Mac पर FaceTime में कॉल फ़िल्टर करें
अपने Mac पर FaceTime में, आप अज्ञात कॉलर से आने वाली और स्पैम के रूप में पहचानी गईं कॉल मौन कर सकते हैं और उन्हें अपनी कॉल हिस्ट्री में अलग-अलग सूचियों में मूव कर सकते हैं।
अपने Mac पर FaceTime ऐप
में जाएँ।
FaceTime > सेटिंग चुनें, फिर FaceTime पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
अज्ञात नंबर के कॉल मौन करें : कॉल फ़िल्टरिंग सेक्शन में “अज्ञात कॉलर मौन करें” के बग़ल में चेकबॉक्स चुनें। आपका Mac अज्ञात कॉलर से आने वाले कॉल को मौन कर देता है और उन्हें वॉइसमेल पर भेज देता है। (कॉलिंग और डेटा दरें लागू हो सकती हैं।)
अज्ञात नंबर फ़िल्टर करें : “कॉल फ़िल्टरिंग” पुलडाउन मेन्यू में “सभी अज्ञात नंबर” या “केवल अंतरराष्ट्रीय नंबर” चुनें।
स्पैम के रूप में पहचानी गईं कॉल के लिए कॉल फ़िल्टरिंग चालू करें : FaceTime स्पैम के बग़ल में चेकबॉक्स चुनें। संदेहास्पद स्पैम कॉल मौन कर दी जाती हैं, आपकी कॉल हिस्ट्री की स्पैम सूची में मूव की जाती हैं और लॉक स्क्रीन से छिपाई जाती हैं।
अगर आपको FaceTime से कोई कॉल प्राप्त नहीं करनी है, तो प्रत्येक Apple डिवाइस पर FaceTime से साइन आउट करें। देखें FaceTime में साइन इन या साइन आउट करना।
नुस्ख़ा : अज्ञात कॉलर से आने वाली कॉल से बचने के लिए आप केवल अपने संपर्कों से संचार स्थापित कर सकते हैं।