
पासवर्ड सेट करने के बारे में
आपके नोट्स लॉक रहने पर वे ऐसे अन्य प्रयोगकर्ताओं से गोपनीय रहते हैं, जो आपके Mac या iOS उपकरण उपयोग कर सकते हैं। “नोट्स” आपके iCloud खाते और आपके उपकरण पर संग्रहित नोट सहित आपके सभी नोट लॉक करने के लिए एक ही पासवर्ड का उपयोग करता है। यदि आप Touch ID या Face ID का समर्थन करने वाले किसी उपकरण से अपने नोट तक पहुँच सकते हैं, तो आप अधिकतर क्रियाओं हेतु पासवर्ड की जगह अपनी उँगली के निशान या चेहरे का उपयोग कर सकते हैं। (पासवर्ड बदलने के लिए आपको अपना वर्तमान पासवर्ड याद होना चाहिए।)
महत्वपूर्ण : यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो लॉक किए हुए नोट को देखने का एकमात्र तरीक़ा Touch ID या Face ID (यदि आपके पास इनमें से किसी सुविधा का समर्थन करने वाला उपकरण हो और पासवर्ड भूलने से पहले आपने उसे सक्षम किया हो) का उपयोग है। इसी कारण से, इसकी सख़्त अनुशंसा की जाती है कि आप अपना पासवर्ड बनाते समय कोई संकेत ज़रूर जोड़ें। तीन विफल प्रयासों के बाद नोट्स द्वारा संकेत दर्शाया जाता है।
जब आप किसी एक उपकरण पर नोट्स के लिए पासवर्ड बनाते हैं, तो उसी iCloud खाते का उपयोग करने वाले अन्य उपकरणों पर भी उसी पासवर्ड का उपयोग किया जाता है।
महत्वपूर्ण : लॉक किए हुए नोट्स केवल iOS 9.3 या बाद के या OS X 10.11.4 या बाद के संस्करणों वाले उपकरणों पर ही दिखाई देते हैं; इससे पूर्व के संस्करणों वाले उपकरणों पर आपको नोट्स दिखाई ही नहीं देंगे।
अधिक जानकारी के लिए, देखें अपने नोट्स पासवर्ड या Touch ID से लॉक करें।