इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
संदेश में टेक्स्ट ढूँढें
आप वर्तमान संदेश में विशेष टेक्स्ट ढूंढ सकते हैं। यदि संदेश किसी वार्तालाप का एक भाग है, तो Mail संपूर्ण वार्तालाप में खोजता है।
कमांड-F दबाएँ, फिर पूर्वावलोकन क्षेत्र के शीर्ष में प्रकट होने वाली खोजें फ़ील्ड में एक शब्द या वाक्य टाइप करें।
इनमें से कोई एक कार्य करें :
परिणामों में अगली या पिछली आवृत्ति पर जाएँ: खोजें फ़ील्ड के निकट मौजूद तीर बटन पर क्लिक करें:
खोजें फ़ील्ड को साफ़ करें: खोजें फ़ील्ड के अंत में स्थित साफ़ करें बटन पर क्लिक करें।
वर्तमान खोज के लिए विकल्प सेट करें: खोजें फ़ील्ड में आवर्धक ग्लास पर क्लिक करें। आप केस नज़रअंदाज़ कर सकते हैं, या वह टेक्स्ट खोज सकते हैं जिसमें आपके द्वारा टाइप किया हुआ शब्द या वाक्यांश शामिल है या इससे आरंभ होता है।
जब आप तैयार हों, तो पूर्ण पर क्लिक करें।
इसे भी देखेंसंदेश के लिए खोजें