वेब पर संगीत में रेडियो स्टेशन सुनें
Apple Music रेडियो (Apple Music में, Safari, Chrome या Firefox में उपलब्ध) में छह विश्व-स्तरीय रेडियो स्टेशन (Apple Music 1, Apple Music Hits, Apple Music Country, Apple Music Club, Apple Música Uno और Apple Music Chill) शामिल हैं। इसके अलावा, विभिन्न शैलियों पर आधारित स्टेशनों का संग्रह भी मौजूद है। ये स्टेशन नए संगीत को एक्सप्लोर करने और उसका आनंद लेने या अपने पसंदीदा संगीत से जुड़े रहने का सबसे अच्छा तरीक़ा हैं।
आप अपने कलाकारों की पसंद, गीत या शैली के आधार पर अपने कस्टम स्टेशन बना सकते हैं।
रेडियो के अलावा, आप Apple Music TV चला सकते हैं जो नए लोकप्रिय संगीत वीडियो की 24-घंटे की क्यूरेट की गई मुफ़्त लाइवस्ट्रीम सेवा है जिसमें एक्सक्लूसिव प्रीमियर, संगीत वीडियो ब्लॉक, लाइव शो और इवेंट, चार्ट काउंटडाउन आदि शामिल होते हैं।
Apple Music रेडियो चलाएँ
आपको अपने Apple खाते पर साइन इन होना चाहिए, लेकिन Apple Music रेडियो स्टेशन और Apple Music TV चलाने के लिए आपका Apple Music को सब्सक्राइब करना आवश्यक नहीं है।
music.apple.com
पर जाएँ।
साइडबार में रेडियो पर क्लिक करें, पॉइंटर को किसी भी स्टेशन, कार्यक्रम या प्लेलिस्ट के ऊपर मूव करें, फिर
पर क्लिक करें।
कुछ स्टेशन के लिए, आप स्किप करके अगले गीत पर जाने के लिए प्लेबैक कंट्रोल में
पर क्लिक कर सकते हैं। उपलब्ध होने पर, आप गीत के बोल देख सकते हैं, जो संगीत के साथ-साथ दिखते जाते हैं।
नुस्ख़ा : Apple Music के प्रत्येक रेडियो स्टेशन का प्रोग्रामिंग शेड्यूल देखने के लिए पॉइंटर को स्टेशन के ऊपर मूव करें, पर क्लिक करें, फिर “शेड्यूल देखें” चुनें। किसी प्रोग्राम को शेयर करने के लिए, शेयर करें चुनें। संगीत शेयर करें देखें।
स्टेशन बनाएँ
आप किसी भी क्षेत्र में एक स्टेशन बना सकते हैं (साइडबार में लाइब्रेरी के नीचे) जहाँ आप एक गीत चला सकते हैं; उदाहरण के लिए, प्लेलिस्ट या ऐल्बम में।
music.apple.com
पर जाएँ।
साइडबार में लाइब्रेरी के नीचे किसी भी विकल्प पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए, अपनी लाइब्रेरी में सभी गीत दिखाने के लिए गीत पर क्लिक करें।
पॉइंटर को किसी आइटम के ऊपर मूव करें,
पर क्लिक करें, फिर “स्टेशन बनाएँ” चुनें।
नया स्टेशन तब उपलब्ध होता है जब आप साइडबार में “होम” या “रेडियो” पर क्लिक करते हैं (नीचे हाल ही में चलाए गए)।
यदि आपके कंप्यूटर या डिवाइस पर संगीत या iTunes ऐप है, तो आप वेब पर सीधे Apple Music से ऐप खोल सकते हैं। बस, नीचे-बाएँ कोने में मौजूद लिंक पर क्लिक करें।