वेब पर Apple Music में अपने गीतों को क़तारबद्ध करें
क़तार में आगामी गीत और वीडियो जोड़ने के लिए “आगामी” का उपयोग करें। उदाहरण के लिए, अगर आप कोई प्लेलिस्ट सुन रहे हैं, तो वर्तमान में चल रहे गीत के समाप्त होने के बाद किसी दूसरे ऐल्बम पर जाने के लिए उसे चुन सकते हैं। ऐल्बम पूरा होने पर, Apple Music वापस प्लेलिस्ट चलाने लगता है।
क़तार का उपयोग करें
music.apple.com
पर जाएँ।
अपनी लाइब्रेरी से संगीत चलाएँ या Apple Music से संगीत को करें।
नोट : आपको आगामी क़तार का उपयोग करने से पहले किसी गीत को चलाना होगा।
पर क्लिक करें, फिर किसी गीत पर डबल-क्लिक करें ताकि उसे और उसके बाद के गीतों को चलाया जाए।
सूची को रीऑर्डर करने के लिए, गीतों को उसी ऑर्डर में ड्रैग करें जैसा आप चाहते हैं।
क़तार को बंद करने के लिए “आगामी” बटन पर दोबारा क्लिक करें।
ऑटोप्ले का उपयोग करें
अगर आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं और यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अगला गीत कौन-सा चलाना है, तो ऑटोप्ले का इस्तेमाल करें। जब आप कुछ चलाते हैं, तो ऑटोप्ले मिलते-जुलते गीत जोड़ता है और उन्हें क़तार के अंत में चलाता है। जब ऑटोप्ले चालू हो और कोई गीत चल रहा हो, तब ऑटोप्ले आइकॉन आगामी क़तार पर दिखाई देता है।
music.apple.com
पर जाएँ।
अपनी लाइब्रेरी से संगीत चलाएँ या Apple Music से संगीत को करें।
नोट : आपको आगामी क़तार का उपयोग करने से पहले किसी गीत को चलाना होगा।
पर क्लिक करें, फिर ऑटोप्ले को चालू करने के लिए क़तार के शीर्ष पर
पर क्लिक करें।
ऑटोप्ले चालू होने पर, बटन का रंग बदल जाता है। इसे बंद करने के लिए इस पर दोबारा क्लिक करें।
नोट : जब आप अपने Apple खाते का इस्तेमाल करने वाले किसी डिवाइस पर—उदाहरण के लिए अपने iPhone पर—ऑटोप्ले बंद करते हैं, तो ऑटोप्ले उन सभी डिवाइस पर बंद हो जाता है जिस पर समान Apple खाते का इस्तेमाल होता है।
क़तार में संगीत जोड़ें और उसे प्रबंधित करें
music.apple.com
पर जाएँ।
Apple Music या अपनी लाइब्रेरी में संगीत ब्राउज़ करें, अधिक बटन पर क्लिक करें (जो ऐसा
या ऐसा
दिखता है), फिर इनमें से कोई एक काम करें :
क़तार के सबसे ऊपर संगीत जोड़ें : “अगला चलाएँ” चुनें।
क़तार के नीचे संगीत जोड़ें : “आख़िरी में चलाएँ” चुनें।
पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
किसी गीत को क़तार से हटाएँ : पॉइंटर को गीत के ऊपर मूव करें, फिर
पर क्लिक करें।
सभी गीतों को क़तार से हटाएँ : क़तार के शीर्ष पर मौजूद “साफ़ करें” बटन पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : अपनी लाइब्रेरी से कोई गीत या ऐल्बम आगामी क़तार में जोड़ने के लिए आइटम को आगामी आइकॉन पर ड्रैग करें। अपनी लाइब्रेरी से कोई गीत या ऐल्बम चलाना तत्काल शुरू करने के लिए, आइटम को संगीत विंडो के शीर्ष केंद्र तक ड्रैग करते रहें जब तक कि हाइलाइट किया हुआ बॉर्डर दिखाई नहीं देता है।
यदि आपके कंप्यूटर या डिवाइस पर संगीत या iTunes ऐप है, तो आप वेब पर सीधे Apple Music से ऐप खोल सकते हैं। बस, नीचे-बाएँ कोने में मौजूद लिंक पर क्लिक करें।