
नोट्स सहायता
नोट्स में आपका स्वागत है
नोट्स के साथ, त्वरित विचार को लिखना या बाद के लिए कोई दिलचस्प बात सहेजना आसान होता है। iCloud और या अन्य नोट्स खातों के साथ, आप किसी भी उपकरण पर अपने नोट्स तक पहुंच सकते हैं।


जहाँ भी जाएँ नोट्स लें
जब आप अपने इंटरनेट खाते नोट्स में जोड़ते हैं तो आप अपने नोट्स अपने साथ रख सकते हैं चाहे आप कोई भी उपकरण उपयोग कर रहे हों—तो आप अपने Mac पर कोई रेसिपी सहेज सकते हैं फिर रेसिपी के सामान की खरीदारी करते हुए आप इसे अपने iPhone पर आसानी से देख सकते हैं। कोई खाता जोड़ने के लिए, चुनें नोट्स > खाता।

एक तस्वीर हज़ारों शब्दों के बराबर होती है
तस्वीरें, फ़िल्में, लिंक तथा अन्य फ़ाइलें अपने नोट्स में ड्रैग करें। आप Safari, Photos, Mapsऔर कई अन्य ऐप्स से नोट्स में कॉन्टेंट जोड़ सकते हैं—ऐप में पर क्लिक करें, फिर नोट्स चुनें।

आसानी से सहयोग करें
लोगों को अपने नोट से जोड़ें ताकि कई लोग उसी नोट पर सहयोग कर सकें। नोट पर सहयोग शुरू करने के लिए पर क्लिक करें।
अपने सभी उपकरणों पर नोट्स उपयोग करने, तस्वीरें और अन्य आइटम संलग्न करने और नोट्स में लोगों को जोड़ने के बारे में अधिक जानें।