वेब पर Apple Music में Music MiniPlayer का उपयोग करें
MiniPlayer को दिखाने के लिए ब्राउज़र विंडो का आकार बदलें। यह आपके स्क्रीन पर बहुत कम जगह लेता है और इसके बावजूद प्लेबैक कंट्रोल, गीत के बोल दिखाएँ आदि का उपयोग करने की सुविधा देता है।
music.apple.com
पर जाएँ।
अपनी लाइब्रेरी से संगीत चलाएँ, Apple Music से संगीत को स्ट्रीम करें या Apple Music रेडियो चलाएँ।
नोट : MiniPlayer का उपयोग करने से पहले गीत को चल रहा होना चाहिए।
फ़ुल स्क्रीन प्लेयर खोलने के लिए विंडो के शीर्ष पर ऐल्बम आर्टवर्क पर क्लिक करें।
विंडो की चौड़ाई घटाएँ—दाएँ या बाएँ किनारे को अंदर की ओर तब तक ड्रैग करें जब तक “बंद करें” बटन
दिखाई नहीं देता।
Music MiniPlayer में, निम्नलिखित में से कोई भी काम करें :
गीत के बोल दिखाएँ :
पर क्लिक करें।
आगामी गानों की सूची देखें :
पर क्लिक करें।
ऑटोप्ले को चालू करने के लिए
पर क्लिक करें।
प्लेलिस्ट में गीत जोड़ें, गीत से कोई स्टेशन बनाएँ और भी बहुत कुछ करें :
पर क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
MiniPlayer से बाहर निकलें : विंडो के शीर्ष पर
पर क्लिक करें, फिर विंडो का आकार आवश्यकता के अनुसार विस्तारित करें।
यदि आपके कंप्यूटर या डिवाइस पर संगीत या iTunes ऐप है, तो आप वेब पर सीधे Apple Music से ऐप खोल सकते हैं। बस, नीचे-बाएँ कोने में मौजूद लिंक पर क्लिक करें।