
पासवर्ड सेट करने के बारे में
आपके नोट लॉक रहने पर वे ऐसे अन्य यूज़र से गोपनीय रहते हैं, जो आपके Mac, iPhone, iPad, या iPod touch का उपयोग कर सकते हैं। “नोट्स” आपके द्वारा चुने गए नोट को लॉक करने के लिए एक पासवर्ड का उपयोग करता है—आपके iCloud खाते और आपके डिवाइस पर संग्रहित नोट दोनों। यदि आप Touch ID या Face ID का समर्थन करने वाले किसी डिवाइस से अपने नोट ऐक्सेस कर सकते हैं, तो आप अपने निजी नोट खोलने के लिए दोनों में से किसी एक विधि का उपयोग कर सकते हैं। आप Apple Watch के साथ ‘स्वीकृत करें’ का उपयोग करने में भी सक्षम हो सकते हैं।
पासवर्ड सेट करने के दौरान महत्वपूर्ण विवेचनाएँ :
यदि आप अपने डिवाइस और नोट्स के लिए Touch ID या Face ID को सक्षम करते हैं, तो वह जिसके पास आपका पासकोड है आपके लॉक किए गए नोट ऐक्सेस कर सकता है।
यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो लॉक किए हुए नोट को देखने का एकमात्र तरीक़ा Touch ID, Face ID या आपकी Apple Watch (यदि आपके पास इनमें से किसी सुविधा का समर्थन करने वाला डिवाइस हो और पासवर्ड भूलने से पहले आपने उसे सक्षम किया हो) का करना उपयोग है। इसी कारण से, इसकी विशेष अनुशंसा की जाती है कि आप अपना पासवर्ड बनाते समय कोई संकेत ज़रूर जोड़ें। दो विफल कोशिशों के बाद नोट्स द्वारा संकेत दर्शाया जाता है। इसके अतिरिक्त, यदि आप अपनी Touch ID या Face ID सेटिंग्ज़ अपडेट करते हैं, तो आपको पासवर्ड फिर से दर्ज करने की आवश्यक होती है।
पासवर्ड बदलने के लिए आपको अपना वर्तमान पासवर्ड याद होना चाहिए।
जब आप किसी एक डिवाइस पर नोट्स के लिए पासवर्ड बनाते हैं, तो उसी iCloud खाते का उपयोग करने वाले अन्य डिवाइस पर भी उसी पासवर्ड का उपयोग किया जाता है।
लॉक किए गए नोट्स केवल OS X 10.11.4 या इसके बाद के संस्करण, iOS 9.3 या इसके बाद के संस्करण या iPadOS 13 या इसके बाद के संस्करणों वाले डिवाइस पर ही दिखाई देते हैं; इससे पहले के संस्करणों वाले डिवाइस पर आपको नोट्स दिखाई ही नहीं देंगे।
अधिक जानने के लिए देखें, अपना नोट्स लॉक करना।