इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
Final Cut Camera से वीडियो डिलीट करें
जब आप Final Cut Camera से वीडियो डिलीट करते हैं, तो वे स्थायी रूप से डिलीट हो जाते हैं और रिकवर नहीं किए जा सकते हैं।
महत्वपूर्ण : अगर आप अपने डिवाइस से Final Cut Camera ऐप डिलीट करते हैं, तो आंतरिक डिवाइस स्टोरेज में रिकॉर्ड किए गए आपके वीडियो स्थायी रूप से डिलीट कर दिए जाएँगे।
अपने iPhone या iPad पर Final Cut Camera ऐप
में जाएँ।कैमरा स्क्रीन के नीचे थंबनेल इमेज पर टैप करें।

इनमें से कोई एक कार्य करें :
एकल वीडियो डिलीट करें : वीडियो थंबनेल चुनने के लिए स्क्रीन के नीचे उस पर टैप करें, फिर
पर टैप करें।एक से अधिक वीडियो डिलीट करें : “सभी मीडिया” पर टैप करें, “चुनें” पर टैप करें, जो वीडियो आप डिलीट करना चाहते हैं उस पर टैप करें, फिर
पर टैप करें।