch ID को सक्षम करते हैं, तो आपको समय-समय पर अपना पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
यदि आप लॉक किए गए नोट्स को प्रबंधित करने के लिए अपने लॉगइन पासवर्ड का उपयोग करते हैं और आपके नोट्स दूसरे डिवाइस पर सिंक किए गए हैं, तो आप अपने नोट्स को उस डिवाइस के पासकोड या लॉगइन पासवर्ड की मदद से अनलॉक करेंगे। अपने लॉगइन पासवर्ड की मदद से लॉक किए गए नोट्स देखने के लिए अन्य डिवाइस द्वारा आपके iOS 16 या macOS Ventura का उपयोग किया जा रहा हो।
लॉक किए गए नोट्स केवल OS X 10.11.4 या इसके बाद के संस्करण, iOS 9.3 या इसके बाद के संस्करण या iPadOS 13 या इसके बाद के संस्करणों वाले डिवाइस पर ही दिखाई देते हैं; इससे पहले के संस्करणों वाले डिवाइस पर आपको नोट्स दिखाई ही नहीं देंगे।
अधिक जानने के लिए देखें, अपना नोट्स लॉक करना।